The Vvaan X Review: सिद्धार्थ-तमन्ना की द वन को मिला मिक्स रिस्पॉन्स, फैंस ने फिल्म को बताया सीरियल, छठ पूजा के सीन्स ने जीता दिल
The Vvaan X Review: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forest) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आज यानी 25 सितंबर को फिल्म के रिलीज होते ही इसके एक्स रिव्यू भी आने लगे. फिल्म को एक्स पर मिक्स रिव्यू मिले हैं. जहां फिल्म का लोगों को फर्स्ट हाफ टीवी सीरियल की तरह लगा तो फिल्म में दिखाए गए छठ पूजा के सीन्स को लोगों ने खूब पसंद किया. इसके साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर फिल्म की कहानी, विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और तमन्ना की एक्टिंग की खास तौर पर चर्चा हो रही है. फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra) ने डायरेक्ट किया है. तो चलिए जानते हैं फिल्म द वन को लेकर एक्स पर लोगों ने कैसे रिव्यू दिए हैं.
छठ पूजा के सीन्स की हो रही तारीफ
राहुल गुप्ता नाम के एक्स यूजर्स ने पब्लिक से मिले रिव्यू के मुताबिक, द वन को 4.5 की रेटिंग दी है. साथ ही फिल्म की जमकर की. उनके मुताबिक फिल्म, कहानी शुरू से अंत तक नई लगती है. उन्होंने लिखा, फिल्म को यूपी और बिहार से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब पूरे भारत में फ़िल्म की तारीफ़ हो रही है. पहली बार छठ पूजा पर कोई बड़ी फ़िल्म आई है और इसकी कहानी शुरू से आखिर तक नई, दमदार और दिलचस्प लगती है. #SidharthMalhotra और #TamannaahBhatia शानदार हैं और फ़िल्म आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती. द वन एक ऐसी फ़िल्म लगती है जो लंबे समय तक चलेगी और बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा सकती है. उनके मुताबिक, यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसे हर किसी को थिएटर में ज़रूर देखना चाहिए.
#TheVvaan Public Review ⭐ 4.5/5
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 25, 2026
The response from UP & Bihar is outstanding, and the film is now getting strong appreciation across India. For the first time, Chhath Puja gets a major film of its own, and the story feels fresh, powerful and engaging from start to finish.… pic.twitter.com/L3UeczDsVk
फिल्म को लोगों ने बताया सीरियल
पैन इंडिया रिव्यू नाम के एक्स हैंडल ने द वन को टीवी सीरियल बताया है. उनके मुताबिक, फिल्म का पहला हाफ दमदार नहीं है और इसके वीएफएक्स भी काफी कमजोर हैं. वहीं, उन्होंने फिल्म की कॉमेडी को लेकर कहा कि इसके जोक्स भी असरदार नहीं है. उन्होंने लिखा, 'फ़िल्म अब तक कुछ खास नहीं लगी. फ़िल्म का पहला हिस्सा कई जगहों पर टीवी सीरियल जैसा लगता है. इसमें VFX काफी कमज़ोर हैं, जोक्स असरदार नहीं हैं और स्क्रीनप्ले में कहानी को आगे बढ़ाने में कमी दिखती है. #SidharthMalhotra अच्छे हैं और उन्होंने अपने हिस्से को बखूबी निभाया है. मनीष पोल कुछ मौकों पर हंसाने में कामयाब रहे हैं. तमन्ना भाटिया के पास अब तक करने के लिए बहुत कम काम था. इंटरवल तक कहानी बिना किसी दिशा के और औसत दर्जे की लगती है. उम्मीद है कि दूसरे हिस्से में कहानी में काफी तेज़ी आएगी.'
#TheVVAAN - INTERVAL REVIEW ????
— Pan India Review (@PanIndiaReview) September 25, 2026
The film is not working so far. The first half feels more like a TV serial in places with some noticeably weak VFX, jokes that fail to land, and a screenplay that struggles to build momentum.#SidharthMalhotra is good and carries his portions…
फिल्म में क्या-क्या है खास
विश्वजीत पाटील नाम के हैंडल एक्स पर फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, 'एकता कपूर और टीवीएफ का यह नया प्रोजेक्ट एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, जो भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रोमांस और एडवेंचर को बेहतरीन कल्पनाशीलता के साथ एक साथ लाता है. इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी बनाई गई दुनिया है, फिल्म लोककथाओं पर आधारित है, फिर भी इसे आज के दौर की सिनेमैटिक समझ के साथ पेश किया गया है. कहानी रहस्य और भावनाओं के साथ आगे बढ़ती है, जिससे लोगों को हर कदम पर कुछ नया देखने के लिए मिलता है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'सिद्धार्थ की एक्टिंग ज़बरदस्त है और अपने किरदार में गहराई, आकर्षण और जज़्बात लाए हैं. तमन्ना ने भी उतना ही शानदार काम किया है. उन्होंने अपने किरदार में नज़ाकत, रहस्य और अपनापन भरा है, जो कहानी का एक अहम हिस्सा बन जाता है.'
उनके मुताबिक, इसके विज़ुअल्स की खास तौर पर तारीफ़ होनी चाहिए. प्रोडक्शन डिज़ाइन, कॉस्ट्यूम, लोकेशन और सिनेमैटोग्राफी मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाते हैं जो आपको पूरी तरह अपने में डुबो लेती है. आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी क्योंकि इसके विज़ुअल्स इतने शानदार हैं कि आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. लोककथाओं का इस्तेमाल सिर्फ़ सजावट के लिए नहीं किया गया है बल्कि ये किरदारों, टकरावों और कहानी के सफ़र को आकार देती हैं. यह एक कॉन्फिडेंट, महत्वाकांक्षी और देखने में आकर्षक फैंटेसी फ़िल्म है, जो आपके समय और पैसे की हकदार है. उनके मुताबिक, इस फिल्म को लोगों को जरूर देखनी चाहिए.
#TheVvaanReview: ⭐️⭐️ ⭐️⭐️#TheVvaan MASTERFUL
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) September 25, 2026
This new venture by #EktaaKapoor and #TVF is a masterful cinematic experience that brings Indian folklore, fantasy, romance and adventure together with considerable imagination.
The film’s biggest strength is the world it… pic.twitter.com/c33voug3mB
देखिए ये एक्स रिव्यूज भी
Bro @SidMalhotra you nailed it man
— True Sid Malhotra Fan???? (@SAM7CREATOR) September 25, 2026
Playing larger than life roles ????#TheVvaan #TheVvaanReview #SidharthMalhotra #TamannaahBhatia https://t.co/UcVWQkoIrY pic.twitter.com/HC9uAMtTvl
Time for #TheVvaan. ????
— अपना Bollywood???? (@Apna_Bollywood) September 25, 2026
A folklore-rooted adventure thriller, set against the mysterious world of a forbidden forest.
Kudos to Bollywood for doing something fresh and culturally rooted on a big canvas.
All the best to the entire team❤️
FIRST HALF
— Review Junkie (@reviewjunkie12) September 25, 2026
A very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very BAD TV SERIAL#SidharthMalhotra #TheVvaan pic.twitter.com/VCyu7ynz2I
आर्थिक संकट से जूझ रहा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड:खिलाड़ियों की सैलरी 25% घटाई, पैसे बचाने के लिए 2 घरेलू टूर्नामेंट भी सस्पेंड किए
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की सैलरी में 25% कटौती कर दी है। घरेलू खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि भी घटाकर 7 महीने कर दी गई है। वहीं, इस साल पुरुषों का सुपर-50 और महिलाओं का टी-20 ब्लेज टूर्नामेंट सस्पेंड कर दिया गया है। इंटरनेशनल खिलाड़ियों का 12 महीने का रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा। CWI चीफ बोले- वित्तीय स्थिरता के लिए जरूरी था फैसला CWI चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग ने कहा कि बोर्ड वित्तीय, डेवलपमेंट और कॉम्पिटिटिव स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। डेहरिंग ने कहा, ‘यह आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन वित्तीय स्थिरता के लिए यह जरूरी कदम है।’ उन्होंने वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन और खिलाड़ियों के सहयोग की भी सराहना की। 15 साल में घरेलू एयरलाइंस पर ₹670 करोड़ खर्च डेहरिंग के मुताबिक, पिछले 15 साल में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने घरेलू एयरलाइंस पर 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब ₹670 करोड़ खर्च किए हैं। इसके बदले एयरलाइंस से बोर्ड को कोई स्पॉन्सरशिप नहीं मिली। उन्होंने कहा कि ट्रैवल और रहने के खर्च ने बोर्ड पर दबाव बढ़ाया है। लंबे समय से इस खर्च के चलते हुए वित्तीय नुकसान और मौजूदा कैश फ्लो की समस्या को देखते हुए खर्च घटाने के फैसले किए गए हैं। ICC से मिलेगा ₹153 करोड़ का लोन वित्तीय संकट के बीच ICC ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब ₹153 करोड़ के लोन को मंजूरी दी है। हालांकि, CWI को यह फंड हासिल करने के लिए ICC की ओर से तय किए गए ‘क्रिटिकल मेट्रिक्स’ को पूरा करना होगा। बोर्ड के मुताबिक, इन शर्तों को पूरा करने की प्रक्रिया इसी महीने से शुरू हो रही है। सुपर-50 और T20 ब्लेज की जगह ओलिंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट CWI ने सस्पेंड किए गए घरेलू टूर्नामेंट्स की जगह 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के पुरुष और महिला क्रिकेट क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है। IOC के नियमों के मुताबिक वेस्टइंडीज एक संयुक्त क्षेत्रीय टीम के तौर पर ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले सकता। ओलिंपिक में मान्यता प्राप्त नेशनल ओलिंपिक कमेटी वाले स्वतंत्र देश ही हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में कैरेबियन क्षेत्र के अलग-अलग देश अपने राष्ट्रीय झंडे के तहत क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में उतरेंगे। T20 लीग्स से मुकाबला बढ़ेगा वेस्टइंडीज क्रिकेट लंबे समय से दुनिया भर की टी-20 लीग्स के कारण खिलाड़ियों को नेशनल टीम से जोड़कर रखने की चुनौती का सामना कर रहा है। फ्रेंचाइजी लीग्स में मिलने वाले आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ा विकल्प हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सैलरी में 25% कटौती के बाद बोर्ड के सामने खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट से जोड़कर रखने की चुनौती और बढ़ सकती है। इससे वेस्टइंडीज क्रिकेट के वित्तीय संकट का असर उसकी नेशनल टीम और घरेलू ढांचे पर भी पड़ सकता है। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया:दूसरे वनडे में मेंडिस का शतक, वेल्लालागे के 3 विकेट; बटलर की चोट से पलटा मैच श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। हेडिंग्ले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 321 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 305 रन ही बना सकी। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









