Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने कंट्रोल रूम में सभी जिलों की समीक्षा की

Uttarakhand Administration on Alert: सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को पूरे दिन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में उपस्थित रहकर प्रदेश में जारी बारिश की स्थिति की लगातार समीक्षा की. उन्होंने राज्य के विभिन्न जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की स्थिति, वर्षा एवं संभावित चुनौतियों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जनपदों से निरंतर फीडबैक लिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने ली रिपोर्ट, दिए सतर्कता के निर्देश

सचिव ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी प्रदेश में बारिश की स्थिति एवं तैयारियों के संबंध में अपडेट लिया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों एवं संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि फील्ड में सभी टीमें एवं अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा गया है.

संवेदनशील इलाकों पर कड़ा पहरा

सचिव आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों, भूस्खलन संभावित स्थलों, नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों को सक्रिय रखते हुए किसी भी घटना की सूचना तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं. 

सुमन ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा 27 सितंबर के लिए जारी चेतावनी को देखते हुए सभी जनपद विशेष सतर्कता बरतें. 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल में रेड अलर्ट, तथा शेष सभी जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

नदी-नालों और गदेरों से दूर रहने की अपील

आपदा प्रबंधन सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान नदी-नालों एवं गदेरों के आसपास अनावश्यक आवाजाही को रोका जाए तथा स्थानीय लोगों और यात्रियों को मौसम की स्थिति के संबंध में लगातार जानकारी उपलब्ध कराई जाए. साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, पेयजल एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

सुमन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी अधिकारी एवं फील्ड टीमें पूरी तरह सतर्क रहें. किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और राहत-बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा प्रदेश की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: CM धामी ने बारिश एवं आपदा प्रबंधन के हालात का लिया जायजा, फील्ड में सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर

Continue reading on the app

साड़ी पहन Bollywood गाने पर लड़की ने किया प्यारा डांस, अदा देख दीवाने हो गए लोग!

Viral Video: साड़ी पहनकर Bollywood गाने पर लड़की ने ऐसा प्यारा डांस किया कि देखने वालों की नजरें थम गईं. उसके खूबसूरत डांस मूव्स, शानदार एक्सप्रेशन और दिलकश अंदाज ने पूरी महफिल लूट ली. वीडियो में लड़की का कॉन्फिडेंस और डांसिंग स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kanishtha_19 नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर, बराबर पॉइंट के बाद भी ऐसे फिसला गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में पिस्टल शूटिंग में भारत का ये सिर्फ दूसरा ही मेडल है. इससे पहले मिक्स्ड टीम में एक गोल्ड मेडल देश को मिला था. Mon, 28 Sep 2026 11:31:46 +0530

  Videos
See all

Ujjain News: शाही मस्जिद ढहाने पर विरोध, सड़कों पर उतरे लोग | Shahi Masjid | MP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T06:11:19+00:00

Birbhum में BJP बूथ अध्यक्ष Chandan Bhalla की गोली मारकर हत्या l West Bengal l Bolpur crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T06:17:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers