Responsive Scrollable Menu

सोने के भाव में फिर गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1.52 लाख के पार; चांदी भी हुई सस्ती

देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 25 सितंबर की सुबह कई प्रमुख शहरों में सोने के भाव में कमी देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में इससे पहले भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव एक दिन में 1,600 रुपये घट गया. बाजार में इस गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और ऊंचे स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली को प्रमुख वजह माना जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,265.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है. भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू बाजार की स्थिति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम्, 1 करोड़ से ज्यादा लोग लेंगे हिस्सा

अलग-अलग शहरों में क्या है सोने का भाव?

25 सितंबर की सुबह प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस तरह हैं:

दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,52,820 और 22 कैरेट ₹1,40,090 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,52,720 और 22 कैरेट ₹1,39,990 प्रति 10 ग्राम
पुणे: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्राम

चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी कमजोरी बनी हुई है. 25 सितंबर की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 63.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. गौरतलब है कि जनवरी 2026 में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी.

आगे सोने-चांदी के भाव में तेजी की उम्मीद

Metals Focus के मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिप न्यूमैन के मुताबिक, वैश्विक बाजार में 2026 के अंत तक सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. उनके अनुसार, दुनिया के केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार सोने की खरीदारी इसकी कीमत को सपोर्ट दे रही है.

ये भी पढ़ें: नेस्ले इंडिया ने उपलब्ध कराए 7 इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन, CM धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

Continue reading on the app

बिहार-गुजरात यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने भुज-बरौनी के बीच त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक यानी सप्ताह में तीन दिन चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह ट्रेन 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ेगी।

नई सेवा के तहत ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और बरौनी सुबह 4:05 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होगी और भुज दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, भुज से बरौनी जाने वाली ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी से भुज जाने वाली सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे का कहना है कि यह नई सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के यात्रियों के लिए रेल संपर्क को बेहतर बनाएगी।

इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तार देने को भी मंजूरी दी है। इस फैसले से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विस्तार के बाद ट्रेन संख्या 11901 अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से झांसी के लिए अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी। इस विस्तार के साथ ट्रेन की कुल दूरी 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी।

रेलवे के अनुसार, विस्तारित मार्ग पर राजा की मंडी, रुनकता, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशनों पर भी वाणिज्यिक ठहराव दिया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

नई समय-सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 11901 झांसी से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 11 बजे मथुरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी।

भारतीय रेलवे का मानना है कि भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और झांसी-मथुरा रेल सेवा विस्तार से न केवल यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

2 रिकॉर्ड कर रहे है रोहित का तिरुवंतपुरम में इंतजार, वेस्टइंडीज के खिलाफ हिटमैन के वार का इंतजार, शर्मा जी बस शतक बना दो

rohit sharma record against WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में ‘हिटमैन’ के निशाने पर सिर्फ रन नहीं, बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड भी होंगे. तिरुवनंतपुरम में सीरीज के पहले मुकाबले से पहले रोहित नेट्स पर जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए हैं, उससे उनकी तैयारी साफ दिखाई दे रही है. Fri, 25 Sep 2026 14:55:50 +0530

  Videos
See all

Protest Against SIR on Lucknow LIVE: SIR के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन | Gyanesh Kumar | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:46:00+00:00

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | Taza Khabar | Live News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers