'होइहि सोइ जो राम रचि राखा...', महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों में जश्न
महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह बरी हो गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इसके बाद ब्रजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
Lock UPP 2: फिनाले से पहले ही एविक्ट हो गईं शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल, पलट गया गेम
Shreya Kalra May Evict Shivangi Joshi: एकता कपूर के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. पिछले डेढ़ महीने से ये शो लोगों को एंटरटेन कर रहा है और अब फिनाले में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं. शो को उसका पहला फाइनलि स्टहर्षद चोपड़ा भी मिल गया है. वहीं, अब फिनाले से पहले एक गजब का ट्विस्ट आने वाला है, श्रेया कालरा शिवांगी जोशी को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं.
पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद
'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से सीजन के पहले फाइनलिस्ट को चुनने के लिए कहा गया. इस दौरान सभी को सेल में बंद किया गया और जो आखिरी तक बचा रहा वो थे हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda), जो पहले फाइनलिस्ट बने. हालांकि फाइनलिस्ट बनने के चक्कर में शिवांगी जोशी संग उनकी दोस्ती खराब हो गई. हर्षद ने शिवांगी को बताया कि उन्होंने जान-बूझकर पिछला चैलेंज हारा था, ताकि वो जीत जाए. ऐसे में शिवांगी का दिल टूट गया और वो सेल से बाहर आ गई.
श्रेया कालरा को मिली स्पेशल पावर
वहीं, इस गेम के दौरान श्रेया कालरा वो थी, जो सबसे पहले सेल से बाहर आईं. हालांकि उन्हें इसके लिए एक स्पेशल पावर मिली. इस एडवांटेज के तहत श्रेया कालरा किसी एक कंटेस्टेंट को 'लॉकअप 2' से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. ऐसे में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और वरुण यादव समेत सभी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के सामने अपना पक्ष रखते हैं कि वो उन्हें बाहर न निकालें.
Shreya is so smart man , everyone thought she would take the name of either Dogesh or Chomla but she has taken the name of Shivangi .
— ???????????????????????????? (@avyyaan) August 2, 2026
What a masterstroke man ????#ShreyaKalra #LockUpp2 pic.twitter.com/OkVPQfLMfI
ये भी पढ़ें- 'मेरे साथ कई बार सोना पड़ेगा...', आकांक्षा चौधरी के सामने रखी गई भद्दी डिमांड, मना करने पर दी ये धमकी
किसे शो से बाहर निकालेंगी श्रेया?
शो का जो अपकमिंग प्रोमो सामने आया है, उसमें रितेश देशमुख श्रेया कालरा से सवाल करते हैं कि वो किसे गेम से टर्मिनेट करना चाहती हैं. इसपर श्रेया कालरा कहती हैं- 'ऐसे तो मैं कोई नहीं हूं इस शो से किसी को निकालने वाली. क्योंकि हर कोई जीतना चाह रहा है. जितना मैंने लोगों का सफर देखा है. बहुत लोगों को मौके मिले कि वे सही का साथ दें. जो चीजें हो रही हैं उसके लिए खड़े रहें। जब तक उनपर बात नहीं आती थी, वो तब तक खड़े नहीं होते थे.'
शिवांगी जोशी होगी लॉकअप से बाहर?
अपनी बातो को आगो रखते हुए श्रेया कालरा ने कहा- 'मुझे लगता है कि इस पल में जो आगे जाने के लायक नहीं हैं, उनका नाम है शिवांगी जोशी.' श्रेया कालरा का ये जवाब सुनते ही शिवांगी जोशी हैरान रह जाती हैं. वहीं, बाकि कंटेस्टेंट भी शॉक्ड हो जाते हैं. हालांकि प्रोमो को इतना ही दिखाया गया है. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में शिवांगी शो से बाहर हो जाएंगी, या फिर श्रेया का ये कुछ प्लान है.
विनर को लेकर उड़ी अफवाह
वहीं, 'लॉक अप 2' के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है. कई वायरल पोस्ट और अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जबकि श्रेया कालरा को रनर-अप बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक विनर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल सिर्फ अफवाह ही माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस संग पति ने की मारपीट, दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी, अब घरेलू हिंसा का केस दर्ज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
News Nation



















