फैशन परस्त होने के बावजूद अगर आप सीक्विन पहनने से बचती हैं तो आप गलत करती हैं। अगर कुछ बातों को ध्यान में रखकर पहना जाए तो सीक्विन भी अजीब लुक नहीं देते। सीक्विन पहनते वक्त किन बातों का रखें ध्यान,...
देखभाल, साफ-सफाई और मरम्मत की जरूरत सबको होती है, हमारे मन को भी। कैसे करें मन का डिटॉक्सिफिकेशन, बता रही हैं डॉ. मोनिका शर्मा। शरीर की तरह ही मन को भी बीमारियां, थकान और भावनात्मक टूटन तभी घेरती है,...
india vs west indies: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड पहले ही बेहद शानदार है और आगामी सीरीज में वह इसे और खास बना सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 41 वनडे पारियों में 2,261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 66.50 और स्ट्राइक रेट 96.95 रहा है। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज ने अब तक 2,000 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है।
सिर्फ एक शतक... सिर्फ रन ही नहीं, शतकों के मामले में भी कोहली का रिकॉर्ड जबरदस्त है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 9 वनडे शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा हैं। इसके अलावा उनके नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 बार 50 प्लस स्कोर हैं। अब अगर वह सीरीज में एक और शतक लगा देते हैं तो उनके 10 शतक पूरे हो जाएंगे।
कोहली पहले ही श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां शतक उन्हें दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज बना देगा।
भारत में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का बल्ला खूब चला है। उन्होंने 23 मैचों में 1,265 रन बनाए हैं। उनका औसत 63.25 और स्ट्राइक रेट 100.95 है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। 2018 की वनडे सीरीज में तो कोहली ने लगातार तीन मैचों में शतक जड़ दिए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में पाकिस्तान के बाबर आजम भी ऐसा कर चुके हैं।
कोहली के ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वह 302 पारियों में 14,941 रन के साथ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 18,426 रन हैं। कोहली के नाम वनडे में 54 शतक और 76 अर्धशतक हैं। भारत में उन्होंने 130 वनडे मैचों में 6,867 रन बनाए हैं और उनका औसत 62.42 है।
अब 27 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज में कोहली के पास इन आंकड़ों में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ने का मौका होगा।