Responsive Scrollable Menu

'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज:ग्लैमरस रेट्रो और विंटेज अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस; रणबीर कपूर का रौबदार अंदाज दिखा

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में आलिया ग्लैमरस रेट्रो और विंटेज अवतार में नजर आ रही हैं। संजय लीला भंसाली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' (ट्विटर) पर आलिया के इस लुक की पहली तस्वीर शेयर की है। ओल्ड-स्कूल फैशन, स्पार्कलिंग डिटेल्स और क्लासिक स्टाइलिंग के साथ आलिया का यह लुक काफी चर्चा में है। इस बड़े बजट की फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सामने आई पहली तस्वीर में आलिया भट्ट 60 और 70 के दशक के रेट्रो फैशन में नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट में ब्लिंग और विंटेज स्टाइलिंग का खास ध्यान रखा गया है। रणबीर कपूर का रौबदार अंदाज दिखा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक बुधवार को सामने आया। पोस्टर में रणबीर का इंटेंस और रॉ अंदाज नजर आ रहा है। रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है। शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट कई बार बदली संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। सबसे पहले इसकी रिलीज की घोषणा जनवरी 2024 में हुई थी। उस समय फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी। बड़े स्तर पर हो रही शूटिंग और प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने के कारण रिलीज को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद मार्च 2026 में फिल्म रिलीज होने की बात सामने आई। इस बीच 14 अगस्त 2026 की रिलीज डेट की भी चर्चा हुई थी। हालांकि, फिल्म का काम तय समय में पूरा नहीं हो सका। खास तौर पर बड़े वीएफएक्स और हवाई एक्शन सीन्स के कारण समय बढ़ा। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट तय की। 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज तय की गई है। भंसाली के साथ विक्की की पहली फिल्म संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, रणबीर और आलिया इससे पहले भी भंसाली के साथ काम कर चुके हैं। रणबीर कपूर ने भंसाली के निर्देशन में ‘सांवरिया’ (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ पहली बार ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2022) में काम किया। फिल्म में उन्होंने गंगूबाई का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए आलिया को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था। वहीं, विक्की कौशल ने ‘लव एंड वॉर’ से पहले भंसाली के निर्देशन में कोई फिल्म नहीं की है। ऐसे में यह उनके लिए भंसाली के साथ पहली फिल्म है। सेट से लीक हुए थे स्टारकास्ट के लुक, देखिए तस्वीरें- ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर जून में हादसा हुआ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ जून 2026 में सेट पर हुए एक हादसे के बाद चर्चा में आ गई थी। 17 जून को मुंबई के फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ था। हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने मुआवजा बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की थी। संगठन ने परिवार के बच्चों की पढ़ाई और मृतक की पत्नी को रोजगार देने की भी अपील की थी। इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी AICWA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा। संगठन ने हादसे की जांच और संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग की। AICWA ने मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग भी रखी। संगठन ने सेट पर सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए। AICWA ने यह भी कहा था कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही फिल्म सेट की सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Continue reading on the app

अनऑफिशियल टेस्ट, इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 162 रन से हराया:कुशाग्र ने दोनों पारियों में 159 रन बनाए; शम्स ने 7 विकेट लिए

इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 162 रन से हरा दिया। पुडुचेरी में खेले गए मुकाबले में 363 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 200 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए 171 रन पर सिमट गई। इससे इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 199 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने 363 रन का टारगेट रखा। भारत के लिए कुमार कुशाग्र ने पहली पारी में 113 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 46 रन पर नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शम्स मुलानी ने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में एक भी अर्धशतक नहीं ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए दूसरी पारी में फर्गस ओनील ने 52 गेंदों पर 47 और नाथन मैकस्वीनी ने 75 गेंदों पर 35 रन बनाए। जेसन सांघा ने 23 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेली, जबकि टॉड मर्फी ने 17 रन बनाए। भारत-ए की ओर से तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज और तनुश कोटियन को 2-2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया ने 55/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए ने 55/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 31.5 ओवर में 100 रन पूरे किए। इसके बाद भारत-ए ने लगातार विकेट लेकर दबाव बनाया। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया-ए का स्कोर 4 विकेट पर 114 रन था। 8वें विकेट के लिए फर्गस ओनील और टॉड मर्फी ने 59 गेंदों पर 50 रन जोड़े। लंच तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने 7 विकेट पर 185 रन बनाए। इसके बाद टीम 54.5 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। तीसरे दिन भारत दूसरी पारी में 199 पर ऑलआउट ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए। पूरी खबर… दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-A 171 रन पर ऑलआउट इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। पूरी खबर… पहले दिन सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10000 मीटर का रजत पदक जीता, भारत को मिला 9वां सिल्वर

भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28:29.38 के समय के साथ रजत पदक जीता। वह बहरीन के बिरहानु बालेव और अल्बर्ट किप्टू के बीच रहे। Fri, 25 Sep 2026 18:47:00 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Gyanesh Kumar के खिलाफ GEN Z को खड़ा करेंगे Rahul Gandhi? | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T13:11:00+00:00

यूपी के लोग सौभाग्यशाली हैं,PM Modi और CM Yogi जैसे नेतृत्वकर्ता मिले-Sanjay Nishad #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T13:13:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers