Responsive Scrollable Menu

Herbs to Grow in Water : छोड़िए गमले और मिट्टी का झंझट! किचन के डिब्बे में उगाएं ये 7 हर्ब, हर डिश बनेगी फ्लेवर से भरपूर

Container Gardening Tips : गमले और मिट्टी के झंझट को कहें अलविदा! अब अपने किचन में रखे बेकार डिब्बों और बोतलों में ही आसानी से उगाएं 7 बेहतरीन हर्ब्स. जानिए बिना मिट्टी की गार्डनिंग के आसान टिप्स और बनाएं अपनी हर डिश को फ्लेवर से भरपूर.

Continue reading on the app

कितने बजे से शुरू होगा टीम इंडिया का अगला मैच, सुबह और शाम में न हों कंफ्यूज, यहां जान लें पूरी डिटेल्स

Team India Next Match Timing : भारतीय क्रिकेट टीम का अलगा मैच कितने बजे से शुरू होगा, इसके बारे में हर इंडियन क्रिकेट फैन जानना चाहता है. टीम इंडिया लगातार दो दिन अलग-अलग समय पर मुकाबले खेलने वाली है. ऐसे में ये दोनों मैच अलग-अलग समय पर होने वाले हैं. टीम इंडिया एक मैच दोपहर से लेकर रात तक खेलेगी तो वहीं, दूसरा मैच सुबह से खेला जाएगा. इसको लेकर फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं कि, कौन सा मैच कितने बजे से खेला जाएगा. तो आज हम आपको टीम इंडिया के मैच की टाइमिंग के बारे में बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि भारत का अलगा मैच कितने बजे से शुरू होगा. 

दरअसल, इन दिनों वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई हुई है. टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज पहले 3 वनडे मैच और फिर 5 टी20 मैच खेलेगी. वहीं इंडियन मेंस टी20 क्रिकेट टीम इन दिनों जापाना में है, जहां वो एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल  के लिए खेलने की तैयारी कर रही है. 

भारत और वेस्टइंजडीज की सीरीज रविवार से शुरू हो रही है. तो वहीं एशियन गेम्स में अपना पहला मैच टीम इंडिया सोमवार को खेलेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे तो वहीं, एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. आइए जानते हैं कि, टीम इंडिया के ये दोनों मैच कितने बजे से शुरू होंगे.

कितने बजे शुरू होगा टीम इंडिया का अगला मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर यानी रविवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरू होने का समय दोपहर 2 बजे है. इस मुकाबले का टॉस 1:30 बजे होगा. यह मुकाबले 50-50 ओवर का है, ऐसे में देर रात लगभग 10 बजे तक खत्म होगा. 

सुबह होगा टीम इंडिया का ये वाला मैच 

टीम इंडिया का सुबह मैच एशियन गेम्स 2026 में होने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपना क्वार्टर फाइनल मैच सुबह 10 बजे से खेलने वाली है. ये मुकाबला लोकल  समय के अनुसार दोपहर 1 बजे से होगा वहीं, इस मुकाबले का प्रसारण भारत में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा. टीम इंडिया एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किससे भिड़ने वाली है. ये अभी तक तय नहीं हुआ है. 

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.

ये भी पढ़ें : वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने की खास तैयारी, प्रैक्टिस सेशन में दिखा रोहित-विराट का जलवा

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भी खेलने पर संदेह

Hardik Pandya set to miss Aus A Series: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दाहिनी पिंडली में दर्द और चोट के कारण इंडिया'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें अगले 10-15 दिनों तक आराम की सलाह दी है, जिससे 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे की टी20 सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. बीसीसीआई उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप के महत्व को देखते हुए जल्दबाजी के मूड में नहीं है. उनकी जगह मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया जा सकता है. Fri, 25 Sep 2026 23:40:26 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात 'अर्नब' का जबरदस्त अलर्ट? | Heavy Rain | Weather Update | Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T20:30:05+00:00

Inside Trump and Xi's meeting: Spectacle over substance? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T20:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers