Responsive Scrollable Menu

OnePlus N6 Lite 4G भारत में लॉन्च: मिलेगी 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, IP64 रेटिंग; 20 हजार से कम है कीमत

OnePlus N6 Lite 4G Launched In India: OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे 20 हजार रुपए से कम की रेंज में पेश किया गया है। कंपनी के N सीरीज के नए हैंडसेट में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। जानिए अब इसके कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से। 

OnePlus N6 Lite 4G की भारत में कीमत
OnePlus N6 Lite 4G को भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Midnight Hype और Neo Green कलर शामिल है। 

OnePlus N6 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 
OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,570 × 720 पिक्सल है और यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। यह स्क्रीन 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़े-ः Motorola Signature 27 जल्द होगा लॉन्च: मिलेगा 200MP Sony कैमरा, 100x Zoom और Bang

Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का विकल्प भी दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 13,700 वर्ग मिलीमीटर का heat dissipation area दिया है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6 Lite 4G की सबसे खास बात इसकी 7,000mAh बैटरी है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे फोन की मदद से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। OnePlus के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर 49.7 घंटे तक की कॉलिंग का बैकअप दे सकती है।

IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H स्टैंडर्ड
फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। OnePlus का कहना है कि N6 Lite 4G ने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा किया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें सिंगल multi-magnet स्पीकर मिलता है, जो OReality Audio सपोर्ट करता है।

Continue reading on the app

Motorola Signature 27 जल्द होगा लॉन्च: मिलेगा 200MP Sony कैमरा, 100x Zoom और Bang & Olufsen ऑडियो, फीचर्स हुए रिवील

Motorola Signature 27 India Launched Date: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Motorola ने अपना नया प्रीमियर स्मार्टफोन Motorola Signature 27 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसका पहला लुक भी रिलीज कर दिया है। ब्रांड इसे Snapdragon Summit में ऑफिशियली पेश करने वाली है। टीजर से फोन के डिजाइन, कैमरा और ऑडियो से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Motorola Signature 27, कंपनी के पहले Signature स्मार्टफोन का अगला मॉडल है, जिसे इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। नए फोन में सबसे खास इसका रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जो नॉर्मल फ्लैगशिप स्मार्टफोन से काफी अलग डिजाइन में दिया गया है।

Motorola Signature 27 मिलेंगे ये खास फीचर्स 
Motorola द्वारा जारी टीजर में फोन के कैमरा सिस्टम से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। इसमें 200MP कैमरा, 100x SUPER ZOOM, Sony LYTIA सेंसर और Dolby Vision सपोर्ट मिलेगा।  फोन में इस्तेमाल होने वाला Sony का 200MP LYTIA सेंसर LYTIA 901 (LYT-901) बताया जा रहा है। यह सेंसर 1/1.12-इंच साइज का है, जो Galaxy S26 Ultra में इस्तेमाल होने वाले 1/1.3-इंच 200MP ISOCELL HP2 सेंसर से बड़ा है।

फोन का कैमरा मॉड्यूल भी काफी अलग नजर आता है। पीछे की तरफ एक बड़ा asymmetric camera island दिया गया है, जो फोन के पिछले हिस्से का एक बड़ा हिस्सा कवर करता है। यह डिजाइन सामान्य square या vertically stacked कैमरा मॉड्यूल से अलग है।

100x SUPER ZOOM और Dolby Vision का सपोर्ट
Motorola Signature 27 के टीजर में 100x SUPER ZOOM का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा फोन में Dolby Vision सपोर्ट मिलने की पुष्टि हुई है। बड़े 200MP सेंसर और नए कैमरा डिजाइन को देखते हुए फोटोग्राफी को फोन के प्रमुख फीचर्स में से एक बनाया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी कैमरा सिस्टम के सभी सेंसर और उनकी पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

ये भी पढ़े-ः Oppo A7 Pro Max 5G लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस, जानें कीमत

पहली बार मिलेगा Bang & Olufsen ऑडियो
Motorola Signature 27 के साथ कंपनी ने ऑडियो के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव किया है। Motorola ने Bang & Olufsen के साथ ग्लोबल ऑडियो पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसके बाद कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन पर पहली बार “Audio by Bang & Olufsen” ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।

कंपनी ने अभी स्पीकर्स और ऑडियो ट्यूनिंग की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, इस पार्टनरशिप से फोन में मीडिया, कॉल और अन्य ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस किए जाने की उम्मीद है।

पुराने Motorola Signature के फीचर्स
नए Signature 27 को समझने के लिए इसके पिछले मॉडल के स्पेसिफिकेशन भी अहम हैं। ओरिजिनल Motorola Signature में 6.8-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया था, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz था। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज दी गई थी। कैमरा सेटअप में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल था।

यह फोन 30fps पर 8K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,200mAh बैटरी के साथ 90W wired और 10W wireless charging दी गई थी।

Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट
Motorola Signature 27 को 22 सितंबर को अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जाना है। भारत में फोन की उपलब्धता फिलहाल “Coming Soon” बताई गई है। फोन के हार्डवेयर, फीचर्स और ग्लोबल रोलआउट से जुड़ी बाकी जानकारी Snapdragon Summit में सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

टॉम बेंटन का पहला वनडे शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

Tom Banton hundred: टॉम बेंटन के पहले वनडे शतक (126) और कप्तान हैरी ब्रूक (77) के साथ 150 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रनों से हरा दिया. ओवल में इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ही सिमट गई. रनों के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी वनडे जीत है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. Sun, 27 Sep 2026 23:37:51 +0530

  Videos
See all

FD New Rules: 1 अक्टूबर से बदले नियम, FD से मिलेंगे इतने फायदे? | Banking | Fixed Deposit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:00:15+00:00

Asian Games News : स्क्वॉश में भारत को दो सिल्वर मेडल #asiangames2026 #squash #squashindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:03:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers