मध्य प्रदेश: गणेश पंडाल में सो रहे थे लोग, अचानक फैला करंट; 4 की मौत, 3 घायल
मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे लोगों को करंट लग गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो गए थे लोग
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 25 सितंबर को गणेश विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद कुछ लोग वापस लौटे और गणेश पंडाल में बने मंच पर ही सो गए. सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंडाल में अचानक करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान बिरेन्द्र भांगर (55), कृष्ण कुमार भांबरे (19), रवि (24) और जैनू भांबरे (39) के रूप में हुई है.
मंडला, मध्य प्रदेश: नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/9V8qPk19sp
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 26, 2026
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, कोहरे की चादर में लिपटा पूरा इलाका
शॉर्ट सर्किट के बाद टूटकर गिरा तार
नैनपुर थाना प्रभारी मंसाराम वगेन के मुताबिक, पंडाल में सो रहे लोगों के पास शॉर्ट सर्किट के कारण एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर गिर गया. तार के संपर्क में आने से लोग करंट की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि मंडला क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही थी. बारिश के कारण पंडाल और आसपास की जमीन पर नमी थी। ऐसे में टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से हादसा और गंभीर हो गया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है. हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नाहलदा गांव पहुंचे पांच युवक डूबे
वहीं, मध्य प्रदेश में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नाहलदा गांव पहुंचे पांच युवक डूब गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें तीन युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो सगे भाइयों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी. जिला प्रशासन के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। खदान के गहरे पानी में लगातार तलाशी अभियान जारी है.
#WATCH | Madhya Pradesh: Two youths died after drowning during Ganesh idol immersion in Khandwa last night. Three others were rescued. The incident occurred near Nahalda village. pic.twitter.com/fGWp5EmmFV
— ANI (@ANI) September 26, 2026
ये भी पढ़ें: 'ट्रंप ने बचाई हमारी जान', अभी भी ऑपरेशन सिंदूर की मार नहीं भूले शहबाज शरीफ; संयुक्त राष्ट्र में किया याद
एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला तीसरा गोल्ड! महिला कबड्डी टीम ने ईरान को रौंदकर मेडल पर किया कब्जा
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने महिला कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत के खाते में एशियन गेम्स 2026 का तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल आ गया है. फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी समय में जीत हासिल की.
पहले हाफ में भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
गोल्ड मेडल मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. एक समय स्कोर 7-7 से बराबर था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपना खेल तेज किया और ईरान पर लगातार दबाव बनाया. भारत ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर ईरान को ऑल आउट किया. बता दें कि पहले हाफ के खत्म होने तक भारतीय टीम ने 22-16 की बढ़त बना ली थी. भारत की ओर से लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण ईरान की टीम दबाव में नजर आई. हाफ टाइम तक भारत की स्थिति मजबूत थी और गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई थी.
दूसरे हाफ में ईरान की जोरदार वापसी
दूसरे हाफ में मुकाबले की तस्वीर बदल गई. ईरान ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. भारतीय टीम भी ऑल आउट हो गई और स्कोर 27-26 तक पहुंच गया. इस समय भारत की बढ़त सिर्फ एक अंक की रह गई थी. मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था, लेकिन भारतीय टीम ने टाइम-आउट के बाद अपनी रणनीति बदली. खिलाड़ियों ने धैर्य के साथ खेलते हुए फिर से बढ़त मजबूत करनी शुरू की. आखिरी पांच मिनट में भारत ने शानदार वापसी की और ईरान पर दबाव बढ़ा दिया. भारतीय डिफेंस और रेडिंग दोनों ने अहम समय पर बेहतर प्रदर्शन किया.
बिना कोई मैच हारे चैंपियन बना भारत
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. खास बात ये रही कि भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीते. टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश को 42-21 से हराकर की. इसके बाद भारत ने ईरान को 37-23 और जापान को 50-25 से मात दी. ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यानी भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया.
एशियन गेम्स में चौथी बार गोल्ड
आपको बता दें कि महिला कबड्डी में यह भारत का एशियन गेम्स इतिहास में चौथा गोल्ड मेडल है. 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल मिला था, जबकि बाकी मौकों पर टीम ने गोल्ड जीता है. इस तरह भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार अपना मजबूत रिकॉर्ड कायम रखा है.
कबड्डी में भारतीय टीम का दबदबा लंबे समय से रहा है. पुरुष टीम भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करती रही है. 1990 में कबड्डी को एशियन गेम्स में शामिल किए जाने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने 9 पदक जीते हैं, जिनमें 8 गोल्ड शामिल हैं. 2018 में भारत का गोल्ड जीतने का सिलसिला जरूर टूटा था, जब टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था. अब महिला टीम के गोल्ड के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका और मजबूत हो गई है.
यह भी पढ़ें-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









