UPI MDR Charge: सरकारी खजाने में नहीं जाएगा एक भी पैसा, जानिए आपकी फीस से किसकी होगी कमाई?
MDR on UPI payments : सरकार के अनुसार, ग्राहकों से UPI पेमेंट्स पर MDR नहीं लिया जाएगा, हालांकि कारोबारियों पर MDR के अलावा लागू टैक्स का अलग असर हो सकता है.
एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला दूसरा गोल्ड मेडल, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में बिखेरा जलवा
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 का छठवां दिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. आज यानी 25 सितंबर को भारत को एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है. सुरुचि सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स 2026 में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है. सुरुचि और कमलजी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है. इसके साथ ही भारत के पदकों की कुल संख्या 19 हो चुकी है. भारत ने अब तक 2 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं.
????????’???? ???? ???????????????? ???????????? ???????????????????? ????????????
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 25, 2026
Kamaljeet and Suruchi Inder Singh shot their way to the gold medal in the 10m Air Pistol Mixed Team event at #AichiNagoya2026, setting a new Asian record along the way with the score of 484.6 ????
India’s second gold at the ongoing… pic.twitter.com/SLUrp17tZB
साउथ कोरिया को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
भारतीय शूटर सुरुचि सिंह और कमलजीत ने की इस जोड़ी ने 484.6 पॉइंट्स का फाइनल स्कोर हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने साउथ कोरिया को पीछे छोड़ दिया, जिसने 478.0 पॉइंट्स हासिल किए. इस मुकाहबे में साउथ कोरिया की जोड़ी को सिल्वर मेडल मिला. वहीं ईरान ने 415.8 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया.
SURUCHI & KAMALJEET CONTINUES AT THE TOP PLACE IN 10M AIR PISTOL AFTER 15 SHOT
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 25, 2026
- Let’s Go for Gold!!! ???? pic.twitter.com/nNiMwmvnDG
ये भी पढ़ें : Asian Games 2026 में आज भारत के लिए लगेगी मेडल की झड़ी, पदक मुकाबले में उतरेगी कबड्डी टीम, देखें छठवें दिन का शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation










