Responsive Scrollable Menu

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बलात्कार मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल कारावास की सजा सुनाने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी. बी. वराले की पीठ ने सजा बढ़ाने का अनुरोध करने वाली गोवा सरकार की याचिका पर तेजपाल को भी नोटिस जारी किया। तेजपाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें अधीनस्थ अदालत के बरी करने के फैसले को उच्च न्यायालय ने पलट दिया।

उन्होंने इस मामले में तेजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया। सिब्बल ने तेजपाल की पैरवी करते हुए कहा, ‘‘यह बरी करने के फैसले को पलटने का मामला है, हमारे पास अपील का अधिकार है और मैंने आत्मसमर्पण कर दिया है। उच्च न्यायालय ने सजा पर चार सप्ताह के लिए स्वयं रोक लगाई थी।’’ पीठ ने कहा कि वह मामले की सुनवाई के लिए एक निश्चित तारीख तय करेगी।

उच्चतम न्यायालय ने 25 अगस्त को तेजपाल को 10 साल की सजा काटने के लिए तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था और आत्मसमर्पण से छूट देने का अनुरोध खारिज कर दिया था। इसके बाद तेजपाल ने मामले में अधीनस्थ अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। तेजपाल को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था।

इनमें धारा 376(2)(एफ) (विश्वास या अधिकार की स्थिति में मौजूद व्यक्ति द्वारा बलात्कार), धारा 354(ए) (यौन उत्पीड़न) और धारा 354(बी) (निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) शामिल हैं। धारा 376(2)(एफ) के तहत अधिकतम सजा आजीवन कारावास है।

Continue reading on the app

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा 'Modi-ED-VD' गठजोड़, MV Govindan का आरोप

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरलम इकाई के सचिव एम. वी. गोविंदन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘मोदी-ईडी-वीडी गठजोड़’’ उनकी पार्टी को निशाना बना रहा है। ‘मोदी-ईडी-वीडी’ से उनका आशय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन से है। गोविंदन से दावा किया कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

केरलम की कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में विपक्ष के नेता विजयन, उनकी बेटी वीणा टी. और उनके दामाद पी. ए. मोहम्मद रियास के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली ईडी की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को पुलिस जांच के आदेश दिए थे। माकपा का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी और सतीशन पार्टी के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईडी के आरोप के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गोविंदन ने कहा कि विजयन, उनकी बेटी वीणा और दामाद रियास को सीएमआरएल से धन मिलने के मामले में जांच आगे बढ़ाने के लिए कोई सबूत नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं कि एसआईटी को प्रारंभिक जांच के बाद विजयन और उनके परिवार के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले। गोविंदन ने कहा, ‘‘कोई सबूत नहीं है। जिस मामले में रत्ती भर भी सबूत नहीं है, उसमें विजयन को निशाना बनाकर केरलम में पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले भी केरलम में माकपा के खिलाफ वैचारिक लड़ाई की योजना बनाई थी।

गोविंदन ने कहा, ‘‘त्रिपुरा चुनाव के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगला निशाना केरलम की कम्युनिस्ट पार्टी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा के खिलाफ ईडी को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। गोविंदन ने कहा, ‘‘ ‘मोदी, ईडी और वीडी’ का यह गठजोड़ माकपा पर हमला करने वाली मुख्य ताकत है। इसके खिलाफ केरलम में एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा होगा।’’ गोविंदन ने केरलम की यूडीएफ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

गोविंदन ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्वशासन मंत्री के. एम. शाजी द्वारा अपने एक मित्र के निजी वाहन को आधिकारिक कार के रूप में इस्तेमाल करना, मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का कथित रूप से प्रायोजित विशेष विमान में यात्रा करना और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ द्वारा उनका बचाव किया जाना भ्रष्टाचार के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केरलम ऐसी तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जहां मुख्यमंत्री का नाम लेना या आलोचना के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करना भी संभव नहीं है। गोविंदन ने कहा, ‘‘जिस तरह नरेन्द्र मोदी ने मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला किया है, उसी तरह केरलम में वी. डी. सतीशन भी वही कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 11 साल से टूटने की बाट जोह रहा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Fastest fifties in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक तेवरों से मैच का पासा पलटा है, लेकिन एबी डिविलियर्स, मैथ्यू फोर्ड , सनथ जयसूर्या , कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल की पारियां सबसे खास हैं. इन 5 धुरंधरों ने न सिर्फ महज कुछ ही गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया, बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी और चौके-छक्कों की बरसात से विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 22:36:28 +0530

  Videos
See all

UN में नेतन्याहू की दोटूक, 'कोई और कायर है तो बाहर जाए!' | #shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T19:00:32+00:00

सड़क बनी तालाब, छाता लेकर स्कूटी पर निकले! | #shorts #shortvideo #viralvideo #video #reels #foryou #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T19:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers