Responsive Scrollable Menu

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की निजी जिंदगी इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई। वहीं, सुनीता आहूजा भी इस मामले पर लगातार बयान दे रही हैं। गोविंदा ने भी हाल ही में सामने आए वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अब कोमल रानी की एक नई पोस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने कई बातें लिखी हैं।

कोमल रानी ने पोस्ट में क्या कहा?

गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह कोमल रानी की हाल ही में साझा की गई पोस्ट है। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कई गंभीर बातें लिखीं।

कोमल रानी ने लिखा, "जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं। कोई भी इंसान पहले से टूटे हुए घर को तोड़ने वाला नहीं हो सकता।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारे देश के लोग इतने भी मूर्ख नहीं हैं कि किसी के कहने पर कौवे के पीछे भागने लगें, सिर्फ इसलिए कि किसी ने उनसे कहा कि कौवा उनका कान लेकर उड़ गया है।"

इसे भी पढ़ें: Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील

दर्द है या सोची-समझी साजिश?

कोमल रानी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि कोई औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा, "मैं समझ नहीं पा रही कि एक औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उस दर्द को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, वो उसे सबके सामने दिखाने में ही खुश नजर आती है। क्या ये सच में दर्द है या फिर कोई सोची-समझी साजिश?"

बिना नाम लिए कई गंभीर आरोप लगाए

कोमल रानी ने अपनी पोस्ट में आगे किसी का नाम लिए बिना एक पति के साथ कथित व्यवहार का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "किसी आदमी को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने के लिए मजबूर करना, उसे बर्बाद होने देना, पूरी तरह से अकेला कर देना और उसे मौत के करीब पहुंचा देना।"

इसके बाद उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा व्यवहार कर सकती है।"

कोमल रानी ने आगे यह भी सवाल किया कि क्या ऐसी महिलाएं मानसिक रूप से परेशान हैं या फिर अपने फायदे के लिए ऐसा कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार हैं, या फिर अपने फायदे के लिए इतनी चालाक हैं कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि बंद दरवाजों के पीछे जो हासिल नहीं कर पाईं, वो अब सार्वजनिक रूप से जाकर और लोगों की सहानुभूति बटोरकर हासिल कर सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: 'मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं': Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

अपने नाम के इस्तेमाल पर भी जताई नाराजगी

पोस्ट के आखिर में कोमल रानी ने लिखा, "मेरे नाम का इस्तेमाल अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए करना बंद करो। भगवान हर अच्छे इंसान को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।"

Continue reading on the app

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इसी बीच अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बार अजय ने ऐसा काम किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए अजय देवगन

अजय देवगन शनिवार सुबह मुंबई के जुहू बीच पहुंचे। यहां वह अपनी टीम के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। जुहू बीच शहर की लोकप्रिय जगहों में से एक है और गणेश विसर्जन के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अजय देवगन दूसरे स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बीच से कचरा उठाते और सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से शहर और देश को साफ रखने में मदद करने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें: Love & War Vicky Kaushal look | 'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

युवाओं से अजय देवगन की खास अपील

सफाई अभियान के दौरान अजय देवगन ने युवाओं और छात्रों से अपने आसपास के माहौल को साफ रखने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने कहा, "मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मेरा आप सभी छात्रों और युवाओं से एक सवाल है। क्या आप सभी को अपना घर पसंद है?"

अजय ने आगे कहा, "जैसे हम सभी अपने घर से प्यार करते हैं और उसे साफ रखते हैं, उसी तरह मुझे लगता है कि हम अपने देश, अपने शहर और अपने समुद्र से भी प्यार करते हैं। तो क्या आपको नहीं लगता कि ये हमारी जिम्मेदारी है?"

उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग अपने घर का ख्याल रखते हैं, उसी तरह शहर और देश को साफ रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

बोले- छोटी कोशिश से बदल सकता है माहौल

अजय देवगन ने कहा कि बदलाव तभी आएगा, जब लोग अपने शहर और देश को साफ रखने का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, "जब तक हम यह तय नहीं करेंगे कि हमें अपने शहर और अपने देश को साफ रखना है, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।"

एक्टर ने आगे कहा कि अगर हर व्यक्ति अपनी तरफ से थोड़ी कोशिश करे, तो मिलकर आसपास की जगहों को साफ रखा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से ऐसे लोगों को भी समझाने की अपील की जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते।

अजय ने कहा, "कृपया, यह मेरा देश भी है, यह मेरा शहर भी है, इसलिए कृपया इसे साफ रखें।" उन्होंने आखिर में कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।

Continue reading on the app

  Sports

Sirohi Hockey Players: सिरोही के इस गांव में हॉकी का जुनून, 10 साल में 175 खिलाड़ी स्टेट लेवल पर पहुंचे

Sirohi Hockey Players: सिरोही के मेर मांडवाड़ा गांव में हॉकी का जुनून युवाओं की पहचान बन चुका है. पिछले 10 वर्षों में यहां से 175 खिलाड़ी स्टेट और कई खिलाड़ी नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं. शिक्षक परमवीर सिंह की गाइडेंस में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं. Sat, 26 Sep 2026 18:45:50 +0530

  Videos
See all

Greater Noida में खड़ी बस बनी आग का गोला! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:41:45+00:00

Kinnaur में पहली Snowfall, ठंड और बढ़ी! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers