Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प की ईरान को धमकी-समझौता करो, वरना तबाह कर देंगे:7 महीने में 10 से ज्यादा धमकियां दीं, हर बार पलटे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को एक बार फिर से तबाह करने की धमकी दी है। मंगलवार को UN में अपने भाषण में उन्होंने कहा- अमेरिका के पास दो रास्ते हैं- ईरान के साथ समझौता करना या उसे खत्म कर देना। अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद से ट्रम्प पिछले 7 महीने में 10 से ज्यादा बार ईरान को तबाह करने की धमकी दे चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें पलटकर बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रम्प की चेतावनी के 5 बड़े मायने 1. ईरान पर हमले से 66% अमेरिकी जनता ट्रम्प से नाराज रॉयटर्स/इप्सोस के सर्वे के मुताबिक, ईरान पर हमला करने से 66% अमेरिकन ट्रम्प से नाराज हैं। सिर्फ 34% लोग ही ट्रम्प के सपोर्ट में हैं। 3 नवंबर को अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन हैं। ट्रम्प नहीं चाहते कि उनकी पार्टी को नुकसान हो। इसी वजह से वो ईरान युद्ध को अब अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं। 2. ट्रम्प की पार्टी के लोग युद्ध से दूरी बना रहे मिडटर्म चुनाव से पहले कुछ रिपब्लिकन उम्मीदवार अब ईरान युद्ध जल्द खत्म करने की बात कर रहे हैं। वजह है ईंधन की बढ़ती कीमत और युद्ध को लेकर मतदाताओं की नाराजगी। ऐसे में ट्रम्प की कड़ी चेतावनी अपनी पार्टी के नेताओं और समर्थकों को भी एकजुट रखने का संदेश हो सकती है। 3. हूती के हमलों से अरब देश परेशान ईरान के समर्थन वाले हूती लड़ाके लगातार सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। हूती लाल सागर और बाब-अल-मंदेब के आसपास भी एक्टिव हैं। यह रास्ता एशिया और यूरोप के बीच तेल और सामान पहुंचाने के लिए बेहद अहम है। ईरान पर अमेरिकी दबाव बढ़ा तो हूती के हमले और बढ़ सकते हैं। इससे जहाजों को लंबा रास्ता लेना पड़ेगा और तेल-सामान महंगा हो सकता है। ट्रम्प नहीं चाहते कि हूती अरब देशों और अमेरिकी सहयोगियों पर हमले बढ़ाएं। 4. ट्रम्प अपनी जीत दिखाना चाहते हैं ईरान युद्ध करीब 7 महीने से चल रहा है और अमेरिका पर इसकी लागत 3 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा हो चुकी है। ट्रम्प अब इसे लंबा खींचने के बजाय किसी समझौते तक पहुंचकर यह दिखाना चाहते हैं कि उनकी सैन्य कार्रवाई का नतीजा निकला। 5. दुनिया को संदेश: अमेरिका पीछे नहीं हटेगा UN में ट्रम्प की कड़ी भाषा सिर्फ ईरान के लिए नहीं है। वह सहयोगी देशों और विरोधियों दोनों को यह संदेश देना चाहते हैं कि अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम, मिसाइलों और उसके सहयोगी समूहों के मामले में पीछे हटने वाला नहीं है। ट्रम्प फिर बोले- भारत-पाकिस्तान की जंग रुकवाई अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद से उन्होंने 8 जंग खत्म कराई हैं। ट्रम्प ने पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ को ‘फैंटास्टिक मैन’ बताया। वे 150 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का श्रेय ले चुके हैं। हालांकि भारत ने किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से इनकार किया है। ट्रम्प ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड से समझौता किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ सुरक्षा मजबूत करने के लिए समझौते पर साइन किया। समझौते के तहत ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई जाएगी, लेकिन द्वीप डेनमार्क के कंट्रोल में ही रहेगा। ट्रम्प ने UN में भाषण के दौरान कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड में बड़े पैमाने पर सैन्य मौजूदगी बढ़ाएगा। इसके तहत वहां दो बड़े सैन्य अड्डे बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड में अब अमेरिका के किसी भी दुश्मन देश को सैन्य मौजूदगी बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब ट्रम्प लंबे समय से ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की बात कहते रहे हैं। उन्होंने इसे हासिल करने के लिए डेनमार्क पर दबाव बनाने और जरूरत पड़ने पर कब्जा करने की धमकी भी दी थी। कई नेताओं से अलग मुलाकात करेंगे ट्रम्प ट्रम्प कई देशों के नेताओं के साथ अलग मुलाकात करेंगे। इनमें ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहैम, जापान की PM साने ताकाइची और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शामिल हैं। ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहैम के साथ यह ट्रम्प की पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। ट्रम्प गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे, जिसमें सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा वे वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से भी मुलाकात करेंगे। UNGA के दौरान इराक के प्रधानमंत्री अली फालेह अल-जैदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी ट्रम्प की मुलाकात प्रस्तावित है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका से जंग के बावजूद न्यूयॉर्क जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति अमेरिका और ईरान के बीच 7 महीने से जंग चल रही है। इसके बावजूद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली UNGA बैठक में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दावा- सऊदी अरब ने यमन में मिसाइल अटैक किया:बाब अल-मंदेब के पास लोकल मार्केट पर हमला; यमन सरकार ने ट्रम्प से मदद मांगी

यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। हूतियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास एक गांव के लोकल मार्केट पर मिसाइल अटैक किया। हूतियों के मीडिया ऑफिस ने हमले का CCTV वीडियो भी जारी किया है, जिसमें सोमवार दोपहर करीब 12:14 बजे मार्केट पर मिसाइल गिरती दिखाई दे रही है। उस वक्त मार्केट में काफी लोग मौजूद थे। हालांकि, हमले में कितने लोग मारे गए या घायल हुए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है और सऊदी अरब ने भी इस दावे पर कोई बयान नहीं दिया है। इसी बीच, यमन के राष्ट्रपति राशद अल-अलीमी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बात कर हूतियों के खिलाफ मदद मांगी है। हालांकि ट्रम्प ने सैन्य मदद का कोई वादा नहीं किया। सऊदी हमले से जुड़ी तस्वीरें… हूतियों के खिलाफ सऊदी की मदद करेगा ब्रिटेन यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इस बीच ब्रिटेन ने सऊदी को मदद देने का फैसला किया है। सोमवार को न्यूयॉर्क जाते समय पत्रकारों से बात करते हुए ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहैम ने कहा ब्रिटेन एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग के लिए टैंकर देगा। यानी हवा में उड़ते सऊदी लड़ाकू विमानों में ईंधन भरा जा सकेगा। इधर लड़ाई का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। UN के मुताबिक, लड़ाई बढ़ने से अब तक 1.2 लाख से ज्यादा यमन के लोग बेघर हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में 3,000 से ज्यादा यमनी शरणार्थी लाल सागर पार कर जिबूती पहुंचे हैं। ब्रिटेन वॉयजर टैंकर विमान भेज सकता है ब्रिटेन सऊदी अरब की मदद के लिए एक ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) का वॉयजर टैंकर विमान भेज सकता है। यह विमान साइप्रस में मौजूद RAF अक्रोटिरी एयरबेस से काम करेगा। वॉयजर विमान का काम हवा में उड़ रहे लड़ाकू विमानों में ईंधन भरना है। इससे लड़ाकू विमान बिना नीचे उतरे ज्यादा देर तक उड़ सकते हैं। ब्रिटेन की वायुसेना के पास ऐसे 9 वॉयजर विमान हैं। इनमें 8 सैन्य इस्तेमाल के लिए हैं और एक विमान सामान्य यानी सिविलियन रजिस्ट्रेशन वाला है। जरूरत पड़ने पर उसे भी सैन्य काम में लगाया जा सकता है। सऊदी अरब को दी जा रही यह मदद कुछ हफ्तों के लिए होगी। ब्रिटेन इस साल पहले ही सऊदी अरब में स्काई सेबर एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर चुका है। यह सिस्टम दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल जैसे हवाई हमलों से बचाव के लिए इस्तेमाल होता है। ब्रिटेन पहले भी हूतियों पर हमला कर चुका है ब्रिटेन पहले भी हूती ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर चुका है। जनवरी 2024 में ब्रिटेन ने अमेरिका के साथ मिलकर यमन में हूतियों के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। यह कार्रवाई लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूतियों के लगातार हमलों के बाद की गई थी।अभियान में ब्रिटिश RAF टाइफून लड़ाकू विमानों को वॉयजर टैंकर विमानों से हवा में ईंधन दिया गया था। इसके बाद अप्रैल 2025 में भी ब्रिटेन और अमेरिका ने यमन में हूतियों के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान चलाया। इसमें ब्रिटिश RAF टाइफून लड़ाकू विमानों ने हूतियों के ड्रोन बनाने वाली एक जगह को निशाना बनाया था। इस अभियान में भी टाइफून विमानों को वॉयजर टैंकर से हवा में ईंधन दिया गया था। हूतियों ने तेजी से अहम द्वीपों पर कब्जा किया यमन के हूतियों ने इस महीने लाल सागर के तट की ओर तेजी से बढ़ते हुए बाब-अल-मंदब स्ट्रेट के पास के इलाकों पर कब्जा किया है। यह स्ट्रेट लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है। इसलिए इस इलाके में लड़ाई का असर समुद्री रास्तों पर भी पड़ सकता है। हूतियों की इस बढ़त के बाद सऊदी अरब ने तटीय इलाकों में सैकड़ों हवाई हमले किए हैं। दूसरी तरफ हूतियों ने सऊदी अरब के शहरों और बुनियादी ढांचे पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल हमलों का दावा किया है। सऊदी पर हूतियों के हमले क्यों बढ़े? यह लड़ाई यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के बीच है। हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद और ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले करने का दावा किया है। इसके जवाब में सऊदी अरब ने यमन के अंदर हूती ठिकानों पर हमले किए हैं। ब्रिटिश सरकार के मुताबिक, जुलाई से हूतियों ने सऊदी अरब के कई शहरों, एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। इनमें अबहा, जिजान, नजरान, ताइफ, जेद्दा और यानबू शामिल हैं। लाल सागर में सऊदी जहाजों को भी निशाना बनाया गया है। जिबूती युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता यमन के ठीक सामने स्थित जिबूती ने साफ किया है कि वह हूतियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकार के बीच युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता। हालांकि, जिबूती अफ्रीका के सबसे ज्यादा सैन्य मौजूदगी वाले देशों में से एक है। 2003 से अमेरिका यहां कैंप लेमोनियर नाम का बड़ा सैन्य बेस चला रहा है। यहां चीन का भी बड़ा सैन्य बेस है। 2014 से चल रही है यमन में जंग यमन में 2014 से गृहयुद्ध चल रहा है। एक तरफ हूती लड़ाके हैं और दूसरी तरफ यमन की सरकार के समर्थन में लड़ने वाली सेनाएं हैं। सऊदी अरब भी यमन की सरकार का समर्थन करता है। 2022 में UN की कोशिश से दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ था। लेकिन पिछले कुछ महीनों में यह सीजफायर टूट गया। इसके बाद फिर मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमले होने लगे। यमन के पास बाब अल-मंदेब स्ट्रेट है। यहां से लाल सागर के रास्ते कई जहाज गुजरते हैं। इसलिए यहां लड़ाई बढ़ने का असर दूसरे देशों के कारोबार और जहाजों की आवाजाही पर भी पड़ सकता है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- ट्रम्प सरकार ने हूती विद्रोहियों से सीक्रेट डील की: अमेरिकी जहाजों पर हमला नहीं करेंगे हूती लड़ाके, बदले में सऊदी की मदद नहीं करेगा अमेरिका अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों के साथ सीक्रेट डील की है। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक इस पडील के तहत हूतियों ने अमेरिका को भरोसा दिया है कि वे लाल सागर में अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय जहाजों को निशाना नहीं बनाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

333 रन बनाकर हारा ऑस्ट्रेलिया, भारी पड़े दक्षिण अफ्रीका के दो शतकवीर, जीत का सिलसिला बरकरार

David Miller Temba Bavuma Centuries: टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शानदार शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. पिंक डे पर खेली गई मिलर की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और एडन मार्करम की त्रिमूर्ति स्पिन आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया. मिचेल मार्श (84) और ट्रैविस हेड (84) के अर्धशतकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रनों पर सिमट गई. Sun, 27 Sep 2026 23:21:35 +0530

  Videos
See all

Punjab News | LPU में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप.. Police Action के बाद मचा बवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T21:29:24+00:00

Parvesh Verma Slap Row | ‘अचानक फोन छीना और..' प्रवेश वर्मा पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T21:40:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers