Responsive Scrollable Menu

Odisha में BKPPEAR प्रोजेक्ट को मंजूरी, Bhubaneswar-Cuttack-Puri-Paradeep क्षेत्र का होगा विकास

भुवनेश्वर, तीन अगस्त ओडिशा सरकार ने सोमवार को ‘भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप सिटी इकोनॉमिक रीजन’ (बीकेपीपीईआर) के विकास के लिए तैयार परियोजना प्रस्ताव रिपोर्ट (पीपीआर) को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय परियोजना निगरानी समिति (एसएलपीएमसी) ने रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए इसे बाहरी सहायता प्राप्त परियोजना (ईएपी) के तहत आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। बयान के अनुसार आर्थिक क्षेत्र, केंद्र सरकार की सिटी ‘इकोनॉमिक रीजन’ (सीईआर) योजना के पहले चरण में देश के चार पायलट आर्थिक क्षेत्रों में शामिल है।

इस परियोजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये की प्रारंभिक सहायता प्रस्तावित की गई है। परियोजना के लिए अनुमानित कुल बजट में से 70 प्रतिशत यानी 3,500 करोड़ रुपये एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से ऋण के रूप में जुटाए जाएंगे, जबकि शेष 30 प्रतिशत यानी 1,500 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ‘सिटी इकोनॉमिक रीजन’ (सीईआर) योजना के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भुवनेश्वर, कटक, पुरी और पारादीप को एकीकृत आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना है।

इस परियोजना के तहत निवेश, उद्योग, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह आधारित परियोजनाओं और रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाएगा।

Continue reading on the app

Namo Bharat कॉरिडोर पर एक दिन में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, बना नया रिकॉर्ड

मेरठ, तीन अगस्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रात 10 बजे अंतिम ट्रेन के रवाना होने तक 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। एनसीआरटीसी ने बताया कि इससे पहले का रिकॉर्ड आठ जून 2026 को बना था, जब करीब 1.25 लाख यात्रियों ने नमो भारत सेवा का उपयोग किया था और सोमवार को यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। इस बीच, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर चार से 12 अगस्त तक कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार तथा संबंधित पार्किंग सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

एनसीआरटीसी के अनुसार, मेरठ खंड के मोदीपुरम, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ स्टेशनों पर गेट संख्या-2 बंद रहेगा। बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-2 और 3 बंद रहेंगे। इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद स्टेशनों पर भी कुछ निर्धारित प्रवेश एवं निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

एनसीआरटीसी ने यात्रियों से संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वारों का उपयोग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। निगम ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया।

Continue reading on the app

  Sports

5 लाख गैलेक्सी, 50 हजार सितारे एक ही तस्वीर में कैद, दुनिया के सबसे बड़े कैमरे ने दिखाया ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा

अंतर‍िक्ष या ब्रह्मांड का अध्‍ययन कर रहे खगोलव‍िज्ञान‍ियों ने बड़ी उपलब्‍ध‍ि हास‍िल की है. च‍िली की वेरा सी रुबिन ऑब्जर्वेटरी ने ब्रह्मांड की सबसे साफ तस्वीर जारी की है. इसमें 5 लाख गैलेक्सी और 50 हजार तारे दिख रहे हैं. यह दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कैमरे से ली गई है. Tue, 4 Aug 2026 08:40:46 +0530

  Videos
See all

Datia में फिर Congress का कब्जा, उपचुनाव में BJP की हार पर CM Mohan Yadav का आया रिएक्शन | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:13:16+00:00

PM Modi Facebook Post: Meta ने पीएम का पोस्ट क्यों हटाया? | PM Modi | Meta | BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:15:22+00:00

Surat Road Accident: सूरत में बड़ा सड़क हादसा | #shorts #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:07:46+00:00

Assam Flood Viral Video : कुछ ही सेकंड में मलबे में तब्दील हुआ घर | Flood | Rain | Top | Assam Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:10:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers