Responsive Scrollable Menu

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

असल के गुवाहाटी के बाहरी इलाके गरल में शनिवार को एक स्थानीय होमस्टे में गंभीर हालत में मिली एक छात्रा की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुई इस घटना के संबंध में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि धारापुर इलाके की रहने वाली छात्रा को शुक्रवार देर रात गंभीर हालत में गरल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘छात्रा को एक स्थानीय होमस्टे से लाया गया था। होमस्टे के पदाधिकारियों के अनुसार, छात्रा और एक युवक ने कमरा बुक किया था।

छात्रा के साथ मौजूद युवक ने खुद को उसका प्रेमी बताया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ गिरफ्तार आरोपी की पहचान गरिगांव इलाके के आशिक अली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होमस्टे के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

अधिकारी ने बताया कि होमस्टे ने दोनों से अनिवार्य पहचान पत्र नहीं लिए थे और इस संबंध में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सीआईडी और फॉरेंसिक टीम ने भी होमस्टे के उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां छात्रा ठहरी थी और वहां से साक्ष्य जुटाए। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने जा रही है।

उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे छात्रा ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि देर हो गई है, इसलिए वह एक दोस्त के साथ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रुकेगी। पिता के अनुसार, देर रात करीब दो बजे छात्रा ने फिर अपनी मां को फोन किया और कहा, ‘‘वह मुझे मार रहा है और मैं सांस नहीं ले पा रही हूं।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। परिवार ने तुरंत अजारा थाने में शिकायत दी।

होमस्टे के एक कर्मचारी ने बताया कि छात्रा और उसका साथी शुक्रवार शाम वहां पहुंचे थे और रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने कमरे में खाना मंगाया था। कर्मचारी के अनुसार, रात में मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनाई दी और बाद में एक पुरुष के चिल्लाने की आवाज आई। कमरे में पहुंचने पर छात्रा फर्श पर पड़ी थी और युवक उसे पकड़े हुए था।

घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पास के हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क को कुछ समय के लिए जाम कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ लोगों ने इसे ‘‘लव जिहाद’’ का मामला बताया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिवार को सौंप दिया गया, जिसके बाद शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Continue reading on the app

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर उठाई गई आपत्तियों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीन घटक दलों के अधिक स्पष्टीकरण मांगे जाने के एक दिन बाद, शनिवार को भाजपा के सहयोगी दलों ने कहा कि आयोग के बयान से उनकी चिंताओं का समाधान हो गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कहा कि आयोग ने अब सभी प्रमुख मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को कहा था कि चुनावों में जनता का विश्वास दांव पर है और निर्वाचन आयोग से इस संबंध में बनी आशंकाओं को दूर करने का आग्रह किया था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण ने देश की संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को फिर से साबित किया है तथा इससे जुड़ी सभी गलतफहमियों को दूर कर दिया है। जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने विपक्षी दलों पर निर्वाचन आयोग को लेकर गलतफहमियां फैलाने का आरोप लगाया। इन नेताओं की टिप्पणियों से राजग के घटक दलों के रुख में बदलाव का संकेत मिला है।

इससे एक दिन पहले लोजपा (रामविलास), नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने इस विवाद को लेकर निर्वाचन आयोग से अधिक स्पष्टीकरण पर जोर दिया था। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि एसआईआर से जुड़े सभी आदेश तीनों आयुक्तों की मंजूरी से जारी किए गए थे और मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा है। पासवान ने आयोग के शनिवार के बयान का स्वागत किया।

उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि उनका मकसद ‘‘किसी संवैधानिक संस्था का बचाव करना’’ नहीं है और लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग को इस मामले पर और स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जनता के मन में उठने वाले किसी भी सवाल या चिंता को सामने रखना और यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि उनका स्पष्ट रूप से समाधान किया जाए। दरअसल, इसी जिम्मेदारी की भावना के साथ हमने एसआईआर को लेकर जनता की चिंताओं को निर्वाचन आयोग के सामने रखा था।’’ पासवान ने कहा, ‘‘आज निर्वाचन आयोग ने सभी प्रमुख मुद्दों पर बिंदुवार अपना रुख स्पष्ट किया है।

एसआईआर प्रक्रिया, तीनों निर्वाचन आयुक्तों के बीच सर्वसम्मति और कैबिनेट सचिव के साथ हुई बैठक से जुड़े तथ्यों को भी स्पष्ट रूप से सामने रखा गया है। इस स्पष्टता से लोकतंत्र में जनता का विश्वास और मजबूत होगा। झा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के बयान से यह साबित हो गया है कि ‘‘संवैधानिक संस्थाओं को लेकर फैलाई जा रही गलतफहमियां निराधार हैं।’’ उन्होंने विपक्ष पर यह ‘‘गलत धारणा’’ फैलाने का आरोप लगाया कि एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर कोई सहमति नहीं थी।

उन्होंने कहा कि आधिकारिक रिकॉर्ड ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया है। झा ने घर-घर जाकर फॉर्म जमा करने, बुजुर्गों, बेघर और गरीब लोगों के लिए विशेष शिविर लगाने तथा ऑनलाइन सुनवाई के संबंध में निर्वाचन आयोग के फैसलों का भी जिक्र करते हुए कहा कि ये फैसले आयोग की निष्पक्षता और लोगों की सुविधा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनावी नतीजे उसके खिलाफ आने पर वह निर्वाचन आयोग और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाता है, जबकि चुनाव जीतने पर चुप रहता है।

शिंदे ने कहा, ‘‘अगर कुछ गलत हुआ है, तो इसकी पूरी जांच की जाएगी।” उन्होंने कहा कि जब भी जनादेश विपक्ष के खिलाफ जाता है, तब संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देना ‘‘पूरी तरह गलत’’ है।

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: वनडे में यशस्वी जायसवाल का भी हुआ वैभव सूर्यवंशी जैसा हाल, न सह पा रहे न कह पा रहे!

Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Sooryavanshi की कहानी बिलकुल एक जैसी ही है. यानी भरपूर टैलेंट, जबरदस्त फॉर्म लेकिन सीनियर प्लेयर्स की वजह से इंतजार. टीम में नाम, लेकिन प्लेइंग इलेवन से बाहर. टी-20 टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की वजह से वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलता तो वनडे टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के चलते यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती. Sun, 27 Sep 2026 09:25:29 +0530

  Videos
See all

Election Commission News: SIR Controversy के बीच ज्ञानेश कुमार पर बड़ा अपडेट | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:13+00:00

Netanyahu Shows Pager at UN Viral Video: नेतन्याहू ने UNGA में दिखाया Pager | United Nations | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers