Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स में नेपाल का उलटफेर:अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, 102 रन का टारगेट 18वें ओवर में हासिल किया

नेपाल ने एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में सिर्फ 102 रन बना सकी। जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। नेपाल के लिए सुंदीप जोरा ने 34 और रोहित पौडेल ने 33 रन बनाए। नेपाल के कप्तान दीपेंद्र सिंह एरी ने 15 रन बनाए। कुशल भुर्तेल ने 4 विकेट लिए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 16 रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फैसल खान अहमदजई और नजीबुल्लाह जादरान ने पारी संभाली। दोनों ने 30-30 रन बनाए। नांगेयालिया खान 17 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल के कुशल भुर्तेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट लिए। रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रन बनाए 103 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल ने 12 रन तक दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सुंदीप जोरा ने 34 रन और रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम को संभाला। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 15 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए फरीदून दावूदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और अरब गुल ने एक-एक विकेट लिया। राशिद, गुरबाज, ओमरजई को आराम अफगानिस्तान की टीम में रेगुलर कप्तान राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया था। तीनों को आराम दिया गया था। नेपाल या अफगानिस्तान से भिड़ सकता है भारत एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट में भारत सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेगा। उसका सामना ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम से 28 सितंबर को होगा। नेपाल ने आज अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। दोनों टीमों के पास 1-1 जीत है। अब ग्रुप-A में दूसरे स्थान की रेस अहम हो गई है। दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम ही क्वार्टरफाइनल में भारत से भिड़ेगी, यानी भारत का सामना नेपाल या अफगानिस्तान में से किसी एक से हो सकता है। फिलहाल हार के बावजूद अफगानिस्तान ग्रुप में टॉप पर है और नेपाल दूसरा नंबर पर है।

Continue reading on the app

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान:यौन उत्पीड़न मामले में बरी करने के फैसले पर उठाए सवाल; याचिका में लिखा-आदेश पुरानी सोच वाला

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के खिलाफ महिला पहलवानों ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। पहलवानों ने याचिका दायर कर राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह और WFI के तत्कालीन सहायक सचिव विनोद तोमर को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। महिला पहलवानों ने अपनी याचिका में निचली अदालत के फैसले को 'पुरानी सोच वाला' (archaic) बताते हुए कहा है कि इसमें यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं के व्यवहार को लेकर बनी-बनाई धारणाओं को आधार बनाया गया है। उनका तर्क है कि फैसले में इस बात को लेकर अपेक्षाएं की गईं कि यौन हिंसा की पीड़िता को घटना के बाद किस तरह व्यवहार करना चाहिए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा नहीं तो क्या हुआ... एशियन गेम्स में भारत ने जैवलिन थ्रो में एक नहीं दो मेडल जीते

Yashvir Singh-Rohit Yadav: एशियन गेम्स के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं. इस एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा भाग नहीं ले रहे थे. लेकिन यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर भारत का मान बढ़या. Mon, 28 Sep 2026 18:37:10 +0530

  Videos
See all

ECI Row Live | EC पर लड़ाई..Akhilesh की कांग्रेस से दूरी? | Rashtravad | SIR | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:44+00:00

Ujjain: शाही मस्जिद से पहले CM Mohan Yadav ने अपना पैतृक घर खुद ही तुड़वाया | Ancestral Home | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers