Stock Market Today: मध्य पूर्व के तनाव से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 का उछाल, निफ्टी 24,550 के पार
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मध्य पूर्व के तनाव से उबरने लगा है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार ग्रीन जोन में बंद हुआ तो इस सप्ताह की शुरुआत भी बाजार के लिए शानदार रही. सोमवार (3 अगस्त) को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला. इस दौरान बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
सप्ताह के पहले दिन ग्रीन जोन में शेयर बाजार
सोमवार के शुरुआती कारोबार में बाजार मजबूती के साथ आगे बढ़ता दिखा. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ 78,600 पर पहुंच गया. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 160 अंकों की बढ़त के साथ 24,500 के स्तर पर पहुंच गया. बता दें कि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में निफ्टी 24,467 के हाई पर कारोबार करता दिखा था. जबकि बैंक निफ्टी अभी भी 57,500 के स्तर से ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है.
कैसी रही आज बाजार की शुरुआत?
बता दें कि अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले रुकने के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी में आज मजबूती देखने को मिल रही है. सोमवार को 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 788.7 अंक या 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,883.34 पर खुला, जबकि निफ्टी 189.1 अंक बढ़कर 24,572.70 पर ओपन हुआ.
पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 78,094.64 पर और निफ्टी 50 24,383.60 पर बंद हुआ था. इसी तरह, शुरुआती कारोबार में ब्रॉडर इंडेक्स भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे. जहां BSE मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 123.12 अंक ऊपर था, वहीं बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 33.45 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,837.07 पर ट्रेड करता दिखा. सोमवार के शुरुआती कारोबार में मार्केट का रुख सकारात्मक रहा. NSE पर 2,288 शेयरों में बढ़त और 458 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
गिफ्ट निफ्टी ने क्या दिया संकेत?
निफ्टी50 के शुरुआती इंडिकेटर, गिफ्ट निफ्टी ने आज सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया था. यह पिछले बंद भाव 24,448 के मुकाबले 51 अंक की बढ़त के साथ 24,499 पर खुला. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने खरीदारी जारी रखी और 31 जुलाई, 2026 को 277.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इसी तरह, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी खरीदारी की और 2,260.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीद डाले.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के केस का क्या होगा? दिल्ली पुलिस ने कर दिया साफ
CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की के खिलाफ FIR पर अब स्थिति साफ हो गई है. नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज करके दिल्ली पुलिस को भेजी गई थी. इसके बाद लड़की ने वीडियो बनाकर पीएम मोदी से माफी भी मांगी थी. तभी से सबकी नजरें दिल्ली पुलिस पर थीं कि दिल्ली पुलिस केस वापस लेगी या नहीं. हालांकि अब स्थिति साफ हो गई है.
प्रधानमंत्री के खिलाफ नाबालिग लड़की की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कोई रेगुलर FIR दर्ज नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि नाबालिग के दावों को देखते हुए रेगुलर FIR के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. बताया गया कि नोएडा पुलिस ने पिछले हफ्ते एक जीरो FIR भेजी थी, लेकिन दिल्ली में उसे अभी तक रेगुलर FIR में नहीं बदला गया है. इसलिए, इस स्टेज पर इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता.
No regular FIR has been registered by Delhi Police so far in connection with the alleged abusive remarks by the minor girl against the Prime Minister. A decision on regular FIR is yet to be taken in background of claim of minor. A Zero FIR was forwarded by Noida Police last week,…
— ANI (@ANI) August 3, 2026
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब चर्चा में है. इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दी. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई. इसके बाद 29 जुलाई को नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और मामले को आगे की जांच के लिए दिल्ली के संसद मार्ग थाने भेज दिया. शुरुआत में एफआईआर में लड़की की उम्र 25 साल दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह 15 साल की नाबालिग है। इसी वजह से मामले की कानूनी प्रक्रिया में बदलाव किया गया.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का नया वीडियो संदेश, बोले-बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का समय
PM ने भी जारी किया वीडियो, लड़की ने मांगी माफी
मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. 31 जुलाई की रात उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जो बच्चे उन्हें और उनकी मां को गालियां दे रहे हैं, उन्हें वह माफ करते हैं. उन्होंने कहा कि ये बच्चे गुमराह हैं और इन्हें सजा दिलाने के बजाय सही रास्ता दिखाना और समझाना ज्यादा जरूरी है. पीएम मोदी के इस संदेश के कुछ घंटों बाद, 1 अगस्त को उस नाबालिग लड़की का भी एक वीडियो सामने आया वीडियो में उसने हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगी और खेद जताया.
माफी मांगते हुए लड़की ने कहा कि वह सिर्फ 15 साल की है. उसके मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी. वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान माहौल और कुछ लोगों की बातों में आकर उसने आपत्तिजनक शब्द कह दिए. लड़की ने माना कि उससे बड़ी गलती हुई है. उसने कहा कि यह उसकी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती है और भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी.
मां ने भी की थी अपील
इस पूरे मामले पर लड़की की मां ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी बेटी को माफ कर दिया, जो उसके जन्मदिन पर मिला सबसे बड़ा तोहफा है. उनके मुताबिक, इस फैसले से उनकी बेटी को एक नई शुरुआत का मौका मिला है.
लड़की की मां ने यह भी कहा कि कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया के प्रभाव में जल्दी आ जाते हैं. इसलिए उन्होंने सरकार से अपील की थी कि 10 से 20 साल की उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्त नियंत्रण या प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाए.
अब क्या होगा?
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. सूत्रों के अनुसार, लड़की के नाबालिग होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माफी वाले बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है. वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को भी उस आपत्तिजनक वीडियो को हटाने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'मेरी नाबालिग बेटी को पीएम मोदी ने नया जीवनदान दिया', मां ने हाथ जोड़कर की खास अपील
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















