Responsive Scrollable Menu

SIR Row: चंडीगढ़ से लेकर लखनऊ-देहरादून तक शुरू हुआ कांग्रेस का हल्ला बोल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

SIR Row: देश भर में SIR को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच, कांग्रेस ने शुक्रवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार सुबह से चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, पटना आदि शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं. सभी प्रदर्शनकारियों की मांग एक ही है- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. दिल्ली में भी चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट, इरफान हाफिज लोन और इफ्तिखार अहमद ने प्रदर्शन किया. उन्होंने वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे लगाए.

देशभर में कहां-कहां हुए प्रदर्शन?

चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जम्मू में भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

इसके अलावा, उप्र की राजधानी लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता 25 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालेंगे.

चुनाव आयुक्त को हटाने से जुड़ा पूरा मामला समझें…

दरअसल, 23 सितंबर को द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की है, जिसमें 4 आपत्तियां एक ही दिन की थीं. हालांकि, चुनाव आयोग ने इमनन दावों पर सफाई पेश करते हुए कहा कि यह आपत्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं. एसआईआर सहित सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से ही लिए गए हैं. 

 राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार देशद्रोही

एक दिन पहले कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें राहुल ने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है. वे देशद्रोही हैं. उनकी नियुक्ति का मैंने विरोध किया था लेकिन फिर भी सरकार ने मेरी बात नहीं सुनी. संभावना है कि एक बार फिर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह छह महीने के अंदर दूसरी बार होगा. इससे पहले अप्रैल में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था, जो लोकसभा में खारिज हो गया था.   

 

 

Continue reading on the app

UP Police Constable Recruitment: 1 अक्टूबर से PET, जानें पुरुष-महिला अभ्यर्थियों को कितनी लगानी होगी दौड़

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.

जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (DV-PST) में सफल अभ्यर्थियों को अब PET के अगले चरण में शामिल होना होगा. बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी.

1 अक्टूबर से शुरू होगा UP Police PET

UPPRPB के मुताबिक PET का आयोजन ज्यादातर जिलों में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में अतिरिक्त दिन भी रखा गया है. इन तीन जिलों में PET की प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी. बोर्ड ने सामान्य जिलों के लिए 7 अक्टूबर को रिजर्व डे रखा है जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद के लिए 8 अक्टूबर को रिजर्व डे निर्धारित किया गया है.

पुरुष अभ्यर्थियों को कितनी दौड़ लगानी होगी?

PET में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ का लक्ष्य 4.8 किलोमीटर रखा गया है. इसे अधिकतम 25 मिनट में पूरा करना होगा. तय समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी PET में सफल नहीं माने जाएंगे. इसलिए जिन उम्मीदवारों को इस चरण के लिए बुलाया गया है उनके लिए अब केवल लंबी दूरी दौड़ना ही पर्याप्त नहीं होगा बल्कि निर्धारित समय के भीतर दूरी पूरी करने की क्षमता भी जरूरी होगी.

महिला अभ्यर्थियों के लिए क्या है नियम?

महिला उम्मीदवारों के लिए PET में 2.4 किलोमीटर दौड़ निर्धारित है. इसे 14 मिनट के भीतर पूरा करना होगा. ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को भी अपनी तैयारी में रनिंग स्पीड और स्टैमिना दोनों पर ध्यान देना होगा. परीक्षा से पहले नियमित अभ्यास करने से तय समय के अंदर दौड़ पूरी करने में मदद मिल सकती है.

किन उम्मीदवारों को PET में शामिल होना है?

यह PET उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के पिछले चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है. UP Police Constable Recruitment-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को DV-PST के लिए बुलाया गया है. बता दें अब DV-PST में सफल या बोर्ड की ओर से प्रोविजनल रूप से सफल घोषित उम्मीदवार PET में शामिल होंगे.

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

PET में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. इसमें अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग से संबंधित जरूरी जानकारी मिलेगी. UPPRPB ने PET से संबंधित एडमिट कार्ड और महत्वपूर्ण सूचना 24 सितंबर 2026 को अपनी वेबसाइट के नोटिस बोर्ड पर जारी की है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपने एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समय पर चेक करते रहें.

32,679 पदों पर हो रही है भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस और अन्य समकक्ष पदों को मिलाकर कुल 32,679 रिक्तियों पर चयन किया जाना है. लिखित परीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के चरण में पहुंच चुकी है. बता दें PET भर्ती का महत्वपूर्ण चरण है इसलिए अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ-साथ बोर्ड की ओर से बताए गए सभी नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा.

विधानसभा चुनाव से पहले इस राज्य में पूर्व सीएम ने भाजपा की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कांग्रेस में शामिल होने पर दिया ये जवाब

Continue reading on the app

  Sports

शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को मिला ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां मेडल

भारतीय एथलीट मनप्रीत कौर ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। चीन की सोंग जियायुआन ने गोल्ड मेडल, जबकि झांग लिनरू ने सिल्वर मेडल जीता। Fri, 25 Sep 2026 17:22:42 +0530

  Videos
See all

Ambani Family : लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे अंबानी परिवार, बप्पा का लिया आशीर्वाद | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:45:31+00:00

Ganpati Visarjan: हैदराबाद में 69 फीट गणपति का भव्य विसर्जन, उमड़े लाखों श्रद्धालु I Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers