Responsive Scrollable Menu

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2026 से 3% वृद्धि संभव, 60% से बढ़कर होगा 63%!

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA/DR) में जुलाई 2026 से 3% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह अनुमान जनवरी से जून 2026 के AICPI-IW आंकड़े से लगाया गया है। वर्तमान में जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

इस वृद्धि के बाद 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा। यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा।

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% महंगाई भत्ते में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। अब जुलाई 2026 की नई दरों का ऐलान होना है, जो जनवरी से जून तक के AICPI-IW आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो ने जून 2026 के AICPI-IW आंकड़े जारी कर दिए हैं। जून महीने में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 1.1 अंक बढ़कर 151.9 अंक पर पहुंच गया है। इन आंकड़ों के आधार पर डीए का कैलकुलेशन करीब 63.76% तक पहुंच गया है, जो 3% वृद्धि की ओर संकेत कर रहा है। चूंकि सरकार दशमलव के बाद के अंकों को छोड़कर केवल पूर्ण संख्या को ही आधार मानती है, इसलिए जुलाई 2026 से कुल डीए 63% होने की संभावना है।

जून 2026 के अंतिम AICPI-IW आंकड़ों के आने के बाद  अब श्रम मंत्रालय द्वारा वित्त मंत्रालय को सारे आंकड़े भेजे जाएंगे जिसके बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते की नई दरों का ऐलान केंद्रीय कैबिनेट द्वारा सितंबर अंत या अक्टूबर 2026 की शुरुआत में त्योहारों के सीजन होने की संभावना है।  केंद्र सरकार की मंजूरी और  वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही नई दरें लागू की जाएंगी।

​AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3%
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

  • ​7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है।
  • फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

 

 

 

Continue reading on the app

Sawan Somwar Vrat 2026: सोमवार व्रत पर शाम के फलाहार में बनाएं टेस्टी और पौष्टिक साबुदाना खिचड़ी, जानें सही रेसिपी

Sawan Somwar Vrat Foods: सावन के व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत पावन माने जाते हैं. खासतौर पर सावन के महीने में सोमवार के व्रत रखे जाते हैं. सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है. सावन में इसकी खासयित और मान्यता कई गुना बढ़ जाती है. सावन सोमवार व्रत रखने वाले लोगों को फलाहारी करनी होती है. हालांकि, इस व्रत को रखने के कई नियम है- जैसे कि कोई सिर्फ इस व्रत पर फल या दूध का सेवन करता है, कोई मीठा खाता है तो कोई हल्का भोजन खाता है. ऐसे में जो लोग आज हल्का भोजन खाने वाले हैं, उन्हें कुछ हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाली चीज चुननी चाहिए. हम आपको एक ऐसी ही आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसका स्वाद बहुत अच्छा होता है. साबुदाने की खिचड़ी हर व्रत में खाई जाने वाले खिचड़ी है. अगर आप साबुदाने की खिचड़ी बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको आसान रेसिपी बता रहे हैं.

व्रत वाली फलाहार साबुदाना खिचड़ी कैसे बनाएं? (How to make Sabudana Khichdi For Vrat)

सामग्रियों की लिस्ट

  • साबुदाना- एक कप
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ते- 8 से 10 पत्ते
  • अदरक- एक छोटा टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 से 2
  • उबले हुए आलू- 2 मसले या क्यूब्स में कटे हुए
  • मूंगफली- 2 चम्मच
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • धनिया और नींबू- गार्निशिंग के लिए

ये भी पढ़ें- Sawan Somvar Vrat Katha: सावन सोमवार व्रत के दिन जरूर पढें माता पार्वती और भोलेनाथ की यह व्रत कथा

साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि (Step by Step Sabudana Khichdi Recipe)

स्टेप.1- साबुदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में साबुदाना डालकर उसे भिगोने के लिए छोड़ना है. कटोरी चौड़ा लेंगे तो बेहतर होगा क्योंकि साबुदाना फूल जाते हैं और उन्हें स्पेस चाहिए होता है. आप चाहे तो साबुदाने को 2-3 बार पानी बदल बदलकर मसलके उसमें से स्टार्च भी निकाल सकते हैं. इसे निकालने से साबुदाने ज्यादा खिले-खिले दिखते हैं. अब 2-3 कप पानी में साबुदाना भिगोकर रख दें. तकरीबन 4 घंटे के लिए इन्हें भिगोकर छोड़ दें. 

स्टेप.2- साबुदाना जब मुलायम हो जाएं तो उसका पानी छानकर अलग कर दें. अब एक कढ़ाही या फिर पैन लें. सबसे पहले इनमें मूंगफली डालें और हल्का भून लें. अब मूंगफली को एक अलग प्लेट में निकाल कर रख दें. अब पैन में देसी घी डालें और गर्म करें. इसमें जीरा और करी पत्ता डालकर पकाएं. अब बारीक कटी हुई अदरक डालें और कटी हरी मिर्च डालकर कुछ मिनटों तक भून लें. 

स्टेप.3- अब पैन में कटे हुए उबले आलू डाल दें. दो-तीन मिनट तक चलाते हुए आलू को फ्राई करें. जब आलू हल्के ब्राउन हो जाएं तो उसमें भिगोई और छाने हुए साबुदाने डाल दें. अब आंच को धीमा कर दें. इसके बाद मूंगफली डालें, सेंधा नमक डालें और आप चाहे तो हल्की सी चीनी भी डाल सकते हैं. 

स्टेप.4- इसके बाद गैस की आंच को बढ़ाएं और साबुदाने को पका लें, बीच-बीच में चलाते रहे ताकि साबुदाना चिपके न. अगर साबुदाना बहुत ज्यादा पकाया जाए तो कढ़ाही पर चिपकने लगते हैं. अंत में नींबू का रस मिलाएं और कटा हुआ धनिया डालकर साबुदाना खिचड़ी को परोसे. आपको इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा. साथ ही ये खिचड़ी शरीर की कमजोरी को भी दूर करेगा.

व्रत में साबुदाना खिचड़ी खाने के फायदे

साबुदाना खिचड़ी व्रत में खाई जाए तो ये हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है. यह हल्का और पौष्टिक भोजन माना जाता है. दरअसल, साबुदाने में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे हमारे शरीर के अंदर लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है. वहीं, मूंगफली और आलू, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा हुआ रहता है. अगर आप इसे देसी घी में बनाते हैं तो इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात में होने वाली बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे, बाबा रामदेव ने बताया तरीका

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह के बाहर होते ही खुली सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पोल! सेलेक्टर्स को फिटनेस पर झूठ बोला गया?

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. खेल विज्ञान और मेडिकल टीम और नेशनल सेलेक्टर्स के बीच तालमेल की कमी को इस पूरे मामले की बड़ी वजह माना जा रहा है. Mon, 3 Aug 2026 22:30:22 +0530

  Videos
See all

Ranchi Protest: Cockroach Party के पास Jharkhand जाने का टाइम नहीं? | CJP | Sushant Sinha | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T20:30:21+00:00

महाकाल मंदिर में दिव्य भस्म आरती | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T20:30:33+00:00

'ये नहीं करता तो भी चल जाता' | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T20:29:10+00:00

Gangotri Highway खतरे में! 70 मीटर हिस्सा दरका | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T20:31:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers