Responsive Scrollable Menu

4 छक्के, 9 चौके... वैभव सूर्यवंशी ने पिछली फर्स्ट क्लास पारी में मचाया था तहलका, 67 गेंदों में जड़ दिए थे इतने रन

Vaibhav Sooryavanshi last First Class Score: दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए टीमौं के ऐलान का सिलसिला जारी है. 23 अगस्त से शुरू होने वाले इस घरेलू टूर्नामेंट में वैभव सूर्यंवशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया है. वैभव अभी 15 साल के हैं. ऐसे में उन्हें उपकप्तान बनाए जाने पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने आपत्ति जताई. वहीं, ईस्ट जोन का कप्तान ईशान किशन को बनाया गया है. 23 अगस्त को ईस्ट जोन की टीम अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि पिछली बार जब वैभव सूर्यवंशी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था, तब कैसा प्रदर्शन किया था.

पिछली बार फर्स्ट क्लास में कैसा रहा था वैभव का प्रदर्शन?

भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पिछली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते नजर आए थे. मेघालय के खिलाफ खेले गए उस मैच में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की और 67 गेंद पर 93 रनों की पारी खेली. वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए थे. हालांकि, मेघालय और बिहार के बीच खेला गया, वो मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा है वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 17.25 के औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 29 चौके और 6 छक्के निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 2 कैच भी लपके हैं.

वैभव को उपकप्तान बनाने के फैसले पर आया बयान

वैभव सूर्यवंशी को जब ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया, तो बवाल मच गया और इस फैसले पर आपत्ति जताई गई. हालांकि, फिर ओडिशा के पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रबंजन मलिक वैभव के बचाव में उतरे. क्रिकबज से बातचीत में मलिक ने चयन समिति की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा, 'वह कप्तान नहीं बने हैं सिर्फ उप-कप्तान बनाए गए हैं. कप्तान ईशान किशन हैं और वह एक विकेटकीपर भी हैं इसलिए मैच के दौरान मैदान पर वे ही पूरी तरह सक्रिय रहेंगे. ऐसा नहीं है कि वैभव दिनभर कप्तानी करने वाले हैं. वैभव सूर्यवंशी समय के साथ और मैच्योर हो रहे हैं. उन्हें जिम्मेदारी देने से उनका कॉन्फिडेंस और निखरेगा. यह दलीप ट्रॉफी में उनके सीखने का बड़ा मौका है. कौन जानता है भविष्य में वह कभी भारतीय टीम के कप्तान भी बन जाएं, इसी सोच के साथ उन्हें यह पद दिया गया है.'

जिम्बाब्वे में तहलका मचाकर आ रहे हैं वैभव

इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला था. डेब्यू सीरीज में भले ही वैभव सूर्यवंशी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. मगर, फिर जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने अच्छा प्रदर्शन किया और सभी को प्रभावित किया. जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. फिर दूसरे मैच में वह 20 रन बनाकर आउट हो गए, तो फिर तीसरे मैच में उन्होंने 81 रन ठोके. इस तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल के प्रदर्शन के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में भारत ने लगाई छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंच गई इंडियन रॉयल्स

Continue reading on the app

Car Sales July 2026: मारुति नंबर-1, टाटा-महिंद्रा में टक्कर! कई कंपनियों ने बनाया नया रिकॉर्ड

जुलाई 2026 भारतीय कार बाजार के लिए रिकॉर्ड महीना साबित हुआ. इंडस्ट्री की कुल घरेलू बिक्री करीब 4.7 लाख यूनिट तक पहुंच गई. मारुति सुजुकी ने नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि टाटा और महिंद्रा के बीच दूसरे स्थान की जबरदस्त जंग देखने को मिली. हुंडई, किआ, टोयोटा, एमजी और होंडा ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जानिए किस कंपनी ने कितनी कारें बेचीं और किसने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: अब्दुल्ला शफीक का शानदार शतक, बाबर आजम का भी चला बल्ला, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जोरदार वापसी

West Indies vs Pakistan 2nd Test Day-2 highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जोरदार वापसी की है. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान के लिए अब्दुला शफीक और बाबर आजम क्रीज पर खड़े थे. शफीक 107 रन और बाबर आजम 87 रन बनाकर खेलकर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी पारी में 78 रन पीछे हैं. Tue, 4 Aug 2026 05:58:10 +0530

  Videos
See all

US Restaurant Shooting News: अमेरिका में रेस्टोरेंट के बाहर की गई अंधाधुंध फायरिंग |#shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:01:13+00:00

UP News: UP का अनुपूरक बजट आज होगा पेश, इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस | Yogi Adityanath | Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:11:56+00:00

Assam Flood Viral Video: देखते ही देखते ढह गया पूरा घर! | Flood | Rain | Top | Assam Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:00:11+00:00

Super Fast News: सुबह की 100 सबसे बड़ी खबरें | World War | Parliament Session | PM Modi | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:02:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers