Responsive Scrollable Menu

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। हीमोग्लोबिन यानी एचबी रिपोर्ट में दर्ज एक संख्या भले ही छोटी लगे, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देती है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, तो इसे एनीमिया कहा जाता है।

एनीमिया में थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना, सिरदर्द और काम करने में जल्दी थक जाने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अपनी एचबी रिपोर्ट को समझना और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि एनीमिया का स्तर हर उम्र और वर्ग में एक जैसा नहीं होता। बच्चों, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और पुरुषों के लिए हीमोग्लोबिन की सीमा अलग-अलग हो सकती है। 6 से 59 महीने के बच्चों में एचबी का स्तर 10 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर होने पर हल्का एनीमिया, 7 से 9.9 ग्राम/डेसीलीटर होने पर मध्यम और 7 ग्राम/डेसीलीटर से कम होने पर गंभीर एनीमिया माना जाता है। वहीं 5 से 11 वर्ष के बच्चों में 11 से 11.4 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया का संकेत होता है।

इसी तरह 12 से 14 वर्ष के बच्चों में 11 से 11.9 ग्राम/डेसीलीटर एचबी हल्के एनीमिया, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया की श्रेणी में आता है। 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं में 11 से 11.9 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया का संकेत माना जाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए एचबी की सीमा अलग होती है। 10 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 7 से 9.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 7 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया की श्रेणी में आता है। वहीं 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुषों में 11 से 12.9 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया का संकेत हो सकता है।

हालांकि, केवल एचबी की संख्या देखकर खुद से दवा शुरू करना सही नहीं है। एनीमिया के पीछे आयरन की कमी, विटामिन की कमी, रक्तस्राव, संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एचबी रिपोर्ट में स्तर कम आने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फलियां, आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक सप्लीमेंट शामिल किए जा सकते हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने की खास तैयारी, प्रैक्टिस सेशन में दिखा रोहित-विराट का जलवा

IND vs WI 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले अपने कमर कस ली है. वेस्टइंडीज के साथ होने वाले पहले वनडे मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है. पहले प्रैक्टिस सेशन में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया और खूब अभ्यास किया. टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.

रोहित शर्मा ने की जमकर बल्लेबाजी 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने नेट्स में तेज गेंदबाजों का सामना किया. उन्होंने इस दौरान डिफेंस के साथ-साथ बड़े और लंबे-लंबे शॉट्स भी लगाए. रोहित शॉर्ट बॉल पर भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. अंत में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के सामने भी जमकर बल्लेबाजी की.

विराट कोहली ने दी दूसरे बल्लेबाजों के सलाह

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस अभ्यास सत्र में धमाल मचाते हुए नजर आए. उन्होंने तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजों का भी नेट्स में सामना किया. विराट कोहली ने इसके अलावा टीम में शामिल खिलाड़ियों से बात भी की और उन्हें कुछ जरूरी बातें बताईं. इन खिलाड़ियों में रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजी भी शामिल थे. इसके साथ ही विराट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ फील्डिंग सेशन के दौरान मस्ती करते हुए भी नजर आए. 

इन खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल ने भी नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की, वहीं टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी ने जमकर बॉलिंग की. स्पिनर कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा भी बल्लेबाजों की बॉलिंग करते हुए नजर आए.

भारत का वनडे स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड 

शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.

ये भी पढ़ें : 'वो हर गेम में रन नहीं बना रहे...' वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की दिग्गज ने की वकालत, जानिए किन 2 खिलाड़ियों को बाहर करने को कहा?

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026: यूपी के बेटों ने जीते पदक! मेरठ के जय लाए सिल्वर, बुंलदशहर के मैराज को कांस्य

एशियन गेम्स 2026 में यूपी के दो बेटों ने पदक जीते। मेरठ के जय कुमार मिक्स्ड रिले में अपनी टीम के साथ सिल्वर मेडल लाए। वहीं, बुंलदशहर के मैराज खान ने शूटिंग में कांस्य जीता। Fri, 25 Sep 2026 10:34:17 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar Live : ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा ! |ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:06:45+00:00

Gold-Silver | Gold-Silver में अगला Move क्या? Crude Oil में निवेशकों की क्या हो Strategy? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:05:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers