प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका, टिकट मिलने के 24 घंटे बाद भूषण झा ने छोड़ी जन सुराज पार्टी
Bihar News: बिहार विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले जन सुराज पार्टी को झटका लगा है. दरअसल, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किए जाने के महज 24 घंटे बाद ही शिक्षक नेता भूषण झा ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने एलान किया है कि अब वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.
बता दें कि मुजफ्फरपुर में हुई एक समीक्षा बैठक में भूषण झा ने अपने और अपने समर्थक शिक्षकों के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाए. उनके हटने के बाद अब जन सुराज पार्टी शनिवार को तिरहुत शिक्षक सीट के लिए एक नए उम्मीदवार की घोषणा करने वाली है.
भूषण झा ने छोड़ी जन सुराज पार्टी
जन सुराज पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए, भूषण झा ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी बात रख रहे थे, तो उनके समर्थक शिक्षकों को समीक्षा बैठक की रिकॉर्डिंग करने से रोका गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर पार्टी के तय किए गए एजेंडे के अनुसार ही बोलने का दबाव डाला जा रहा था. झा ने कहा कि उन्हें यह बात आपत्तिजनक लगी और साथी शिक्षकों के सुझावों के बाद, उन्होंने जन सुराज पार्टी छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई बैठक
बता दें कि यह बैठक 25 सितंबर को मुजफ्फरपुर के मादीपुर स्थित एक होटल में हुई, जिसमें प्रशांत किशोर भी मौजूद थे. बैठक के बाद ही भूषण झा ने पार्टी छोड़ने और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया. उन्होंने बैठक के दौरान अपने और अपने समर्थक शिक्षकों के साथ हुए व्यवहार को लेकर कई आरोप भी लगाए. जन सुराज पार्टी ने आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया है.
जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की आठ में से तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. बता दें कि जन सुराज पार्टी ने बाकी पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही 20 सितंबर को कर दी थी.
जन सुराज पार्टी ने कहां से किसे दिया टिकट
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पटना ग्रेजुएट्स से अनुज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि पटना टीचर्स के पद के लिए दिव्या ज्योति टिकट दिया है. जबकि तिरहुत ग्रेजुएट्स से विमोहन कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं तिरहुत टीचर्स से जन सुराज ने भूषण झा को टिकट दिया था लेकिन उन्होंने अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. उधर दरभंगा ग्रेजुएट्स से रवींद्र यादव, दरभंगा टीचर्स से एसपी राय, कोसी ग्रेजुएट्स से रजनीश रंजन, सारण टीचर्स से अफाक अहमद को जन सुराज पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.
भोपाल में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, 71 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर हथौड़ी से किया हमला, 45 टांके आए, केयरटेकर को भी बनाया बंधक
भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में दिनदहाड़े दो बदमाश एक घर में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद 71 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके के लोगों को दहला दिया। दोपहर करीब 12 बजे दो संदिग्ध युवक एक मकान में घुस गए। उस समय घर में बुजुर्ग मोहन चौधरी, उनकी पत्नी और केयरटेकर कमला मौजूद थीं। बदमाशों को देखकर मोहन चौधरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घर के फर्श और गैलरी में खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
केयरटेकर को बंधक बनाने का आरोप
वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसते ही केयरटेकर कमला को काबू में कर लिया था। बताया गया कि उस समय कमला बुजुर्ग की पत्नी को नहला रही थीं। विरोध होने पर आरोपियों ने मोहन चौधरी पर हमला कर दिया। मोहन चौधरी पन्ना की हीरा खदान से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और अपने परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी में रहते हैं। घटना के समय उनका बेटा आनंद नारायण चौधरी नौकरी पर गया हुआ था। वह मैनिट से पीएचडी भी कर रहा है। पुलिस ने केयरटेकर का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
दरअसल अवधपुरी थाना प्रभारी सुरेश मीना के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे या वारदात के पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस लूट के प्रयास, आपसी विवाद और प्रॉपर्टी विवाद समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। घर से कोई सामान ले जाया गया या नहीं इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
वहीं वारदात के बाद श्रीराम कॉलोनी के लोगों में नाराजगी फैल गई। शाम को बड़ी संख्या में रहवासी थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े घर में घुसकर हमला होना इलाके की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रत्यक्षदर्शी घनश्यामदास नामदेव ने दावा किया कि घटना के बाद आरोपी कुछ समय तक छत पर मौजूद रहे। उनके मुताबिक वे लोगों को डराने के लिए तलवार और फरसा लहरा रहे थे और पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश चल रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News










