Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: पेट्रोल 24 और डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारों से पहले कीमतों में हुआ बदलाव तो भड़के लोग, कहा- बंद करो अच्छे दिन की जुमलेबाजी
Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: पेट्रोल 24 और डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारों से पहले कीमतों में हुआ बदलाव तो भड़के लोग, कहा- बंद करो अच्छे दिन की जुमलेबाजीखंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे 2 भाई, 5 घंटे बाद मिले शव
गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिलता है। सभी भरे मन से ही सही लेकिन इस उम्मीद के साथ बप्पा को विदाई देते हैं कि वह अगले साल फिर जोर शोर से उनका स्वागत करेंगे। लेकिन खंडवा जिले के नाहल्दा में ग्रामीणों के लिए विसर्जन बुरी याद बन गया। यहां दो लड़के खदान में डूब गए।
दरअसल गणेश विसर्जन के दौरान दो सगे भाई मूर्ति के साथ खदान में उतरे थे। इस दौरान वो डूब गए। हादसे के बाद घंटों तक दोनों की तलाश करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रात 10:15 पर दोनों के शव बरामद हुए। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पांच बच्चे डूबे थे
इस हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक ये घटना शाम 4:30 बजे के करीब हुई। विसर्जन के दौरान पांच बच्चे पानी में डूबने लगे थे। इसमें से 3 को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया लेकिन यह दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। डूबने की वजह से 17 साल के विश्वास और 16 साल के लक्ष की मौत हो गई।
खदान में था पानी
यह हादसा सड़क निर्माण के दौरान खोदी गई खदान में हुआ। इसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। यह प्रशासन द्वारा तय किए गए विसर्जन के स्थलों में शामिल नहीं थी। ग्रामीण तय स्थान पर जाने की जगह यहां प्रतिमा विसर्जित कर रहे थे। दोनों युवकों के शव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे।
घंटों चला रेस्क्यू
जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली वैसे ही होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नाव और मांजरी उपकरणों की मदद से दोनों भाईयों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने भी युवकों को ढूंढने के लिए तलाश शुरू की। लगभग 5 घंटे के बाद दोनों के शव बरामद हुए। इस दौरान पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Mp Breaking News










