Responsive Scrollable Menu

'पता नहीं फिर कब मिलना हो' मुश्ताक खान से अंतिम मुलाकात याद कर इमोशनल हुए गजेंद्र चौहान, सितारों ने नम आंखों से दी विदाई

दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान को उनके करीबियों और दोस्तों ने अंतिम विदाई दी. वे 'वेलकम' और 'गदर' जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुए थे. एक्टर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए गजेंद्र चौहान, सुनील पाल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी और उनसे जुड़ी यादें साझा कीं.

Continue reading on the app

2 घंटे 20 मिनट में बिक गए इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के सभी टिकट, जानिए कितनी थी कीमत

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल शुक्रवार सुबह 6 बजे ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने बुकिंग शुरू कर दी। महज 2 घंटे 20 मिनट में ईस्ट गैलरी, वेस्ट गैलरी, पवेलियन और हॉस्पिटैलिटी समेत सभी टिकट बिक गए। साथ ही छात्रों के लिए आरक्षित टिकटों को लेकर भी भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

दरअसल क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मुकाबले को लेकर पहले से काफी उत्साह था। टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही लोग अलग-अलग कैटेगरी की सीटें बुक करने में जुट गए। सबसे पहले ईस्ट गैलरी के टिकट खत्म हुए, जबकि उसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन की सीटें भी तेजी से भर गईं।

छोटे मैदानों में गिना जाता है होलकर स्टेडियम

बता दें कि इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत के उन मैदानों में गिना जाता है जहां टी20 मुकाबलों का माहौल हमेशा खास रहता है। यही वजह रही कि टिकट बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग की और कुछ ही समय में पूरा स्टॉक खत्म हो गया। इस मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय की गई थी। सामान्य गैलरी के टिकट 1000 रुपये से शुरू होकर 1800 रुपये तक रखे गए थे। वहीं पवेलियन की सीटों के लिए 5500 रुपये से 8500 रुपये तक खर्च करने पड़े।

सबसे महंगी हॉस्पिटैलिटी टिकट 11000 और 12500 रुपये तक की थी। वहीं टिकट बिक्री के दौरान एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट खरीदने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद मांग इतनी ज्यादा रही कि सभी कैटेगरी की सीटें निर्धारित समय से पहले ही पूरी तरह बुक हो गईं।

स्टूडेंट टिकट के लिए भी भारी प्रतिस्पर्धा

दरअसल सामान्य टिकटों के अलावा छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के लिए अलग से रियायती टिकट व्यवस्था भी बनाई गई थी। स्टूडेंट कोटे के लिए करीब 1200 रजिस्ट्रेशन बहुत कम समय में पूरे हो गए। अब दस्तावेजों के सत्यापन के बाद करीब 1000 छात्रों को टिकट दिए जाएंगे। ऑनलाइन टिकट खत्म होने के बाद कई क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिल सके। इससे साफ है कि इस मुकाबले को लेकर शहर और आसपास के जिलों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से भी 4 साल छोटा, जापानी एथलीट ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीत रचा इतिहास

एशियन गेम्स में 2026 में जापान के युकी कुरिहारा ने ई स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीतकर सनसनी मचा दी. युकी कुरिहारा ने महज 11 साल की उम्र में ये कारनामा किया है. युकी कुरिहारा ने अभी एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ाई करते हैं. उन्होंने पुयो पुयो चैंपियंस के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता. Sat, 26 Sep 2026 14:15:07 +0530

  Videos
See all

MAN CITY FOUND GUILTY - club may be expelled from Premier League for financial cheating | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:07:39+00:00

Weather Alert: Etawah में भारी बारिश से कई जगह भरा पानी | #shorts #viralshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:08:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers