Responsive Scrollable Menu

Afghanistan vs Nepal : कुशल भुर्टेल और ललित राजबंशी ने गेंद से मचाया तहलका, एशियन गेम्स में अफगानिस्तान को 102 रन पर रोका

Afghanistan vs Nepal : अफगानिस्तान और नेपाल के बीच एशियन गेम्स 2026 का लीग स्टेज मैच खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान दरविश रसूली ने टॉस जीता और टॉस जीतने के बाद नेपाला के कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी को पहले बॉलिंग के लिए न्योता दिया. अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए इस अहम मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकासान पर 102 रन बनाए हैं. अफगानिस्तान की टीम की बल्लेबाजी इस मैच में काफी लचर नजर आई.

इस मैच में टीम के लिए नेपाल के स्पिनर ललित राजबंशी और कुशल भुर्टेल ने बॉल के साथ धमाल मचाया और विकेटों की झड़ी लगा दी. अफगानिस्तान की टीम के लिए फैसल खान अहमदजई और नजीबुल्लाह ज़दरान ने 30-30 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया.अब नेपाल को जीत के लिए सिर्फ 103 रन बनाने होंगे.

ललित राजबंशी ने गेंद से मचाया धमाल 

नेपाल के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ललित राजबंशी ने गेंद के साथ धमाल मचा दिया है. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार बॉलिंग की और एक के बाद एक अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने सबसे पहले हसन ईसाखिल को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद ललित राजबंशी ने मोहम्मद अकरम को 2 रन के निजी स्कोर पर डगआउट भेज दिया.ललित राजबंशी यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपना तीसरा शिकार करीम जनत को बनाया. जनत सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. राजबंशी ने अब तक 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए हैं. 

कुशल भुर्तेल ने मचाई बॉल से तबाही

नेपाल के कुशल भुर्तेल ने भी गेंद के साथ अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए. भुर्तेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला. उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल खान अहमदज़ई और नजीबुल्लाह ज़ादरान को सबसे पहले 30-30 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने मोहम्मद इसहाक को 7 रन पर आउट किया. भुर्तेल ने अपना तीसरा विकेट कप्तान दरवेश रसूली को शून्य पर आउट कर लिया. 

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, दरविश रसूली (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़द्रान, मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), फैसल शिनोज़ादा, अब्दुल्ला अहमदज़ई, फ़रीदून दाऊदज़ई, नांगेयालिया खारोटी, अरब गुल मोमंद.

नेपाल की प्लेइंग-11

कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), कुशाल मल्ला, गुलसन झा, संदीप जोरा, लोकेश बाम, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी.

ये भी पढ़ें : कितने बजे से शुरू होगा टीम इंडिया का अगला मैच, सुबह और शाम में न हों कंफ्यूज, यहां जान लें पूरी डिटेल्स

Continue reading on the app

चीन में हुई दुर्लभ खोज, 473 मीटर गहराई में मिला 12 करोड़ साल पुराना जीव, तोते जैसी चोंच वाले डायनासोर की जांच में जुटे वैज्ञानिक

China Discovery: चीन में वैज्ञानिकों को जमीन के करीब 473 मीटर नीचे ड्रिलिंग के दौरान करीब 12 करोड़ साल पुराने डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं. यह खोज इनर मंगोलिया के गुआइजिहु इलाके में खनिज संसाधनों के सर्वे के दौरान हुई. खास बात यह है कि पश्चिमी यिंगेन-एजिनाकी बेसिन में डायनासोर के जीवाश्म मिलने का यह पहला रिकॉर्ड बताया जा रहा है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह जीवाश्म शुरुआती क्रेटेशियस काल के एप्टियन युग का है. यह उत्तरी चीन की प्रागैतिहासिक चट्टानी परत बाइंगोबी फॉर्मेशन के ऊपरी हिस्से में मिला है. शोधकर्ताओं का मानना है कि इस खोज से इस इलाके में रहने वाले प्राचीन जीवों के बारे में नई जानकारी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: जैसलमेर में मिले डायनासोर से रिलेटिव अवशेष, तालाब खुदाई के दौरान डायनासोर के मिले अवशेष

ड्रिलिंग के दौरान मिला दुर्लभ जीवाश्म

आमतौर पर डायनासोर के जीवाश्म जमीन की सतह के आसपास चट्टानों की खुदाई से मिलते हैं, लेकिन इस मामले में जीवाश्म ड्रिलिंग कोर से बरामद हुआ. वैज्ञानिकों के लिए यह खास खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया में ड्रिलिंग के दौरान डायनासोर के जीवाश्म मिलने के मामले बेहद कम हैं.

चीनी जीवाश्म विज्ञानी जिंग लिडा ने ग्लोबल टाइम्स से बातचीत में इसे पश्चिमी यिंगेन-एजिनाकी बेसिन से डायनासोर का पहला रिकॉर्ड बताया. उनके मुताबिक, यह खोज इस क्षेत्र में जीवाश्म रिकॉर्ड की एक कमी को पूरा करती है और पश्चिमी इनर मंगोलिया में प्रागैतिहासिक कशेरुकी जीवों की आगे की खोज के लिए नए रास्ते खोल सकती है.

किशोर अवस्था में था डायनासोर

वैज्ञानिकों को मिले नमूने में सैक्रल रिब, पूंछ की कई कशेरुकाएं, न्यूरल आर्च, ट्रांसवर्स प्रोसेस और हड्डियों में बदले हुए टेंडन शामिल हैं. इन हड्डियों के आपस में पूरी तरह विकसित नहीं होने से वैज्ञानिकों का मानना है कि जब इस डायनासोर की मौत हुई, तब वह अभी किशोर अवस्था में था.

जीवाश्म से यह भी पता चलता है कि इस जीव की पूंछ लंबी और पतली थी. इसके मुंह की बनावट तोते की चोंच जैसी थी. हालांकि जीवाश्म का हिस्सा अधूरा होने के कारण वैज्ञानिक अभी इसकी सटीक प्रजाति की पहचान नहीं कर पाए हैं.

सिटाकोसॉरस से मिलती है बनावट

शोधकर्ताओं के मुताबिक, मिले जीवाश्म की बनावट सिटाकोसॉरस से काफी मिलती-जुलती है. सिटाकोसॉरस शुरुआती क्रेटेशियस काल का एक छोटा शाकाहारी डायनासोर था. इसके मुंह पर तोते जैसी केराटिन की चोंच थी, जिसकी वजह से इसे यह नाम मिला. सिटाकोसॉरस की लंबाई आमतौर पर करीब एक से दो मीटर होती थी और यह दो पैरों पर चलता था. इसके जीवाश्म चीन, मंगोलिया और साइबेरिया के अलग-अलग इलाकों में पाए जा चुके हैं. हालांकि नई खोज को अभी सीधे सिटाकोसॉरस की किसी खास प्रजाति से नहीं जोड़ा गया है. जीवाश्म के अधूरे होने के कारण वैज्ञानिक फिलहाल इसे अनिर्धारित ऑर्निथिशियन डायनासोर का नमूना मान रहे हैं.

पश्चिमी चीन में डायनासोर की मौजूदगी का नया सबूत

इस खोज की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसकी गहराई या उम्र नहीं है. इससे यह संकेत मिलता है कि शुरुआती क्रेटेशियस काल में पश्चिमी इनर मंगोलिया के इस हिस्से में भी डायनासोर मौजूद थे. इससे पहले इस बेसिन में डायनासोर से जुड़ी खोजें मुख्य रूप से इसके पूर्वी हिस्से तक सीमित थीं.

बाइंगोबी फॉर्मेशन में शुरुआती क्रेटेशियस काल के कई जीवों के जीवाश्म मिले हैं. नई खोज इस क्षेत्र में डायनासोर के ज्ञात भौगोलिक फैलाव को और पश्चिम की ओर बढ़ाती है. वैज्ञानिकों के लिए यह नमूना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन के इस हिस्से के प्राचीन पर्यावरण और यहां रहने वाले जीवों को समझने में मदद कर सकता है.

शोधकर्ताओं ने दिया 'जियान चांगमाएंसिस' नाम

शोधकर्ताओं ने इस डायनासोर को जियान चांगमाएंसिस नाम दिया है. इसके नाम का पहला हिस्सा 'जियान' चीनी पौराणिक कथाओं में बताए गए एक पंख वाले पक्षी से लिया गया है. यह नाम डायनासोर की पक्षी जैसी शारीरिक बनावट को दर्शाता है. वहीं, 'चांगमाएंसिस' नाम उस चांगमा बेसिन के सम्मान में रखा गया है, जहां इस जीव का जीवाश्म मिला था.

यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना में मिला नया डायनासोर, विशाल पंजों से करता था शिकार

Continue reading on the app

  Sports

NEP vs AFG: एशियन गेम्स में नेपाल क्रिकेट टीम ने मचाई सनसनी, अफगानिस्तान को हराकर क्वाटर फाइनल के लिए ठोका दावा

नेपाल क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है. क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन राउंड मैच में नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में ही 103 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. Fri, 25 Sep 2026 14:10:57 +0530

  Videos
See all

PM Modi-Xi Jinping Meeting: PM मोदी-जिनपिंग की बड़ी डील से हिला अमेरिका! ट्रंप पर बढ़ा दबाव? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:15:26+00:00

Uttarakhand में दिनदहाड़े महिला के अपहरण की कोशिश | Dehradun Crime | Kidnapping Attempt #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:11:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers