Responsive Scrollable Menu

पितृ पक्ष का पहला दिन कल या परसों? जान लें श्राद्ध की सभी तिथियां और किस समय तर्पण करना उत्तम?

Pitru paksha ka pehla din kab: पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति और तृत्ति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पितृ गण प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। जानें पितृ पक्ष का पहला दिन कब है।

Continue reading on the app

JK विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर दिखाए, हंगामा; महाराष्ट्र SIR के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पर लिखा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उधर, महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें SIR की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR से जुड़े 14 आदेश जारी किए। इन आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। पूरा मामला समझें… दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें 4 आपत्तियां एक ही दिन की थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसी आपत्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं और SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इसके बाद राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, राहुल ने कहा था- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी। बॉम्बे हाईकोर्ट में SIR के खिलाफ 2 याचिकाएं- पहली याचिका: चार महाराष्ट्र निवासियों और रजिस्टर्ड वोटर्स ने वकील असीम सरोदे के जरिए दायर की है। इसमें SIR के 14 आदेश रद्द करने, हटाए गए वोटर्स के नाम बहाल करने और नाम हटाने की जांच के लिए स्वतंत्र न्यायिक समिति बनाने की मांग है। साथ ही, SIR से जुड़े फैसले, बूथों के नियम और ECI-NET की तकनीकी जानकारी सार्वजनिक करने तथा नई वोटर लिस्ट बनने तक विधानसभा चुनाव रोकने की मांग की गई है। दूसरी याचिका: मुंबई के दो निवासियों ने वकील हितेंद्र गांधी के जरिए दायर की है। इसमें ASDD वोटर्स के नाम हटाने की प्रक्रिया और SIR के दौरान दस्तावेज जमा कराने के नियमों पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में SIR और ASDD की पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने, अप्रैल 2026 के प्रतिनिधित्व पर कार्रवाई और महाराष्ट्र से जुड़े SIR निर्देश रद्द करने की मांग है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि नोटिस, सुनवाई और कारण बताए बिना किसी वोटर का नाम न हटाया जाए। पहली याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई के लिए उल्लेख किए जाने की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

Suruchi Singh: पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार, अब गोल्ड जीतकर रखी देश की लाज

हरियाणा के झज्जर में कुश्ती पहलवानों की विरासत और कहानियों के बीच शूटिंग को चुनने वाली सुरुचि सिंह ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया और 48 घंटे पहले मिली निराशा को पीछे छोड़ा. Fri, 25 Sep 2026 11:22:07 +0530

  Videos
See all

एंटी इनकंबेंसी बहाना...राहुल का PM पर निशाना | CEC | Rahul Gandhi | PM Modi | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:17:27+00:00

Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar Live : ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा ! |ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers