Responsive Scrollable Menu

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, ESB ने दो संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा शुल्क वापसी सूचना जारी की, पढ़ें डिटेल

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB, MP Employees Selection Board) ने दो समूहों की संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा फ़ीस वापस करने का निर्णय लिया है, इस सम्बन्ध में बोर्ड ने सूचना भी जारी कर दी है जिसे उसकी अधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड भी कर दिया है, शुल्क वापसी की प्रक्रिया 17 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक चलेगी।

ESB ने समूह-02 उप समूह-04 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 और समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 से जुड़े आवेदकों के लिए एक सूचना जारी की है जिसमें परीक्षा  शुल्क वापसी के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।

समूह 2 के इन आवेदकों को हो रही फ़ीस वापस 

कर्मचारी चयन मंडल ने जारी सूचना में बताया कि समूह-2 उप समूह-4 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए 4 अगस्त 2026 को विज्ञापन दिया गया था  जिसके अंतर्गत 4 अगस्त से 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे।

उक्त परीक्षा में पंचायत राज संचालनालय के अंतर्गत विज्ञापित पद कोड 97 खंड पंचायत अधिकारी (सीधी भर्ती), पद कोड 98 डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा), पद कोड 99 डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा बैकलॉग), पद कोड 100 पंचायत समन्वय अधिकारी (सीधी भर्ती) एवं पद कोड 101 पंचायत समन्वय अधिकारी (बैकलॉग) को विलोपित किया गया था। इसलिए इन पद कोड 97, 98, 99, 100 एवं 101 के लिए आवेदन भरने वाले आवेदकों की परीक्षा शुल्क वापसी (Refund) की कार्रवाई मंडल द्वारा की जा रही है।

समूह-03 के आवेदकों के लिए जरूरी सूचना 

एक अन्य सूचना में समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी की जानकरी साझा की गई है, कर्मचारी चयन मंडल ने बताया कि समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया था जिसमें 18 अगस्त से 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे।

इस संयुक्त परीक्षा के विज्ञापन के बाद बोर्ड ने 24 अगस्त को  आधिकारिक वेबसाइट पर महत्वपूर्ण सूचना जारी कर उक्त परीक्षा की नियमपुस्तिका (Rulebook) एवं आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। अब जिन अभ्यर्थियों ने 18 से 24 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरे थे, उनके परीक्षा शुल्क वापसी (Refund) की कार्रवाई मंडल द्वारा की जा रही है।

7 सितम्बर से 27 सितम्बर तक होगी फ़ीस वापसी 

कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि समूह-02 उप समूह-04 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 और समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी की प्रक्रिया 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलेगी , अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि में आवश्यक जानकारी/आवेदन एमपी ऑनलाइन (MP Online) के पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समयावधि में दर्ज  करें, जिससे नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Continue reading on the app

Mukhyamantri Scooty Yojana: 19 सितंबर को CM डॉ. मोहन यादव देंगे 7500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी, जानें किसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को 19 सितंबर को ई-स्कूटी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शिक्षण सत्र 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से होगा।

इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। इसमें किसी एक संकाय की बाध्यता नहीं है, सभी संकायों के पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते हैं।

सिर्फ 70% अंक काफी नहीं, स्कूल में पहला स्थान भी जरूरी

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की पात्रता में एक अहम शर्त है। विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है। यानी केवल 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक आने से ही विद्यार्थी योजना के लिए पात्र नहीं हो जाएगा।

सरकार ने इस योजना को सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया है। ई-स्कूटी मिलने से खासकर उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

इस बार 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ

शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेशभर के 7500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ई-स्कूटी वितरण की शुरुआत करेंगे।

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। योजना के संचालन पर राज्य सरकार करीब 246 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब इसमें 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की. Mon, 28 Sep 2026 08:58:43 +0530

  Videos
See all

Arnab Cyclone Update: 'अर्नब' ने ढाया कहर, UP में 56 लोगों की मौत! Weather Update Today | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:14:35+00:00

Orry spotted at the airport: मुंबई एयरपोर्ट पर ओरी, लोगों की तरफ किया Blink|#shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers