Govinda: 'अगर अफेयर है भी तो...' कोमल रानी संग रिश्ते पर गोविंदा का बड़ा बयान! लालबागचा राजा जाने की बताई वजह
Govinda Affair: अभिनेता गोविंदा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। खासकर अभिनेत्री कोमल रानी के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था, जिसके बाद एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई। अब गोविंदा ने इन खबरों पर खुलकर बात की है।
एक्टर ने हाल ही में उन सभी दावों पर जवाब दिया जो उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं की जा रही हैं। उन्होंने पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर भी रिएक्ट किया।
‘यह सब एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है’
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के बाद हुई चर्चा के बारे में ANI से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "इसमें किसी की गलती नहीं है। यह बहुत सोच-समझकर बनाई गई एक चाल है। ऐसी चीजें और भी होंगी। मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी छवि खराब करने की योजना का यह एक हिस्सा था। मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज़ पर ध्यान नहीं दिया। मैं बस काम करता रहा। बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते थे।"
डेटिंग की अफवाहों पर बोले गोविंदा- ‘अगर अफेयर भी है तो...’
एक्टर ने आगे कहा और डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए बताया, "यह किसी के लिए भी कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए... भले ही कोई अफेयर हो। मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं। मैं अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था। इससे पहले, मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिरों में गया था, और वह मेरे लिए लकी साबित हुआ। मेरी फिल्में बहुत बड़ी हिट रहीं। मैं रवीना टंडन के साथ भी गया, फिलम हिट रही...अब रानी स्वर्णकार के साथ भी गया हूं, मैंने प्रार्थना की क्योंकि मैं लंबे समय बाद एक्टिंग फिर से शुरू कर रहा हूं।"
कोमल रानी संग लालबागचा राजा जाने पर गोविंदा की पत्नी का बयान
गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा जाने के बाद अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते के साथ नजर आईं। उन्होंने कहा कि इंसानों को कितना भी प्यार दे दिया जाए, बदले में धोखा ही मिलता है। इसके उलट उन्होंने अपने पालतू जानवरों के प्यार की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा साथ रहते हैं।
हालांकि, उन्होंने अपने इस बयान में सीधे तौर पर गोविंदा या कोमल रानी का नाम नहीं लिया था। इसलिए सोशल मीडिया पर उनके बयान को गोविंदा से जोड़कर देखा गया।
सुनीता ने गोविंदा-कोमल की शादी का किया था दावा
गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते की चर्चा अगस्त में भी तेज हुई थी। उस दौरान सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत में कथित तौर पर दावा किया था कि गोविंदा और कोमल रानी शादी करने की योजना बना रहे हैं।
हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है और अभिनेता अब भी सुनीता आहूजा के साथ शादीशुदा हैं।
Love & War Movie: रेड ड्रेस, ग्लैमरस अवतार... आग बनकर छाईं Alia Bhatt, 'लव एंड वॉर' में कैबरे डांसर के लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Love & War Movie: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का पहला लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में आलिया एक बेहद अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं जिसने दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है।
फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह पहली बार है जब तीनों कलाकार किसी संजय लीला भंसाली की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।
कैबरे डांसर अंदाज में दिखीं आलिया
आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर में वह गहरे मैजेंटा-लाल रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ हाई-स्लिट स्कर्ट पहनी है और सिर पर एक बड़ा सा हेडपीस पहना है। पोस्टर का सेटअप देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म के किसी डांस सीक्वेंस से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, आलिया का किरदार क्या है और इस सीन का कहानी में क्या महत्व होगा, इसे लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
Aag bhi, dilon ki jaan bhi! ❤️????
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 25, 2026
Sanjay Leela Bhansali’s Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! ????#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/vv7aP0O6hL
भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर आलिया का फर्स्ट लुक साझा किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, “आग भी, दिलों की जान भी!” इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 भी दोहराई गई है।
रणबीर कपूर का लुक भी आया सामने
आलिया से एक दिन पहले यानी 24 सितंबर को रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते दिखाई दिए थे। उन्होंने सफेद टी-शर्ट, चश्मा और छोटे बालों वाला लुक अपनाया था।
Ishq bhi. Jung bhi.
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 24, 2026
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! ????#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/flvDWP5j8D
पहली बार भंसाली के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीनों कलाकार पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साथ काम कर रहे हैं।
वहीं, रणबीर कपूर करीब दो दशक बाद भंसाली के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था। आलिया भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद एक बार फिर भंसाली के निर्देशन में नजर आएंगी।
दिलचस्प बात यह है कि रणबीर और विक्की इससे पहले ‘संजू’ में साथ काम कर चुके हैं, जबकि आलिया और विक्की ‘राजी’ में एक साथ नजर आए थे।
क्या है ‘लव एंड वॉर’ की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी काफी कुछ पर्दे के पीछे रखा है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘लव एंड वॉर’ एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा हो सकती है।
बताया जा रहा है कि रणबीर और विक्की फिल्म में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की भूमिका निभा सकते हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ती है। कहानी में वॉर की पृष्ठभूमि के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है।
‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






