याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े मंच से दिया बयान खूब चर्चा में है। जहां पर नेतन्याहू यूएनजीसी के महासभा के पोडियम पर पहुंचे तो उनके हाथों में एक छोटा सा डिवाइस नजर आया। यह वही छोटा सा गैजेट था जिसने पूरी दुनिया के सामने इजराइल की वाहवाही की थी। यह वो पेजर था जिसकी मदद से इजराइल ने सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठकर अपने दुश्मन हिजबुल्ला के नेटवर्क को एक ही झटके में तबाह कर दिया था। नेतन्याहू ने यूएन के मन से खुलकर इस ऑपरेशन की याद दिलाई और सीधे हिजबुल्ला और उसके आकाओं पर तंज कसा है। जैसे ही नेतन्याहू भाषण देने के लिए खड़े हुए यूएन के हॉल में भारी हंगामा देखने को मिला। कई सारे देशों के डिप्लोमेट्स वॉक आउट कर गए और कुर्सियां खाली हो गई। लेकिन नेतन्याहू वहां भी नहीं रुके। उन्होंने बाहर जा रहे राजनिकों पर सीधा वार किया और उन्हें मोरल कायर बताया। यानी कि नैतिक रूप से डरपोक। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण के बीच में इस पेजर को उठाकर पूरी सभा को दिखाया और कहा कि क्या आपको यह याद है? मैं बता सकता हूं कि हिजबुल्ला को जरूर याद है।
इसे भी पढ़ें: UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले
इसके साथ ही नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले को भी अपने कार्यालय का सबसे आसान फैसला बताया साथ ही में गाजा में हो रहे नरसंहार के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज किया और इसे सदी का सबसे बड़ा झूठ करार दिया है। नेतन्याहू ने उस सैन्य अभियान के दायरे को भी विस्तार से बताने की कोशिश की, जिसके बारे में इज़राइल का कहना है कि उसने पूरे क्षेत्र में इसे चलाया है। उन्होंने कहा पिछले तीन सालों में हमारे सैनिकों ने सात मोर्चों पर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने पूछा क्या आप न्यू जर्सी के आकार के किसी ऐसे देश के बारे में जानते हैं जो सात मोर्चों पर तीन साल तक लड़ सके? इज़राइल के प्रधानमंत्री ने ईरान के बारे में भी विस्तार से बात की। उन्होंने ईरान की सरकार को हत्यारी तानाशाही कहा और बताया कि इज़राइल ने तेहरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा मैंने ईरान की हत्यारी तानाशाही को परमाणु बम और ऐसे परमाणु हथियार बनाने से रोकने का संकल्प लिया था, जिनका मकसद इज़राइल को नष्ट करना था और जिनसे पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा हो सकता था।
इसे भी पढ़ें: UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- 'निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!'
नेतन्याहू ने दावा किया कि इज़राइल और अमेरिका ने ईरान और उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने हमें दुनिया से मिटाने की साज़िश रची। लेकिन हम टूटने के बजाय, अपने महान अमेरिकी दोस्तों के साथ मिलकर उन सभी पर ज़बरदस्त प्रहार किए और ईरानी सेना व उसके परमाणु ठिकानों को कुचल दिया। दरअसल सितंबर 2024 में लेबनान सीरिया में हिजबुल्ला के लड़ाकों और कमांडरों के पास मौजूद हजारों पेजर एक साथ फटने लगे। अगले ही दिन वहां से खबर आई कि वॉकी टॉकी में भी सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। यानी कि इजराइल की ओर से इंपेजर और वॉकी टॉकीज़ का इस्तेमाल किया गया था जिसमें एक बम फिट किया गया था और जिसका कमांड इजराइल के पास था और एक ही झटके में उन्होंने इन सभी को ब्लास्ट कर दिया। इन धमाकों में हिजबुल्ला के कई लड़ाके और टॉप कमांडर्स भी मारे गए थे और हिजबुल्ला का टॉप कम्युनिकेशन कमांड नेटवर्क पूरी तरीके से तोड़ कर रख दिया था इजराइल ने। इस खुफिया ऑपरेशन को आधुनिक युद्ध इतिहास के सबसे घातक और सटीक ऑपरेशंस में माना जाता है। यूएन के मन से पेजर दिखाकर नेतन याहू ने यह साफ संदेश दे दिया कि अगर इजराइल अपने दुश्मनों के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
Netanyahu brings PAGER to his UNGA speech, holds it high 'Remember the beepers?' 'Well, I can tell you this, Hezbollah certainly remembers them' https://t.co/jgrfeKcvfT
— RT Intl (@RT_on_X) September 24, 2026
Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी भव्य फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। रणबीर कपूर के बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक पोस्टर के ठीक एक दिन बाद, मेकर्स और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म से उनका पहला लुक जारी कर दिया है।
पीरियड ड्रामा पृष्ठभूमि पर बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट एक कैबरे आर्टिस्ट (Cabaret Artist) के ग्लैमरस और बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं। पोस्टर में आलिया के रिप्ड एब्स (Ripped Abs) और उनका विंटेज स्टाइल सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
"आग भी, दिलों की जान भी!"- आलिया ने शेयर किया लुक
पोस्टर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, "आग भी, दिलों की जान भी!" इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट—रणबीर कपूर, विक्की कौशल और भंसाली प्रोडक्शंस को टैग किया। इंस्टाग्राम पर पोस्टर पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में एक लाल गुलाब की इमोजी के साथ 'रीयूनाइटेड' (Reunited) लिखा।
इसे भी पढ़ें: Love And War से Ranbir Kapoor का खौफनाक फर्स्ट लुक आउट! खून से लथपथ दिखे एक्टर, पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता
उल्लेखनीय है कि 'लाल गुलाब' का भंसाली और आलिया के सिनेमाई सफर से खास जुड़ाव रहा है। भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी लाल गुलाब एक महत्वपूर्ण प्रतीक के रूप में देखने को मिला था।
बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन: नीतू और करीना ने जताई खुशी
आलिया भट्ट के इस ग्लैमरस और बिल्कुल नए अवतार को देखकर बी-टाउन सेलेब्स और फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं:
नीतू कपूर: आलिया की सास और अभिनेत्री नीतू कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा— "उफ़्फ़!"
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 24 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
करीना कपूर खान: करीना कपूर ने आलिया के लुक की तारीफ करते हुए लिखा— "कमाल कर दिया, आलू!"
'लव एंड वॉर' की कास्ट के साथ भंसाली का जुड़ाव
इसके अलावा, 'लव एंड वॉर' न सिर्फ़ SLB और आलिया के बीच, बल्कि रणबीर कपूर और फ़िल्ममेकर के बीच भी दूसरी बार साथ काम करने का मौका होगा। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि RK ने 2004 में 'ब्लैक' के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। बाद में, 2007 में रणबीर ने भंसाली की फ़िल्म 'सांवरिया' से एक्टिंग में डेब्यू किया। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर फ़्लॉप रही और इसे न सिर्फ़ शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की 'ओम शांति ओम' से टक्कर का सामना करना पड़ा, बल्कि इसी फ़िल्म से सोनम कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट Uditi Singh का खुलासा, Karan Wahi संग रिश्ते के खिलाफ थे माता-पिता
अब, 20 साल बाद रणबीर और भंसाली अपनी दूसरी फ़िल्म के लिए साथ आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, विक्की कौशल पहली बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पद्मावत' के लिए शाहिद कपूर को फ़ाइनल करने से पहले भंसाली ने कौशल से भी संपर्क किया था। आलिया के लुक पर नीतू और करीना का रिएक्शन
आलिया भट्ट की सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने आलिया की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'उफ़्फ़'। करीना कपूर खान, जिनकी हालिया रिलीज़ 'दायरा' को सिनेमाघरों में 7 दिन हो चुके हैं, ने भी पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'कमाल कर दिया, आलू'।
'लव एंड वॉर' की रिलीज़ डेट
'लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म तीन भाषाओं - हिंदी, तमिल और तेलुगु - में रिलीज़ होगी। नॉर्मल 2D वर्शन के साथ-साथ, यह फ़िल्म IMAX में भी रिलीज़ होगी।
सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद, यह फ़िल्म OTT प्लेटफ़ॉर्म नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








