Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 18 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो दोपहर 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: शुक्रवार
  • नक्षत्र: ज्येष्ठा-रात 10:45 बजे तक
  • योग: प्रीति-दोपहर 1:35 बजे तक
  • करण: वणिज-दोपहर 1:02 बजे तक

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:34 बजे से 5:20 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 12:54 बजे से 2:41 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:18 बजे से 3:07 बजे तक

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 3:19 बजे से 4:51 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 7:39 बजे से 9:11 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 8:34 बजे से 9:22 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: सुबह 6:07 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:23 बजे
  • चंद्रोदय: दोपहर 12:50 बजे
  • चंद्रास्त: रात 10:58 बजे 

आज के व्रत
संतान सप्तमी व्रत

आज का पर्व

  • संतान सप्तमी
  • ललिता सप्तमी
  • मंगल का कर्क राशि में गोचर

आज का धार्मिक महत्व
संतान सप्तमी का व्रत संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि, उन्नति और रक्षा की कामना से किया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पूजा में चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, सुपारी और नारियल आदि अर्पित किए जाते हैं। खीर-पूरी और गुड़ के पुए का भोग लगाने की भी परंपरा बताई जाती है। व्रती संतान की रक्षा और मंगल की कामना से शिवजी को कलावा अर्पित करके बाद में उसे धारण करते हैं। सप्तमी तिथि को देवी स्वरूप मानकर प्रणाम करने की भी परंपरा है।

आज राहुकाल कब है?: नई दिल्ली के अनुसार आज राहुकाल सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। इस अवधि में शुभ कार्य शुरू करने से बचने की धार्मिक परंपरा है।

Continue reading on the app

OnePlus N6 Lite 4G भारत में लॉन्च: मिलेगी 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, IP64 रेटिंग; 20 हजार से कम है कीमत

OnePlus N6 Lite 4G Launched In India: OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे 20 हजार रुपए से कम की रेंज में पेश किया गया है। कंपनी के N सीरीज के नए हैंडसेट में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। जानिए अब इसके कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से। 

OnePlus N6 Lite 4G की भारत में कीमत
OnePlus N6 Lite 4G को भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Midnight Hype और Neo Green कलर शामिल है। 

OnePlus N6 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 
OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,570 × 720 पिक्सल है और यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। यह स्क्रीन 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़े-ः Motorola Signature 27 जल्द होगा लॉन्च: मिलेगा 200MP Sony कैमरा, 100x Zoom और Bang

Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का विकल्प भी दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 13,700 वर्ग मिलीमीटर का heat dissipation area दिया है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6 Lite 4G की सबसे खास बात इसकी 7,000mAh बैटरी है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे फोन की मदद से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। OnePlus के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर 49.7 घंटे तक की कॉलिंग का बैकअप दे सकती है।

IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H स्टैंडर्ड
फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। OnePlus का कहना है कि N6 Lite 4G ने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा किया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें सिंगल multi-magnet स्पीकर मिलता है, जो OReality Audio सपोर्ट करता है।

Continue reading on the app

  Sports

टॉम बेंटन का पहला वनडे शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

Tom Banton hundred: टॉम बेंटन के पहले वनडे शतक (126) और कप्तान हैरी ब्रूक (77) के साथ 150 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रनों से हरा दिया. ओवल में इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ही सिमट गई. रनों के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी वनडे जीत है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. Sun, 27 Sep 2026 23:37:51 +0530

  Videos
See all

Bengal SIR News : ममता,राहुल को CM सुवेंदु ने क्या सलाह दी ? #mamatabanerjee #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T19:42:40+00:00

IMD Rain Alert: भयंकर बारिश का अलर्ट आ गया? | Weather News | Mausam | Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T19:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers