Responsive Scrollable Menu

Solah Somwar Vrat 2026: आज से ही शुरू होंगे 16 सोमवार के व्रत, जानें इस व्रत के संकल्प से लेकर उद्यापन के नियम और क्या है प्रसाद बांटने की विधि

Solah Somwar Vrat 2026: सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत विशेष स्थान रखता है। 16 सोमवार व्रत का संकल्प लेने वाले भक्त सावन के सोमवार से इसकी शुरुआत करते हैं। आज साल 2026 के सावन माह का पहला सोमवार है। आइए जानें 16 सोमवान व्रत के नियम और प्रसाद वितरण की विधि

Continue reading on the app

Gold Silver Rate: सोना महंगा, चांदी में भी तेजी, ये है 3 अगस्त का इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का ताजा भाव

वैश्विक बाजारों में अनिश्चितताओं के बीच 3 अगस्त 2026 को घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार (MCX) में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,18,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) पर 999 शुद्ध सोने की कीमत 1,42,860 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर $4,170 प्रति औंस और चांदी $58.41 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई टालने और वार्ता की घोषणा के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड के दाम 83.74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड  80.20 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किए गए हैं। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी फिसलकर 99.42 के स्तर पर आ गया है। डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय रुपये को राहत मिली है। आगामी त्योहारी सीजन से पहले की सुस्ती के कारण स्थानीय स्तर पर फिलहाल सीमित भौतिक मांग देखने को मिल रही है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट तनाव के चलते फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाजार में चल रही अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय सिस्टमैटिक इन्वेस्टिंग (SIPS) में खरीदारी करने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी जॉब मार्केट आंकड़ों (ADP और नॉन-फार्म पेरोल) पर निवेशकों की नजर है, जो बुलियन मार्केट की अगली दिशा तय करेंगे।

इंदौर-भोपाल का सोने व चांदी का भाव (Gold Silver Rate)

  • 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,44,260 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,32, 240 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट का दाम 1,08,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,34,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

अन्य शहरों का भाव:

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,370 , 22 कैरेट का भाव 1,32,300 और 18 कैरेट का भाव 1,08,310 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,34,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,35,000 रुपये बनी हुए है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026 में भारत की कामयाबी पर PM मोदी को गर्व, खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कही ये 2 बातें

PM Modi ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके दमदार प्रदर्शन से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. इतना ही नहीं PM मोदी ने आगे के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है. Mon, 03 Aug 2026 11:35:54 +0530

  Videos
See all

पुलवामा-बारामूला से 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार | Crime | Jammu-Kashmir News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T06:15:21+00:00

कोतवाली क्षेत्र में महिला चोरों का आतंक |#viralvideo #viral #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T06:17:04+00:00

Gujarat | शेर, शेरनी और शावकों की मस्ती ने जीता दिल! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T06:15:33+00:00

Muzaffarnagar कांवड़ियों को टक्कर मारकर चालक फरार, वीडियो वायरल #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T06:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers