Responsive Scrollable Menu

दिल्ली मॉडल टाउन में हल्दीराम की दूसरी मंजिल पर भीषण आग, दिल्ली पुलिस ने 30 लोगों को जिंदा निकाला

दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट 2 स्थित नामी हल्दीराम आउटलेट की इमारत में दोपहर करीब 1 बजकर 58 मिनट पर अचानक आग भीषण आग लग गई. इसकी लपटें हल्दीराम के दूसरे फ्लोर में तेजी से फैल गई. इससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया गया है. इलाके में गश्त कर रहे बीट  ऑफिसर हेड कांस्टेबल पवन ने तुरंत मॉडल टाउन एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक गिरी को सतर्क किया. इसके बाद पीसीआर और फायर कंट्रोल को संदेश भेजा गया. 

Continue reading on the app

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार, उत्तराखंड में 21915 किमी की 2826 सड़कों का बिछा जाल

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी इलाकों की जिंदगी को नई रफ्तार दी है. बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से घिरे गांवों में सड़क पहुंचने से स्थानीय लोगों की राह आसान हुई है. योजना अपने चौथे चरण में प्रवेश कर चुकी है. तीन चरणों में ₹11595 करोड़ की लागत से 21915 किमी लंबाई की 2826 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है. इन सड़कों के बनने से 1860 गांव लाभान्वित हुए हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने पर खास फोकस है. सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अधिक से अधिक गांवों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया है. इसके लिए सीएम धामी लगातार केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करते रहे हैं. उनकी मजबूत पैरवी का ही नतीजा है कि प्रदेश में पीएमजीएसवाई सड़कों का लगातार विस्तार हो रहा है.

309 गांव जल्द ही सड़क से जुड़ेंगे

पीएमजीएसवाई-चार के प्रथम चरण में  प्रदेश के 309 गांव जल्द ही सड़क से जुड़ेंगे. इसकी कवायद तेज कर दी गई है. ₹1707 करोड़ की लागत से कुल 1228.20 किमी लंबाई की 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. पीएमजीएसवाई-4 में उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में कुल 1479 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 9344 किमी होगी.

पौड़ी के सर्वाधिक 68 गांव होंगे लाभान्वित

योजना के चौथे चरण के प्रथम चक्र में पौड़ी गढ़वाल के सर्वाधिक 68 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है. इसी प्रकार अल्मोड़ा और टिहरी में 47-47, बागेश्वर में 35, पिथौरागढ़ में 25, नैनीताल और उत्तरकाशी में 24-24, चमोली में 17, देहरादून और रुद्रप्रयाग में 10-10 और हरिद्वार में 02 गांव सड़क बनने से लाभान्वित होंगे.

पीएमजीएसवाई-चतुर्थ चरण के तहत गांवों और सड़कों का विवरण

क्रमांक जनपद गांवों की संख्या सड़कों की लंबाई (किमी)
1 पिथौरागढ़ 249 1,819.60
2 अल्मोड़ा 221 1,395.50
3 पौड़ी 185 1,227.80
4 चमोली 175 996.15
5 टिहरी 168 941.50
6 उत्तरकाशी 112 721.99
7 रुद्रप्रयाग 111 469.20
8 बागेश्वर 101 569.82
9 नैनीताल 67 399.55
10 देहरादून 52 390.00
11 चंपावत 39 387.30
12 ऊधमसिंह नगर 9 22.30
13 हरिद्वार 1 3.10
कुल — 1,490 9,344.00

उत्तराखंड के सीएम पु​ष्कर सिंह धामी ने कहा, 'प्रदेश सरकार दूरदराज के सभी गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों की राह आसान होने के साथ ही पर्यटन, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिली है. विद्यार्थियों को कठिन रास्ता तय नहीं करना पड़ता. बीमारों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, किसान अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचा पा रहे हैं.' 

Continue reading on the app

  Sports

शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को मिला ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां मेडल

भारतीय एथलीट मनप्रीत कौर ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। चीन की सोंग जियायुआन ने गोल्ड मेडल, जबकि झांग लिनरू ने सिल्वर मेडल जीता। Fri, 25 Sep 2026 17:22:42 +0530

  Videos
See all

Ambani Family : लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे अंबानी परिवार, बप्पा का लिया आशीर्वाद | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:45:31+00:00

Ganpati Visarjan: हैदराबाद में 69 फीट गणपति का भव्य विसर्जन, उमड़े लाखों श्रद्धालु I Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers