खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे 2 भाई, 5 घंटे बाद मिले शव
गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिलता है। सभी भरे मन से ही सही लेकिन इस उम्मीद के साथ बप्पा को विदाई देते हैं कि वह अगले साल फिर जोर शोर से उनका स्वागत करेंगे। लेकिन खंडवा जिले के नाहल्दा में ग्रामीणों के लिए विसर्जन बुरी याद बन गया। यहां दो लड़के खदान में डूब गए।
दरअसल गणेश विसर्जन के दौरान दो सगे भाई मूर्ति के साथ खदान में उतरे थे। इस दौरान वो डूब गए। हादसे के बाद घंटों तक दोनों की तलाश करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रात 10:15 पर दोनों के शव बरामद हुए। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पांच बच्चे डूबे थे
इस हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक ये घटना शाम 4:30 बजे के करीब हुई। विसर्जन के दौरान पांच बच्चे पानी में डूबने लगे थे। इसमें से 3 को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया लेकिन यह दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। डूबने की वजह से 17 साल के विश्वास और 16 साल के लक्ष की मौत हो गई।
खदान में था पानी
यह हादसा सड़क निर्माण के दौरान खोदी गई खदान में हुआ। इसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। यह प्रशासन द्वारा तय किए गए विसर्जन के स्थलों में शामिल नहीं थी। ग्रामीण तय स्थान पर जाने की जगह यहां प्रतिमा विसर्जित कर रहे थे। दोनों युवकों के शव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे।
घंटों चला रेस्क्यू
जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली वैसे ही होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नाव और मांजरी उपकरणों की मदद से दोनों भाईयों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने भी युवकों को ढूंढने के लिए तलाश शुरू की। लगभग 5 घंटे के बाद दोनों के शव बरामद हुए। इस दौरान पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है।
मध्य प्रदेश के सतना-छतरपुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल की छुट्टी, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में 30 सितंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहने वाला है, हालांकि 28-29 सितंबर बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले 48 घंटों के लिए तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को 4 जिलों मेें ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश के चलते डिंडौरी, सतना और मैहर के स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। 27 सितंबर को रविवार है, ऐसे में अब सीधे सोमवार को स्कूल खुलेंगे। जून से अबतक प्रदेश में 34.7 इंच पानी गिरा है जो सामान्य से 2.2 इंच कम है।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ व उससे सटे दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर स्थित अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के पार दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा। इसके 26 सितंबर की शाम तक अवदाब के रूप में बने रहने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ भी सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से 29 व 30 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।
शनिवार को 29 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, मैहर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में भी बदला रहेगा मौसम
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में झंझावात और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
27 से 29 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश
27 सितंबर, रविवार: भारी बारिश
भारी बारिश (येलो अलर्ट): रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ
झंझावात/वज्रपात/40-50 किमी प्रति घंटा झोंकेदार हवा: सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, निवाड़ी में झंझावात और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
28 सितंबर, सोमवार
झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा
29 सितंबर, मंगलवार
झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा
अबतक मध्य प्रदेश में कहां-कितनी हुई बारिश
- 1 जून से 25 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 6% यानि 2.4 इंच बारिश कम हुई है। प्रदेश में अबतक 34.7 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 36.9 इंच होनी चाहिए थी।
- 1 जून से 30 सितंबर तक चलने वाले मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य बारिश का 91.9% कोटा पूरा हो चुका है। पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 0% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 11% कम पानी गिरा है।
- अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
- मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है, ऐसे में एक हफ्ते के अंदर मानसून के लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।
अत्यधिक वर्षा के चलते डिंडौरी जिले में 26 सितंबर को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
कलेक्टर के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय।#sevasankalap #collectordindori #jansamparkdindori #Dindori #HeavyRainfall #SchoolHoliday #Anganwadi #MPNews pic.twitter.com/GToQ0XfgsK— PRO JS Dindori (@projsdindori) September 26, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










