Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: देश में फिर बदलेगा मौसम, यूपी से झारखंड तक भारी बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के दक्षिणी आंतरिक ओडिशा में बने दबाव क्षेत्र के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कई जगहों पर गरज-चमक होने की भी संभावना है.

ऐसे में जिन लोगों ने यात्रा या कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनाया है, उन्हें मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने और कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है.

अगले 12 घंटे तक बना रह सकता है दबाव क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा था. अनुमान है कि अगले करीब 12 घंटे तक इसकी तीव्रता बनी रह सकती है. इसके बाद इसके कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है. IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में 26 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गिरने की आशंका भी जताई है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 27 सितंबर को भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 28 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले से बारिश हो रही है. लखनऊ, कानपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के अनुसार, यूपी में बारिश का दौर 30 सितंबर तक जारी रह सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 से 29 सितंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 30 सितंबर के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 'दिन में सुरक्षा की बात और रात में फैलाता है आतंकवाद', संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया

यूपी के इन जिलों में अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं समेत कई क्षेत्रों में बारिश को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं. कुछ वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की आशंका भी जताई गई है. आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, कानपुर नगर समेत कई जिलों में राहत और बचाव एजेंसियों को जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है.

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश

बिहार में 26 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राज्य में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भी कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत कई जिलों में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का प्रभाव 28 सितंबर तक बना रह सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क मार्ग प्रभावित होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

मध्य प्रदेश में भी बढ़ेगी बारिश

मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 25 से 27 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर व्यापक बारिश की संभावना है. इसके बाद 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भी पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

झारखंड में भारी बारिश और अचानक बाढ़ का खतरा

झारखंड में भी कई इलाकों में तेज बारिश का असर देखने को मिल रहा है. रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, गुरुवार रात से राज्य के कुछ हिस्सों में गहरे दबाव क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. उनके अनुसार, शनिवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है और 27 सितंबर से मौसम में सुधार हो सकता है. IMD ने शनिवार सुबह 8:30 बजे तक लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी अवधि में 14 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अचानक बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए भी चेतावनी जारी की गई है.

बारिश के बीच सावधानी जरूरी

मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. तेज बारिश और हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना जरूरी है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को भूस्खलन और सड़क की स्थिति को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: भारी बारिश के चलते सिक्किम के रिमबी गांव में भूस्खलन, कई घर और सरकारी क्वार्टर तबाह

Continue reading on the app

LPG Price 26 September 2026: गैस सिलेंडर खरीदने से पहले चेक करें कीमत, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में इतना भाव

LPG Price 26 September 2026: भारत में LPG सिलेंडर हर घर की जरूरी चीज है। इसकी कीमत में होने वाला बदलाव सीधे लोगों के महीने के बजट पर असर डालता है। घरेलू इस्तेमाल के साथ रेस्टोरेंट और ढाबों में भी LPG की खूब खपत होती है। ऐसे में आज आपके शहर में सिलेंडर कितने रुपये का मिल रहा है, जानिए यहां

Continue reading on the app

  Sports

Sirohi Hockey Players: सिरोही के इस गांव में हॉकी का जुनून, 10 साल में 175 खिलाड़ी स्टेट लेवल पर पहुंचे

Sirohi Hockey Players: सिरोही के मेर मांडवाड़ा गांव में हॉकी का जुनून युवाओं की पहचान बन चुका है. पिछले 10 वर्षों में यहां से 175 खिलाड़ी स्टेट और कई खिलाड़ी नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं. शिक्षक परमवीर सिंह की गाइडेंस में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं. Sat, 26 Sep 2026 18:45:50 +0530

  Videos
See all

Greater Noida में खड़ी बस बनी आग का गोला! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:41:45+00:00

Kinnaur में पहली Snowfall, ठंड और बढ़ी! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers