Responsive Scrollable Menu

UN में पाकिस्तान की हार को जीत बता रहे थे शहबाज, भारतीय दूत की हंसी छूट गई; वीडियो वायरल

UN में पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने मई 2025 के भारत-पाक संघर्ष में पाकिस्तान की ‘जीत’ का दावा किया। सिंधु जल को लेकर भारत को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ की चेतावनी दी। उनके दावे पर भारतीय राजनयिक आर श्रीनिवास के हंसने का वीडियो चर्चा में है।

Continue reading on the app

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि समाज में दिव्यांगजनों की क्षमताओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब दिव्यांगजनों को समान अवसर और आवश्यक सहयोग मिलता है, तो वे अपनी प्रतिभा के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हैं। कुमार ने यह टिप्पणी दिल्ली सरकार द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में दिव्यांगजनों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक एक विशेष कार्यक्रम में की।

इस कार्यक्रम में कुमार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 62 व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का नाम ‘एक शाम दिव्यांगजन के नाम’ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा’ केवल सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान, संवेदना, समान अवसर और आत्मनिर्भरता की भावना का नाम है।

उन्होंने कहा, “दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे कार्यक्रम उनकी उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सम्मान और समावेश की भावना को और मजबूत करते हैं।” गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक दिव्यांगजन की अपनी एक प्रेरणादायक कहानी है। एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम में 178 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और आवश्यक किट भी वितरित किए गए।

बयान में कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को सामने लाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से समान अवसर, गरिमा, सहयोग और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। सम्मानित किए गए लोगों में आईएएस अधिकारी, कंपनियों और बैंकों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत व्यक्ति, पैरालंपिक पदक विजेता, अंतरराष्ट्रीय स्तर के दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ी तथा कला, शिक्षा, सामाजिक सेवा और पुनर्वास के क्षेत्र में काम करने वाले लोग शामिल थे। दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए काम करने वाले संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों को भी सहायता, पुनर्वास और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बयान में कहा गया कि कार्यक्रम में ‘मैं सक्षम हूं’ विषय के तहत पैरा एथलेटिक्स, पैरा शूटिंग, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस, पैरा तीरंदाजी, कला, नृत्य और अभिनय, उद्यमिता, सामाजिक उद्यमिता, पर्वतारोहण, शिक्षा, समावेशन, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा और पुनर्वास के क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें कहा गया कि 178 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, वॉकर, व्हीलचेयर-कम-कमोड, श्रवण यंत्र, चश्मे, सिलिकॉन फोम कुशन, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, और सर्वाइकल कॉलर समेत अन्य सहायक उपकरण और किट प्रदान किए गए। प्रतिभागियों को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसान की बेटी प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल बाद हुआ ऐसा

Prachi Choudhary: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत की स्प्रिंटर प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. Sat, 26 Sep 2026 18:47:45 +0530

  Videos
See all

Encounter War Room | “न्याय का शॉर्टकट भी न हो, लेकिन देरी भी न हो” #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:36:02+00:00

Anant Ambani joins Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन में शामिल हुए अनंत अंबानी, कही बड़ी बात |Lalbaugcha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:33:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers