Responsive Scrollable Menu

MP में किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला, उमंग सिंघार ने सरकार से मांगा जवाब

मध्यप्रदेश में किसानों के नाम पर पॉलीहाउस निर्माण के लिए लिए गए करोड़ों रुपये के लोन घोटाला मामले में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि किसानों के नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पॉलीहाउस निर्माण के लिए लोन लिया गया और फर्जी कार्यपूर्णता प्रमाणपत्रों के आधार पर निजी फर्मों को भुगतान कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा कि जब खेतों में पॉलीहाउस बने ही नहीं, तो सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें पूरा किस आधार पर दिखाया गया।

क्या है मामला 

खरगोन में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पॉलीहाउस निर्माण के लिए किसानों के नाम पर लिए गए लोन में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। योजना अंतर्गत 33 किसानों के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि कई जगह पॉलीहाउस बने ही नहीं, लेकिन फर्जी पूर्णता प्रमाणपत्रों के आधार पर निजी फर्मों को भुगतान कर दिया गया।

जांच में कुछ प्रमाण-पत्र लोन स्वीकृत या राशि जारी होने से पहले की तारीख के पाए गए। मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू कर रहा है। जांच के बाद बैंक अधिकारियों और निजी फर्मों से जुड़े 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक अलग 1.90 करोड़ रुपये के ऋण में कथित अनियमितता को मिलाकर मामले में करीब 9.70 करोड़ रुपये की संभावित बैंक क्षति बताई गई है।

उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े में सरकारी सिस्टम की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब खेतों में पॉलीहाउस मौजूद नहीं थे तब उनके निर्माण को कागजों पर पूरा कैसे दिखाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा कि किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये के इस खेल में किसकी मिलीभगत थी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी।

Continue reading on the app

VIDEO: UNGA में 'चौधरी' बनने चले थे शहबाज शरीफ, हाफिज सईद-आतंकवाद पर सवाल हुआ तो दुम दबाकर भागे

शहबाज शरीफ UNGA में आतंकवाद और हाफिज सईद पर पूछे गए सवालों से क्यों कतराए? जानिए पाकिस्तान पीएम की न्यूयॉर्क में क्या हुई प्रतिक्रिया.

The post VIDEO: UNGA में 'चौधरी' बनने चले थे शहबाज शरीफ, हाफिज सईद-आतंकवाद पर सवाल हुआ तो दुम दबाकर भागे appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को मिला ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां मेडल

भारतीय एथलीट मनप्रीत कौर ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। चीन की सोंग जियायुआन ने गोल्ड मेडल, जबकि झांग लिनरू ने सिल्वर मेडल जीता। Fri, 25 Sep 2026 17:22:42 +0530

  Videos
See all

Ambani Family : लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे अंबानी परिवार, बप्पा का लिया आशीर्वाद | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:45:31+00:00

Ganpati Visarjan: हैदराबाद में 69 फीट गणपति का भव्य विसर्जन, उमड़े लाखों श्रद्धालु I Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers