Responsive Scrollable Menu

गुवाहाटी में होमस्टे में कॉलेज गर्ल की मौत:आधी रात को मां से फोन पर कहा- ये मुझे मार डालेंगे, प्रेमी पर लव-जिहाद का आरोप

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की स्टूडेंट निमिषा ठाकुरिया की एक होमस्टे में में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार किया है। हालांकि, आसिफ का दावा है कि निमिषा ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। निमिषा के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात को निमिषा का कॉल आया था। वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वे मुझे मार डालेंगे। इसके उसका फोन बंद हो गया। इससे आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा। हालांकि इस दावे की अभी जांच होनी बाकी है। केयरटेकर ने सुनी थी चिल्लाने और रोने की आवाजें होमस्टे के केयरटेकर और कुक बिपुल बाइलुंग ने घटना की रात का आंखों देखा हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि रात में उन्होंने एक पुरुष की चिल्लाने की आवाज सुनी, जो कह रहा था, दादा, उठो, उठो। बाइलुंग ने कहा, जब हम आवाज की दिशा में गए, तो कमरे में एक लड़का लड़की के शरीर को पकड़े हुए था और लड़की फर्श पर पड़ी हुई थी। कर्मचारियों के अनुसार, दोनों पहले भी इस होमस्टे में रुक चुके थे और उस रात उन्होंने कमरा नंबर 10 बुक किया था। इसी होमस्टे में अक्सर ठहरने आते थे दोनों आजरा इलाके के एक होमस्टे में निमिषा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निमिषा सोशियोलॉजी की स्टूडेंट थी और धारापुर की रहने वाली थी। होमस्टे के मालिक के पुलिस को बताया है कि निमिषा और आसिफ हर कभी इस होम स्टे में ठहरने आते थे। गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी के मुताबिक, आसिफ का कहना है कि निमिषा ने छत के पंखे से फांसी लगाई थी और उसने उसे उतारा। लेकिन पुलिस ने उसके दावे को अंतिम निष्कर्ष नहीं माना है। डीसीपी ने कहा है कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी। लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव मृतका हिंदू समुदाय से थी और गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम है, जिसके चलते घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क जाम कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया। -------------- ये खबर भी पढ़ें... अंगीठी में कुकिंग ऑयल की जगह केरोसिन डाला, महिला झुलसी:बचाते समय पति भी जला पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग के सिटोंग में गुरुवार रात एक होमस्टे के बारबेक्यू में आग लग गई। इसमें नवविवाहिता 60% झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गया। महिला को इलाज के लिए सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सरदह पर क्‍या कर रहा था UP का 'शेर', उसके फोन में क्‍यों सेव थे 14 पाकिस्‍तानी नंबर? जवाब तलाशने में जुटीं एजेंसियां

बीएसएफ ने सांबा जिले से एक संदिग्‍ध युवक को हिरासत में लिया है. इस युवक के मोबाइल में 14 पाकिस्‍तानी नंबर सेव मिले हैं. यह युवक सरहद के करीब क्‍या कर रहा था और उसके मोबाइल में पाकिस्‍तानी नंबर क्‍यों सेव थे, सहित तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए ज्‍वाइंट टीम पूछताछ में जुटी हुई हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

Election Commission Controversy:'चुनाव आयोग पर शर्मनाक आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण, राहुल झूठ बोल रहे' #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T16:10:45+00:00

BJP Ravi Shankar Prasad on Opposition: EC गलत तो Telangana- Himachal में कैसे जीती कांग्रेस'? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T16:07:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers