अनऑफिशियल टेस्ट, इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 162 रन से हराया:कुमार कुशाग्र का शतक, शम्स-तुषार को 3-3 विकेट
इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 162 रन से हरा दिया। पुडुचेरी में खेले गए मुकाबले में 363 रन के टारगेट का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया-ए 200 पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 171 रन पर सिमट गई। इस तरह इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में 199 रन बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने जीत के लिए 363 रन का टारगेट रखा है। तीसरे दिन भारत दसरी पारी में 199 पर ऑलआउट ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए। पूरी खबर… दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-A 171 रन पर ऑलआउट इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। पूरी खबर… पहले दिन सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर…
The Vvaan X Review: सिद्धार्थ-तमन्ना की द वन को मिला मिक्स रिस्पॉन्स, फैंस ने फिल्म को बताया सीरियल, छठ पूजा के सीन्स ने जीता दिल
The Vvaan X Review: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forest) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आज यानी 25 सितंबर को फिल्म के रिलीज होते ही इसके एक्स रिव्यू भी आने लगे. फिल्म को एक्स पर मिक्स रिव्यू मिले हैं. जहां फिल्म का लोगों को फर्स्ट हाफ टीवी सीरियल की तरह लगा तो फिल्म में दिखाए गए छठ पूजा के सीन्स को लोगों ने खूब पसंद किया. इसके साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर फिल्म की कहानी, विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और तमन्ना की एक्टिंग की खास तौर पर चर्चा हो रही है. फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra) ने डायरेक्ट किया है. तो चलिए जानते हैं फिल्म द वन को लेकर एक्स पर लोगों ने कैसे रिव्यू दिए हैं.
छठ पूजा के सीन्स की हो रही तारीफ
राहुल गुप्ता नाम के एक्स यूजर्स ने पब्लिक से मिले रिव्यू के मुताबिक, द वन को 4.5 की रेटिंग दी है. साथ ही फिल्म की जमकर की. उनके मुताबिक फिल्म, कहानी शुरू से अंत तक नई लगती है. उन्होंने लिखा, फिल्म को यूपी और बिहार से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब पूरे भारत में फ़िल्म की तारीफ़ हो रही है. पहली बार छठ पूजा पर कोई बड़ी फ़िल्म आई है और इसकी कहानी शुरू से आखिर तक नई, दमदार और दिलचस्प लगती है. #SidharthMalhotra और #TamannaahBhatia शानदार हैं और फ़िल्म आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती. द वन एक ऐसी फ़िल्म लगती है जो लंबे समय तक चलेगी और बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा सकती है. उनके मुताबिक, यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसे हर किसी को थिएटर में ज़रूर देखना चाहिए.
#TheVvaan Public Review ⭐ 4.5/5
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 25, 2026
The response from UP & Bihar is outstanding, and the film is now getting strong appreciation across India. For the first time, Chhath Puja gets a major film of its own, and the story feels fresh, powerful and engaging from start to finish.… pic.twitter.com/L3UeczDsVk
फिल्म को लोगों ने बताया सीरियल
पैन इंडिया रिव्यू नाम के एक्स हैंडल ने द वन को टीवी सीरियल बताया है. उनके मुताबिक, फिल्म का पहला हाफ दमदार नहीं है और इसके वीएफएक्स भी काफी कमजोर हैं. वहीं, उन्होंने फिल्म की कॉमेडी को लेकर कहा कि इसके जोक्स भी असरदार नहीं है. उन्होंने लिखा, 'फ़िल्म अब तक कुछ खास नहीं लगी. फ़िल्म का पहला हिस्सा कई जगहों पर टीवी सीरियल जैसा लगता है. इसमें VFX काफी कमज़ोर हैं, जोक्स असरदार नहीं हैं और स्क्रीनप्ले में कहानी को आगे बढ़ाने में कमी दिखती है. #SidharthMalhotra अच्छे हैं और उन्होंने अपने हिस्से को बखूबी निभाया है. मनीष पोल कुछ मौकों पर हंसाने में कामयाब रहे हैं. तमन्ना भाटिया के पास अब तक करने के लिए बहुत कम काम था. इंटरवल तक कहानी बिना किसी दिशा के और औसत दर्जे की लगती है. उम्मीद है कि दूसरे हिस्से में कहानी में काफी तेज़ी आएगी.'
#TheVVAAN - INTERVAL REVIEW ????
— Pan India Review (@PanIndiaReview) September 25, 2026
The film is not working so far. The first half feels more like a TV serial in places with some noticeably weak VFX, jokes that fail to land, and a screenplay that struggles to build momentum.#SidharthMalhotra is good and carries his portions…
फिल्म में क्या-क्या है खास
विश्वजीत पाटील नाम के हैंडल एक्स पर फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, 'एकता कपूर और टीवीएफ का यह नया प्रोजेक्ट एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, जो भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रोमांस और एडवेंचर को बेहतरीन कल्पनाशीलता के साथ एक साथ लाता है. इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी बनाई गई दुनिया है, फिल्म लोककथाओं पर आधारित है, फिर भी इसे आज के दौर की सिनेमैटिक समझ के साथ पेश किया गया है. कहानी रहस्य और भावनाओं के साथ आगे बढ़ती है, जिससे लोगों को हर कदम पर कुछ नया देखने के लिए मिलता है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'सिद्धार्थ की एक्टिंग ज़बरदस्त है और अपने किरदार में गहराई, आकर्षण और जज़्बात लाए हैं. तमन्ना ने भी उतना ही शानदार काम किया है. उन्होंने अपने किरदार में नज़ाकत, रहस्य और अपनापन भरा है, जो कहानी का एक अहम हिस्सा बन जाता है.'
उनके मुताबिक, इसके विज़ुअल्स की खास तौर पर तारीफ़ होनी चाहिए. प्रोडक्शन डिज़ाइन, कॉस्ट्यूम, लोकेशन और सिनेमैटोग्राफी मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाते हैं जो आपको पूरी तरह अपने में डुबो लेती है. आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी क्योंकि इसके विज़ुअल्स इतने शानदार हैं कि आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. लोककथाओं का इस्तेमाल सिर्फ़ सजावट के लिए नहीं किया गया है बल्कि ये किरदारों, टकरावों और कहानी के सफ़र को आकार देती हैं. यह एक कॉन्फिडेंट, महत्वाकांक्षी और देखने में आकर्षक फैंटेसी फ़िल्म है, जो आपके समय और पैसे की हकदार है. उनके मुताबिक, इस फिल्म को लोगों को जरूर देखनी चाहिए.
#TheVvaanReview: ⭐️⭐️ ⭐️⭐️#TheVvaan MASTERFUL
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) September 25, 2026
This new venture by #EktaaKapoor and #TVF is a masterful cinematic experience that brings Indian folklore, fantasy, romance and adventure together with considerable imagination.
The film’s biggest strength is the world it… pic.twitter.com/c33voug3mB
देखिए ये एक्स रिव्यूज भी
Bro @SidMalhotra you nailed it man
— True Sid Malhotra Fan???? (@SAM7CREATOR) September 25, 2026
Playing larger than life roles ????#TheVvaan #TheVvaanReview #SidharthMalhotra #TamannaahBhatia https://t.co/UcVWQkoIrY pic.twitter.com/HC9uAMtTvl
Time for #TheVvaan. ????
— अपना Bollywood???? (@Apna_Bollywood) September 25, 2026
A folklore-rooted adventure thriller, set against the mysterious world of a forbidden forest.
Kudos to Bollywood for doing something fresh and culturally rooted on a big canvas.
All the best to the entire team❤️
FIRST HALF
— Review Junkie (@reviewjunkie12) September 25, 2026
A very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very BAD TV SERIAL#SidharthMalhotra #TheVvaan pic.twitter.com/VCyu7ynz2I
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








