Love & War Movie: रेड ड्रेस, ग्लैमरस अवतार... आग बनकर छाईं Alia Bhatt, 'लव एंड वॉर' में कैबरे डांसर के लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Love & War Movie: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का पहला लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में आलिया एक बेहद अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं जिसने दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है।
फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह पहली बार है जब तीनों कलाकार किसी संजय लीला भंसाली की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।
कैबरे डांसर अंदाज में दिखीं आलिया
आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर में वह गहरे मैजेंटा-लाल रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ हाई-स्लिट स्कर्ट पहनी है और सिर पर एक बड़ा सा हेडपीस पहना है। पोस्टर का सेटअप देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म के किसी डांस सीक्वेंस से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, आलिया का किरदार क्या है और इस सीन का कहानी में क्या महत्व होगा, इसे लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
Aag bhi, dilon ki jaan bhi! ❤️????
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 25, 2026
Sanjay Leela Bhansali’s Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! ????#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/vv7aP0O6hL
भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर आलिया का फर्स्ट लुक साझा किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, “आग भी, दिलों की जान भी!” इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 भी दोहराई गई है।
रणबीर कपूर का लुक भी आया सामने
आलिया से एक दिन पहले यानी 24 सितंबर को रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते दिखाई दिए थे। उन्होंने सफेद टी-शर्ट, चश्मा और छोटे बालों वाला लुक अपनाया था।
Ishq bhi. Jung bhi.
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 24, 2026
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! ????#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/flvDWP5j8D
पहली बार भंसाली के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीनों कलाकार पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साथ काम कर रहे हैं।
वहीं, रणबीर कपूर करीब दो दशक बाद भंसाली के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था। आलिया भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद एक बार फिर भंसाली के निर्देशन में नजर आएंगी।
दिलचस्प बात यह है कि रणबीर और विक्की इससे पहले ‘संजू’ में साथ काम कर चुके हैं, जबकि आलिया और विक्की ‘राजी’ में एक साथ नजर आए थे।
क्या है ‘लव एंड वॉर’ की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी काफी कुछ पर्दे के पीछे रखा है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘लव एंड वॉर’ एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा हो सकती है।
बताया जा रहा है कि रणबीर और विक्की फिल्म में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की भूमिका निभा सकते हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ती है। कहानी में वॉर की पृष्ठभूमि के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है।
‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Cooking Tips: कुलचा बनेगा रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और स्वादिष्ट, बनाते समय इन 4 जरूरी टिप्स का रखें ध्यान
Kulcha Making Tips: कुलचा खाने का मन हो तो रेस्टोरेंट का स्वाद अक्सर सबसे पहले याद आता है, लेकिन घर पर भी इसे काफी हद तक उसी तरह तैयार किया जा सकता है। कुलचा नरम, हल्का कुरकुरा और अच्छी तरह पका हुआ हो, इसके लिए सिर्फ सही सामग्री काफी नहीं है।
आटे की कंसिस्टेंसी, स्टफिंग की मात्रा और तवे का तापमान जैसे छोटे-छोटे स्टेप भी कुलचे की बनावट पर असर डालते हैं। बस आटा गूंथने से लेकर कुलचे पर मक्खन लगाने तक कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1. आटा नरम रखें
कुलचे के लिए आटा न तो बहुत सख्त रखें और न ही जरूरत से ज्यादा ढीला। आटा गूंथते समय उसमें पर्याप्त नमी रखें और तैयार होने के बाद कुछ समय के लिए ढककर रख दें। इससे आटा बेलने में आसानी होगी और कुलचा ज्यादा सख्त नहीं लगेगा।
2. स्टफिंग का रखें खास ध्यान
स्टफ्ड कुलचा बना रहे हैं तो भरावन बहुत ज्यादा गीली नहीं होनी चाहिए। साथ ही उसमें जरूरत से ज्यादा फिलिंग भरने से बचें, क्योंकि इससे कुलचा बेलते समय फट सकता है। भरावन को अच्छी तरह तैयार करके सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।
3. तवा पहले से अच्छी तरह गर्म करें
कुलचे की अच्छी सिकाई के लिए तवे का पर्याप्त गर्म होना जरूरी है। तवा ठीक से गर्म न होने पर कुलचा देर तक पकता है और उसकी नरमी कम हो सकती है। इसलिए कुलचा डालने से पहले तवे को अच्छी तरह गर्म करें और सिकाई पर नजर रखें।
4. आखिर में लगाएं मक्खन
कुलचा तवे से उतरते ही उसके ऊपर थोड़ा मक्खन या घी लगा दें। इससे स्वाद बढ़ने के साथ कुलचा ज्यादा स्वादिष्ट और रिच महसूस होता है। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया या कसूरी मेथी डालकर इसे गर्मागर्म परोस सकते हैं।
कुलचा बनाते समय न करें ये गलतियां
- कुलचे का आटा बहुत सख्त रखना, जरूरत से ज्यादा सूखा आटा लगाकर बेलना और उसे लंबे समय तक पकाते रहना इसकी बनावट बिगाड़ सकता है।
- इसी तरह ठंडे तवे पर कुलचा डालने से भी मनचाही सिकाई नहीं मिलती। इसलिए हर स्टेप को सही तरीके से करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी पर लगाएं नारियल पाक का भोग, आसान रेसिपी से तैयार होगी मिठाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







