BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार सुबह यहां अल्बर्ट हॉल पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नवीन ने शपथ दिलाते हुए कहा, ‘‘हम हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करेंगे। हम स्वच्छता को लेकर सजग और जागरूक रहेंगे।’’ बाद में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ अब ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी जनभागीदारी का स्वरूप ले चुका है।
इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए आज जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के निमित्त स्वच्छता प्रहरियों के साथ स्वच्छता की शपथ ली, उनसे मिलकर हालचाल जाना तथा उन्हें सम्मानित किया।’’ इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे। नवीन व शर्मा ने स्वच्छता मित्रों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और बातचीत करके उनके हालचाल जाने।
साथ ही उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा व डॉ. अलका गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा आमजन मौजूद थे। नवीन एक दिन के दौरे पर राजस्थान आए हुए हैं।
AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट चिकित्सकों ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर हुए हमले की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। एम्स नागपुर के ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ ने मांग की कि संस्थान ‘‘कोई विशेष उपचार नहीं’’ नीति लागू करे और दावा किया कि अक्सर मरीज नेताओं के पत्र लेकर आते हैं और विशेष सुविधाओं की अपेक्षा करते हैं या अस्पताल के कर्मचारियों को डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों ने ‘‘ वीआईपी (अति विशिष्ट व्यक्ति) संस्कृति बंद करो’’, ‘‘सुरक्षा नहीं तो ड्यूटी नहीं’’ और ‘‘चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा बंद करो’’ जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथों में ले रखी थीं।
अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर मंगलवार को आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) के अंदर कथित तौर पर चार लोगों ने हमला किया था। यह घटना उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद हुई। आरोपियों की पहचान तेजपाल सिंह, उदय सिंह, शुभम सिंह और सुमेध सिंह के रूप में हुई है।
इनके खिलाफ ‘महाराष्ट्र मेडिकेयर सर्विस पर्सन्स एंड मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस’ (हिंसा की रोकथाम और संपत्ति को नुकसान या क्षति) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ ने एम्स नागपुर के कार्यकारी निदेशक को लिखे पत्र में मांग की कि ऐसे मामलों में संस्थान को स्वयं शिकायत दर्ज करनी चाहिए। ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने के साथ-साथ अस्पताल में ‘कोई विशेष उपचार नहीं’ नीति लागू करने की भी मांग की।
उसने दावा किया कि मौजूदा मामले में आरोपियों ने एक राजनेता का नाम लेकर अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










