Responsive Scrollable Menu

चांदी ₹1,070 महंगी होकर ₹2.29 लाख किलो पर पहुंची:सोना आज ₹351 महंगा हुआ, साल के आखिर तक ₹1.80 लाख तक जा सकता है

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 351 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 1,070 रुपए महंगी होकर 2.29 लाख रुपए की हो गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया कहते हैं कि चीन और भारत सहित दुनियाभर के कई देशों के बैंक सोना खरीद रहे हैं। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो गया है। इससे सोने की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 80 हजार तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है। इस साल सोना ₹18 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.29 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने में गोल्ड ETF के जरिए कम पैसों में कर सकते हैं निवेश गोल्ड ETF सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETFs की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें 100 रुपए से भी कम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध गोल्ड ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद गोल्ड ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही गोल्ड ETF को बेचा जाता है।

Continue reading on the app

हिमाचल के बद्दी में घटिया दवाईयां बन रहीं:8 महीने में 237 दवाओं के सैंपल फेल, इनमें बुखार-पेन किलर से लेकर हार्ट-डायबिटीज की भी

देश के बड़े फार्मा हब में शामिल बद्दी में घटिया क्वालिटी की दवाईयां बनाई जा रही हैं, इसका खुलासा इनके सैंपलों की जांच से हुआ है। इसी साल जनवरी से लेकर अगस्त तक, 8 महीने में 237 दवाईयों के सैंपल फेल हो गए। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ड्रग रिपोर्टों में इसका खुलासा हुआ। सीरियस बात ये है कि ये दवाएं सामान्य बुखार और पेन किलर से लेकर हार्ट, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। दैनिक भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि कुछ कंपनियों के दवाओं के सैंपल तो बार-बार फेल हो रहे हैं। इन्हें जांच में नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) पाया गया। इस पूरे मामले में हिमाचल का ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट भी सवालों के घेरे में है। उनका दावा है कि कंपनी की दवा सबस्टैंडर्ड पाए जाने पर संबंधित बैच को वापस मंगाया जाता है। कंपनी का लाइसेंस परमानेंटली सस्पेंड किया जा सकता है। सवाल ये है कि अगर इनके पास ये अधिकार है तो फिर जिन दवाओं के बार-बार सैंपल फेल हुए, उन्हें बनाने पर रोक क्यों नहीं लगाई गई, उन कंपनियों का लाइसेंस सस्पेंड क्यों नहीं हुआ?? किन कंपनियों के दवाओं के सैंपल फेल हुए, वह दवाईयां किस बीमारी के इलाज के काम आती हैं, इन्हें खाने से सेहत पर क्या असर, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… एक ही इंजेक्शन के सैंपल 7 बार फेल हिमाचल में सबसे ज्यादा लगभग 650 फॉर्मा यूनिट अकेले बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) क्षेत्र में हैं। दवा उद्योग का हिमाचल के निर्यात में भी लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का योगदान रहता है। ‘दैनिक भास्कर एप’ की पड़ताल में सामने आया कि मार्टिन एंड ब्राउन कंपनी के 8 महीने में करीब 13 सैंपल फेल हुए। जनवरी के ड्रग अलर्ट में रैबेप्राजोल सोडियम इंजेक्शन फेल पाया गया। इसके बाद इसी इंजेक्शन के अलग-अलग बैच फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जुलाई और अगस्त में भी फेल पाया गया। हीलर्स लैब कंपनी के भी इस साल अब तक करीब 15 सैंपल फेल हुए हैं। इनमें ज्यादातर पैरासिटामोल की दवाएं शामिल हैं। जनवरी में पैरासिटामोल टैबलेट्स IP-500 का सैंपल फेल हुआ। इसके बाद मार्च, मई, जून, जुलाई और अगस्त में भी कंपनी की पैरासिटामोल दवाएं सबस्टैंडर्ड पाई गईं। इन 8 महीनों में हीलर्स लैब की पैरासिटामोल के करीब 13 अलग-अलग बैच के सैंपल फेल पाए गए। इसी तरह, अन्य कंपनियों की दवाओं के सैंपल भी लगातार जांच में ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) पाए गए। हालांकि दवाओं के सैंपल फेल होने के पीछे कोई एक ही कारण नहीं है। CDSCO की रिपोर्टों में अलग-अलग दवाओं के सैंपल pH, अस्से, डिसॉल्यूशन, क्लैरिटी, पार्टिकुलेट मैटर और अन्य गुणवत्ता मानकों में फेल पाए गए हैं। हार्ट, बुखार और दर्द निवारक दवाएं सबस्टेंडर्ड जिन दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो रहे हैं, उनमें हार्ट, बुखार, एंटीबायोटिक, डायबिटीज, कैल्शियम, दर्द निवारक, बीपी और बैक्टीरियल संक्रमण जैसी बीमारियों की दवाएं शामिल हैं। यानी अलग-अलग बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। इसके बाद भी इन कंपनियों ये दवाइयां बना जा रही हैं। सबस्टैंडर्ड दवाओं के इस्तेमाल से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है, इसे लेकर IGMC शिमला के पूर्व MS डॉ. रमेश कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि सबस्टैंडर्ड दवा के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। हालांकि, किस दवा से किस तरह का साइड इफेक्ट होगा, यह उस दवा में मौजूद सॉल्ट पर निर्भर करता है। डॉ. रमेश कुमार के मुताबिक, अलग-अलग दवाओं में अलग सॉल्ट होते हैं। इसलिए किसी सबस्टैंडर्ड दवा के इस्तेमाल से होने वाला असर भी उसकी दवा और उसमें मौजूद सॉल्ट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से उनके सैंपल लिए जाते हैं। जांच में जो सैंपल फेल पाए जाते हैं, उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाती है। इससे लोगों को पता चल सके कि किस बैच की कौन सी दवा गुणवत्ता जांच में फेल हुई है। उन्होंने बताया कि किसी दवा का सैंपल फेल होने के बाद संबंधित बैच का पूरा स्टॉक वापस मंगवाया जाता है, ताकि लोग सबस्टैंडर्ड दवा का इस्तेमाल न करें। निम्न गुणवत्ता की दवाएं बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाती है। मनीष कपूर के मुताबिक, अगर किसी कंपनी के दवाओं के सैंपल बार-बार फेल होते हैं तो उसका लाइसेंस परमानेंटली सस्पेंड किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल के दवा नियंत्रक विभाग के बेहतर काम को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से विभाग को सम्मानित किया गया है। NSQ मिलने का मतलब क्या है? NSQ का मतलब है कि जांच के लिए लिए गए सैंपल ने निर्धारित फार्माकोपियल या निर्माता के तय गुणवत्ता मानकों में से किसी एक या अधिक टेस्ट को पूरा नहीं किया। इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी की हर दवा खराब है। मामला संबंधित दवा के उस बैच और उसमें मिली कमी से जुड़ा होता है। CDSCO अपनी NSQ व्यवस्था में अलग-अलग साल, महीने और रिपोर्टिंग स्रोत के आधार पर ऐसे मामलों का रिकॉर्ड रखता है। CDSCO के बारे में जानिए CDSCO (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) भारत सरकार का केंद्रीय संगठन है। यह दवाओं की जांच और गुणवत्ता नियंत्रण करता है। जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली दवाएं NSQ (नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी) घोषित करता है। CDSCO हर महीने दवाओं के सैंपलों की जांच करता है। ऐसे सैंपलों की जानकारी ड्रग अलर्ट के जरिए सार्वजनिक की जाती है। ************** ये खबर भी पढ़ें: बद्दी में बनी 82 दवाओं के सैंपल फेल: इनमें हृदय रोग, दर्द-बुखार की मेडिसिन भी हिमाचल प्रदेश में बनी 82 दवाओं और देशभर की 240 मेडिसिन के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में ये दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। देशभर में फेल हुए कुल सैंपलों में करीब एक तिहाई हिस्सेदारी हिमाचल में बनी दवाओं की है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बताया कैसे वेस्टइंडीज सीरीज से बनेगा फ्यूचर प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन आगामी श्रृंखला के लिए रणनीति पर चर्चा कर रहा है, जिसमें खिलाड़ी विकास, तेज गेंदबाजों के लिए कार्यभार प्रबंधन और टीम के भीतर नेतृत्व को बढ़ावा देना शामिल है। यह चर्चा युवा प्रतिभाओं के अवसरों, वरिष्ठ खिलाड़ियों के अनुभव के महत्व और 2026 विश्व कप की तैयारी पर केंद्रित है, जिसमें अनुकूलनशीलता और दबाव में प्रदर्शन पर जोर दिया गया है। Fri, 25 Sep 2026 18:46:33 +0530

  Videos
See all

Congress Protest LIVE Updates: CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T13:11:26+00:00

यूपी के लोग सौभाग्यशाली हैं,PM Modi और CM Yogi जैसे नेतृत्वकर्ता मिले-Sanjay Nishad #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T13:13:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers