DU की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपी पकड़ाए, दिल्ली पुलिस ने एक को गुरुग्राम में दबोचा
देश की राजधानी दिल्ली में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और एक छात्रा को कार के खींचने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक्शन ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान अभिमन्यू और अभिनव के रूप में हुई है. दोनों छात्राएं दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज की हैं. पुलिस ने अभिमन्यू को गुरुग्राम और अभिनव को लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी नमन चौधरी और अन्य आरोपियों के ठिकाने के बारे में पूछताछ कर रही है.
टी-शर्ट पर लिखा था 'अर्बन माइंडसेट'
युवती के अनुसार, एसयूवी कार में सवार एक आरोपी ने सबसे पहले उसकी टीशर्ट को लेकर टिप्पणी की. युवती के अनुसार, आरोपी ने कहा कि टी-शर्ट बहुत अच्छी लग रही है. पीड़िता ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर लिखा हुआ था अर्बन माइंडसेट. बता दें, शुक्रवार शाम को हुई गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने आरोपियों की सफारी कार भलस्वा डेरी स्थित एक पार्किंग से बरामद की थी, जहां वह कार खड़ी करके भाग गए थे.
पुलिस ने ऐसे पकड़े दोनों आरोपी
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, छात्राओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी नमन चौधरी करावल नगर में रहता है और वह लॉ का छात्र है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी.
#WATCH | Delhi: On Mukherjee Nagar eve-teasing incident, DCP North West Akanksha Yadav says, "This incident occurred last night around 9:30 PM; two female students from Hindu College were on their way somewhere when four young men arrived in a white car. One of the identified… pic.twitter.com/jYuHgG7joF
— ANI (@ANI) September 24, 2026
नोएडा-गुरुग्राम में भी दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी
डीसीपी यादव ने आगे बताया कि हमारी टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय स्तर पर जांच करने के बाद कार में सवार आरोपियों की पहचान करके उनकी तलाश कर रही थी. तलाश के लिए दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में छापेमारी कर रही थी. इस बीच पुलिस को शुक्रवार देर रात अभिमन्यू के गुरुग्राम में मौजूद होने की जानकारी मिली. पुलिस ने वहां छापेमारी करके आरोपी को पकड़ लिया. वहीं, पुलिस ने अभिनव को लक्ष्मी नगर इलाके से पकड़ लिया. यादव ने बताया कि आरोपियों से पूूछताछ की जा रही है.
फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी
नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ भरपूर खाना जरूरी नहीं है, बल्कि संतुलित और पौष्टिक डाइट लेना बेहद जरूरी है। हमारी रोज की डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना हेल्दी ईटिंग प्लान का अहम हिस्सा है। फाइबर और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है।
एक वयस्क को प्रतिदिन लगभग 25 से 35 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। ऐसे में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें जैसी फाइबर वाली चीजों को डाइट में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
नेश्नल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश ने भी रोजाना डाइट में फाइबर वाली चीजों को शामिल करने की सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अपनी रोज की डाइट में फाइबर वाली चीजें शामिल करना हेल्दी ईटिंग प्लान का एक जरूरी हिस्सा है। फल, सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज इसके अच्छे सोर्स हैं। इन्हें रेगुलर खाने से पाचन और पूरी सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
फलों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो कब्ज को रोकते हैं और पेट को साफ रखते हैं। नियमित तौर पर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन काबू में रहता है।
थाली में सब्जियों का होना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह पाचन क्रिया को सुधारती हैं। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखती हैं तथा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती हैं। फाइबर रक्त में ग्लूकोज के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। दालों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है, जो कब्ज से बचाता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर का स्तर अचानक नहीं बढ़ता है और डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। फाइबर के साथ-साथ ये प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत हैं।
फाइबर से भरपूर थाली में साबुत अनाज का होना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह पोषण की भरपूर मात्रा है। इसमें फाइबर के साथ-साथ विटामिन-बी, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।
इसके अलावा सलाद में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
--आईएएनएस
एनएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










