Responsive Scrollable Menu

Bhadrapad Purnima 2026: आज भाद्रपद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये 3 अचूक उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

Bhadrapada Purnima 2026 Night Upay: आज यानी 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जा रही है. सनातन धर्म में भाद्रपद का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही में आज रात चंद्रमा दर्शन किए जाते हैं. हर वर्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष का भी प्रारंभ होता है. बता दें कि पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 25 सितंबर 2026 को रात 11 बजकर 6 मिनट से पूर्णिमा शुरू होगी और इसका समापन 26 सितंबर को रात 10:18 मिनट पर हो रहा है.

भाद्रपद पूर्णिमा के मौके पर आज के दिन पूजा, प्रार्थना करना और दान देने का भी विशेष महत्व होता है. इस दौरान भक्त विष्णु भगवान की पूजा करते हैं. उनसे परिवार की शांति और सुख की कामना करते हैं. इसके अलावा, चंद्र देव से भी संबोधन करना चाहिए. इस दिन अगर हम कुछ शुभ काम करते हैं, तो उससे जीवन की नकारात्मकताएं दूर होती हैं. 

भाद्रपद पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह की पूर्णिमा के मौके पर चंद्रमा के दर्शन करने से जीवन में नकारात्मकता से छुटकारा मिलने के साथ-साथ भगवान की कृपा भी मिलती है. आज के चंद्रमा के दिन का चांद पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण चांद माना जाता है. हिंदू धर्म में इस बात का वर्णन मिलता है कि इस पूर्णिमा के चंद्रमा को ही राजा परीक्षित ने देखा था. इससे उन्हें श्राप मिला था कि अगले 60 दिनों में उनकी मृत्यु हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

इसके बाद फिर इस श्राप से बचने के लिए महाराज परीक्षित ने इसी दिन पर श्रीमद भागवतम का आश्रय लिया.  कहा जाता है कि, भाद्रपद पूर्णिमा के मौके पर तीन कार्य करने से भगवान विष्णु क मन और मस्तिष्क से व्यक्ति को सकारात्मक बना देते हैं.

आज के दिन जरूर करें ये 3 काम

1.चंद्र दर्शन

भाद्रपद पूर्णिमा पर आज के दिन चंद्रमा दर्शन करने से व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है. इस मौके पर चंद्रमा का प्रकाश चरम पर होता है. इसका सकारात्मक प्रभाव काफी बढ़ जाता है. इसलिए, पूर्णिमा की रात को चंद्रमा को अर्घ्य भी देना चाहिए. चंद्र दर्शन के बाद साफ पानी, दूध और फूल से चंद्रदेव का स्मरण करें. इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए परिवार की सुख, शांति की कामना करते हैं. इसके अलावा, पूर्णिमा की चांदनी रात में कुछ समय के लिए बैठना चाहिए.

2.दान करें

हिंदू धर्म में दान का अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. शास्त्रों में दान का मूल्य राशि देना नहीं बल्कि उसे पीछे छिपी हुई भावना से तय किया जाता है. इसलिए, पूर्णिमा के मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए. भाद्रपद पूर्णिमा पर अपनी श्रद्धा से जितना हो सके उतना अन्न दान जरूर करें. ऐसा करने से आपको जीवन में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है.

3.सत्यनारायण की कथा का श्रवण करें

भगवान सत्यनारायण को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है. भगवान विष्णु के सत्य अवतार के रूप में उनकी पूजा होती है. आज के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए और सत्यनारायण की कथा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, विष्णु जी को भाद्रपद का महीना अत्यंत प्रिय होता है और इस महीने में आने वाली पूर्णिमा पर सत्यनारायण की पूजा करें. घर में सुख-समृद्धि बनी रहने के साथ जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: कल या परसो, कब है पितृ पक्ष का पहला दिन? क्या इस तिथि पर श्राद्ध किया जाएगा?

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

पश्चिम मध्य रेलवे ने शुरू किया बड़ा अभियान, 284 स्टेशनों पर पेयजल की निगरानी, नल और पाइपलाइन की जांच कर रही टीमें

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को साफ और सुरक्षित पेयजल मिले इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशनों पर विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। दरअसल इस अभियान के तहत पानी की गुणवत्ता की जांच जल स्रोत से लेकर यात्रियों तक पहुंचने वाले अंतिम नल तक की जा रही है। रेलवे की टीमें नियमित रूप से वाटर बूथ, नल और पाइपलाइन की जांच कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की समस्या समय रहते दूर की जा सके।

वहीं पश्चिम मध्य रेलवे के मुताबिक अभियान के दौरान जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के 284 स्टेशनों की सघन निगरानी की गई। इस दौरान 9850 नलों और वाटर बूथों की सफाई कराई गई और 893 पानी के नमूने जांच के लिए लिए गए। हालांकि जांच में सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।

पेयजल व्यवस्था की लगातार निगरानी

दरअसल रेलवे ने सिर्फ नलों की सफाई तक अभियान सीमित नहीं रखा बल्कि पूरी जल आपूर्ति व्यवस्था की भी जांच की। पिछले एक महीने में 130 स्थानों पर पाइपलाइन की मरम्मत या बदलाव कराया गया। इसके अलावा 1,086 पानी की टंकियों की सफाई भी की गई ताकि लंबे समय तक जमा रहने वाले पानी की गुणवत्ता प्रभावित न हो। रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ रेलवे आवासीय कॉलोनियों और रेलवे अस्पतालों में भी पानी की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जहां भी किसी तरह की तकनीकी दिक्कत सामने आती है वहां संबंधित विभाग तुरंत सुधार का काम शुरू करता है। इसी वजह से जल स्रोत से लेकर यात्रियों तक पहुंचने वाली पूरी व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों तक दूषित पानी न पहुंचे। इसके लिए वाटर प्लांट, पाइपलाइन और वाटर बूथ तक हर स्तर पर जांच की जा रही है।

रेलवे में तीन स्तर पर होती है पानी की जांच

पश्चिम मध्य रेलवे भारतीय रेलवे के तय मानकों के अनुसार पेयजल की गुणवत्ता की जांच तीन अलग-अलग स्तर पर करता है। पहला चरण अवशिष्ट क्लोरीन की रोजाना जांच का होता है। कीटाणुशोधन के बाद पानी में क्लोरीन की मात्रा जल स्रोत से लेकर अंतिम आपूर्ति बिंदु तक जांची जाती है। अगर किसी स्थान पर क्लोरीन का स्तर कम मिलता है तो तुरंत दोबारा क्लोरीनीकरण कराया जाता है। दूसरे चरण में बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की जाती है। इसमें ई. कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी की जांच होती है। बड़े स्टेशनों, रेलवे अस्पतालों और कॉलोनियों में यह जांच हर महीने की जाती है जबकि छोटे स्टेशनों पर भी नियमित अंतराल में पानी की जांच होती रहती है। तीसरा चरण रासायनिक विश्लेषण का है। मौजूदा जल स्रोतों से हर छह महीने में नमूने लेकर उनकी रासायनिक गुणवत्ता जांची जाती है। अगर कोई नया जल स्रोत शुरू किया जाता है तो उसका उपयोग शुरू करने से पहले भी पूरी जांच कराई जाती है। रेलवे का कहना है कि इसी व्यवस्था के जरिए यात्रियों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की कोशिश लगातार जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय महिला टीम की कबड्डी में बादशाहत कायम, एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर जीता गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत अभी तक पांचों बार फाइनल में पहुंचा और चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है। Sat, 26 Sep 2026 10:34:42 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani Live: Jammu Kashmir Vidhansabha | Pakistan | Bihar |War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:43:52+00:00

कुछ देर में PM मोदी से मिल सकते हैं CM योगी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers