Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: रिति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- काजी से जलती हो; आसिफ की भी लगाई क्लास

Salman Khan Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान रिति तिवारी के बर्ताव पर सवाल उठाते नजर आएंगे। हाल ही में हुए डिस बैटल के दौरान रिति ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को लेकर कुछ आपत्तिजनक और निजी कमेंट किए थे।

कैप्टेंसी टास्क में शुरू हुआ विवाद
यह मामला कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ, जिसमें घरवालों को डिस बैटल में आमने-सामने आना था। उदिति सिंह ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया, जिसके बाद उनकी जगह काजी तौकीर ने रिति के साथ मुकाबला किया। शुरुआत में यह एक आम डिस बैटल जैसा था, लेकिन रिति के कमेंट धीरे-धीरे निजी होते गए। उनके कुछ कमेंट्स टेलीकास्ट के दौरान म्यूट भी किए गए। रिति ने इस बैटल में उदिति को लेकर भी कई आपत्तीजनक कमेंट भी किए।

उदिति ने भी रिति पर किए कमेंट
टास्क खत्म होने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। उदिति ने रिति पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘अग्ली फैटसो’, ‘ड्रग एडिक्ट’ और ‘बुरी शक्ल वाली’ जैसे शब्द कहे।
अमन गांधी से बात करते हुए उदिति ने रिति के लुक और उनके व्यवहार पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि उनकी खूबसूरती उन्हें अपने माता-पिता से मिली है। साथ ही उन्होंने रिति के दिल और चेहरे को ‘काला’ बताया।

रिति बोलीं- मुझे अपनी बात पर गर्व है

दूसरी ओर, रिति को अपने कमेंट्स पर कोई पछतावा नहीं था। उन्होंने माही विज से बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी कही बात पर गर्व है और उन्हें लगता है कि उनके पिता मनोज तिवारी भी उन पर गर्व करेंगे। रिति ने काजी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके पिता ने उन्हें यह सब करते हुए देख लिया होता, तो उन्हें पता नहीं होता कि उनका क्या हाल होता।

सलमान ने रिति से पूछा- काजी से जलती हैं?

‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान इस पूरे मामले पर रिति से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वह उनसे पूछते हैं कि क्या वह काजी से जलती हैं या उनके लिए इनसिक्योर हैं। रिति इस बात से इनकार करते हुए कहती हैं कि वह काजी से जलती नहीं हैं, बल्कि उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं करतीं।

बोले- ये सबसे खराब डिस था

इसके बाद सलमान रिति के डिस पर नाराजगी जताते हैं। वह कहते हैं, “रिति, ये सबसे खराब डिस था। आपकी भाषा कहीं और जा रही थी।” सलमान ने रिति की टीम के बाकी सदस्यों से भी सवाल किया कि जब यह सब हो रहा था, तो वे हंस क्यों रहे थे और उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि जब एक तरफ से रिति और दूसरी तरफ से उदिति एक-दूसरे का मजाक बना रही थीं, तो क्या बाकी घरवालों की जिम्मेदारी नहीं थी कि वे वहीं इसे रोकते?

आसिफ खान से भी सलमान ने पूछा सवाल
सलमान ने आसिफ खान से भी उनके रिएक्शन को लेकर सवाल किया। उन्होंने आसिफ से पूछा कि अगर इसी तरह का डिस उनकी बहन को लेकर किया जाता, तो क्या वह उसे भी ऐसे ही होने देते। सलमान के इस सवाल के बाद अब देखना होगा कि ‘वीकेंड का वार’ में रिति इस पूरे मामले पर क्या जवाब देती हैं।

यह भी पढ़े- Rhiti Tiwari के पॉकेटमनी वाले दावे पर भड़के सौतेले पिता: बोले- 4 लाख के बैग और रेंज रोवर है, लोगों को गुमराह मत करो...

Continue reading on the app

PM Modi के सामने गूंजे Hanuman Ansh के गाने, टीम ने लाइव गाया ‘पार्वती’ और ‘सियाराम’

Hanuman Ansh: दिल्ली में आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में फिल्म 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और सिंगर साधु तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने अपने मशहूर भक्ति गीतों की लाइव प्रस्तुति दी.

The post PM Modi के सामने गूंजे Hanuman Ansh के गाने, टीम ने लाइव गाया ‘पार्वती’ और ‘सियाराम’ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल मैच के दौरान हादसा, मैदान पर टकराए दो खिलाड़ी, फुटबॉलर ने अस्पताल में तोड़ा दम

Football Player Death: बोकारो थर्मल के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मैच में प्रतिद्वंद्वी से टकराकर गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू मैदान पर ही अचेत हो गए. देर रात डीवीसी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आयोजकों ने टूर्नामेंट रद्द कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 20:24:37 +0530

  Videos
See all

100 करोड़ लोगों पर खतरा? AI का खौफनाक सच | Bill Gates | Tech News | Latest news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:08:21+00:00

Saraswati River से Aryan Invasion Theory तक... GD Bakshi ने उठाए बड़े सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:16:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers