'गणपति बप्पा मोरया...' गिरगांव चौपाटी पर अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को दी विदाई, मांगा आशीर्वाद
मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर शनिवार को आस्था और भावनाओं का सैलाब उमड़ा दिखा. यहां हजारों श्रद्धालु अपने प्रिय गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे. लालबागचा राजा की भव्य प्रतिमा जब अरब सागर में विसर्जन के लिए खास तौर से तैयार किए गए राफ्ट पर रखी गई, तो इस भावुक पल का हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी भी बने. उन्होंने बप्पा के अंतिम दर्शन किए और भावपूर्ण विदाई दी. लालबागचा राजा के विसर्जन के दौरान अनंत अंबानी श्रद्धालुओं के बीच मौजूद रहे. उन्होंने बप्पा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और अंतिम दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मराठी में भावुक होकर कहा, 'पुढच्या वर्षी लवकर या', यानी 'अगले साल जल्दी आइए.' इस भावुक माहौल के बीच न्यूज18 मराठी के संवाददाता उदय जाधव ने गिरगांव चौपाटी पर अनंत अंबानी से खास बातचीत भी की. देखिये उन्होंने क्या कहा... (डिस्क्लेमर: न्यूज़18 हिंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.)
Inter-Caste Marriage: लव मैरिज और अंतरजातीय विवाह को लेकर सामने आई नई चर्चा, कानून में सुरक्षा की बात
Inter-Caste Marriage: लव मैरिज और अंतरजातीय विवाह को लेकर सामने आई नई चर्चा, कानून में सुरक्षा की बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama









