Responsive Scrollable Menu

'2019 में पूर्णिया आया था सुशांत, कुछ बताना चाहता था':कहा था- कुछ होने वाला है; भाई बोला- दिशा की मौत से जुड़ी है सुशांत की हत्या

'मेरे चचेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत का मामला उसके पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की हत्या से जुड़ा है। सुशांत आखिरी बार साल 2019 में पूर्णिया आया था। वो मुझे कुछ बताना चाहता था, लेकिन समय कम होने की वजह से नहीं बता सका। लौटते समय उसने कहा था- भइया जल्दी आपको कुछ बताऊंगा। कुछ बड़ा होने वाला है, मैं जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सब कुछ दुनिया के सामने लाऊंगा। सारे सबूत मेरे पास हैं, मैं किसी से डरता नहीं हूं।' बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही है। दरअसल, पिछले सोमवार यानी 13 सितंबर को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज की। इस मामले में भास्कर रिपोर्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई पन्ना सिंह और चाचा मनमोहन सिंह से बातचीत की। पन्ना सिंह, सुपौल जिले के छातापुर से भाजपा विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू के छोटे भाई हैं। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और चाचा ने क्या-क्या कहा? दिशा की हत्या मामले को कैसे सुशांत की मौत से जुड़ा बताया? आदित्य ठाकरे को लेकर दोनों ने क्या दावे किए? पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। सबसे पहले देखिए, पूर्णिया आने के दौरान सुशांत की तस्वीरें अब पढ़िए सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और चाचा ने क्या कहा… पूर्णिया के मलडीहा के रहने वाले पन्ना सिंह ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने दिशा सालियान मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद हम लोगों को उम्मीद है कि जल्द सुशांत को भी जस्टिस मिलेगा, क्योंकि दिशा का मामला मेरे भाई से जुड़ा है। सुशांत सिंह राजपूत साल 2019 में पूर्णिया आया था। उस दौरान सुशांत ने मुझे कुछ बताना चाहता था। लेकिन, समय कम होने की वजह से वह बात नहीं कर सका। बस इतना ही बताया था कि भइया जल्द ही आपसे इस बारे में बात करूंगा। पन्ना सिंह ने कहा कि सुशांत बहुत ज्यादा मैच्योर नहीं था। इसी का फायदा उसके दुश्मनों ने उठा लिया। दिशा मामले की सीबीआई जांच चल रही है। बस हम लोग यही चाहते हैं कि कोई निर्दोष इस केस में न फंसे, लेकिन जो दोषी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पन्ना ने कहा कि हम लोग शुरू से ये कहते आए हैं कि इस केस में आदित्य ठाकरे की भूमिका है। चूंकि जिस वक्त की घटना है, आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। आदित्य एकलौता बेटा था, इसलिए जो उसके मन में आता था, करता था। पन्ना का दावा- आदित्य ठाकरे की दिशा, सुशांत केस में डायरेक्ट इन्वॉलमेंट पन्ना सिंह ने कहा कि आदित्य ठाकरे के बारे में सीबीआई बिना किसी दबाव के अपने स्तर से जांच करे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सुशांत ने चांद पर जमीन खरीदी थी, ऐसा कैसे और क्यों होगा कि वो आत्महत्या करेगा। जब कोई डिप्रेशन में होता है, तब सुसाइड करता है या अपने लाइफ में किसी तरह की विफलता को फेस कर रहा हो तो ऐसे कदम उठाता है, लेकिन मेरे भाई के साथ ऐसा कुछ नहीं था। सुशांत पर परिवार या फिर पैसे की कोई लाइबिलिटी भी नहीं थी। पैसे या फिर गाड़ियों की उसके पास कोई कमी नहीं थी। चाचा मनमोहन बोले- साजिश के तहत सुशांत की हत्या की गई सुशांत सिंह राजपूत के चाचा मनमोहन सिंह ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का हम लोग स्वागत करते हैं। जिस वक्त सुशांत की मौत की खबर आई थी, तब कोई विश्वास नहीं कर रहा था कि वह सुसाइड कर सकता है। सुशांत की साजिश के तहत हत्या की गई थी। इसमें काफी बड़े-बड़े लोग शामिल थे, कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनका अभी तक नाम भी सामने नहीं आया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि सीबीआई ने दिशा की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अब हम लोगों को भरोसा है कि सुशांत और दिशा मामले में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक पहलुओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुशांत के शरीर और गले पर मौजूद निशान आत्महत्या के नहीं, बल्कि शारीरिक हिंसा के संकेत दे रहे थे। यहां तक कि शुरुआती रिपोर्ट देखने वाले डॉक्टरों के बयानों से भी यह स्पष्ट होता था कि मामला संदिग्ध था। विधायक नीरज सिंह बबलू ने केस दबाने का आरोप लगाया था 6 दिन पहले बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने सहरसा के नया बाजार स्थित अपने घर पर दावा किया था कि दिशा के हत्यारे पकड़े जाते हैं, तो सुशांत की हत्या का राज भी खुल जाएगा। महाराष्ट्र की तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब सुशांत की हत्या हुई थी, तब हम लोग मुंबई गए थे। हमें उसी वक्त पता चल गया था कि सुशांत और दिशा सालियान की हत्या के मामले एक-दूसरे से जुड़े हैं। अगर उसी समय दिशा सालियान मामले का खुलासा हो जाता, तो सुशांत के हत्यारों का भी पता चल जाता। उद्धव सरकार पर मामले को दबाने का आरोप नीरज बबलू ने आरोप लगाया कि उस वक्त महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार थी, जो उनके खिलाफ थी। उन्होंने जानबूझकर दोनों हत्याओं के मामलों को दबाने का काम किया। जब बिहार में सीबीआई जांच की मांग उठी, तब तक वहां सभी सबूत मिटा दिए गए थे और तथ्य छिपा लिए गए थे। पूर्व मंत्री ने बताया कि उस समय दिशा सालियान के पिता सदमे में थे। लेकिन महाराष्ट्र में सरकार बदलने और बीजेपी के सत्ता में आने के बाद उन्हें सुरक्षा और न्याय की उम्मीद जगी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जांच बढ़ाते हुए एफआईआर दर्ज की है।

Continue reading on the app

सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को फटकारा:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरा मजाक उड़ाया

सलमान खान ने हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में पैपराजी और ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई है। वो बैक शॉट समेत गलत एंगल से वीडियो कैप्चर कर पोस्ट करने वाले पैपराजी पर भड़क गए और महिलाओं से एक्शन लेने को कहा। उनके इस बेबाक बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके सपोर्ट में उतरे हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कुछ समय पहले ही बैक शॉट पोस्ट करने पर एक इवेंट में सरेआम पैपराजी को फटकारा था। अब सलमान का बयान आने के बाद नेहा लिखती हैं, टाइगर जिंदा है। वरुण धवन ने एक वीडियो जारी कर सलमान को सपोर्ट किया। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो पिता डेविड धवन के साथ सलमान को देखकर खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर कुणाल कोहली ने लिखा है, सलमान खान आपको सलाम। आपने सोशल मीडिया पर लोगों के व्यवहार, ट्रोलिंग, पैपराजी और इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा देने वालों पर बहुत जरूरी बातें कहीं। और जब भाई बोलता है, तो उसके बाद किसी के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचता। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बोली- सलमान पाखंडी है सलमान का बयान सामने आने के बाद बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकीं ब्रिटिश मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान को पाखंडी कहा है। उन्होंने सलमान का क्लिप शेयर कर लिखा है, सलमान एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान है। जब मैं बिग बॉस में थी, तब उसने मेरे शरीर और चेहरे को लेकर आलोचना की थी, जबकि गौहर से कहा था कि उसका शरीर अच्छा है। क्या था सलमान खान का बयान? बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने कटरीना कैफ को वजन, भाई सोहेल के चेहरे और सनी देओल के फटे जूतों पर ट्रोल करने वालों की कड़ी शब्दों में निंदा की। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से शॉट लेने और पोस्ट किए जाने पर कहा, “आजकल एक नया ट्रेंड है। गाड़ी से निकलते वक्त कैमरा यहां (कमर पर) होता है और गाड़ी में बैठते वक्त भी कैमरा यहां होता है, ताकि हिप शॉट मिल जाए, टांगों का शॉट मिल जाए। इसके बाद पीछे से भी एक शॉट लिया जाता है, जो कोई भी अभिनेत्री या लड़की पसंद नहीं करती।” उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज हो सकती हैं, लेकिन सवाल उन महिलाओं का है जिन्हें यह पसंद नहीं है। सलमान ने इस दौरान अभिनेत्री सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और भांजी का जिक्र किया। सलमान ने आगे कहा कि पीछे से महिलाओं की तस्वीरें लेने के बाद उन पर “पहचानो ये कौन है” जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं। सलमान बोले- अपनी मां-बहन के शॉट सोशल मीडिया पर डालो सलमान ने कहा कि जो महिलाएं इस तरह की तस्वीरों से असहज होती हैं, उन्हें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा, “जहां ऐसा हुआ न, घूम के चांटा मारो। बोलना अपनी मां-बहनों का ये शॉट ले लो और हमें दिखाओ। सोशल मीडिया पर डालो। जांघों का शॉट ले लो।” सलमान ने पूछा कि ऐसे लोगों को प्रेस का कार्ड किसने दिया और ऐसी सोच क्यों है? गुस्से में सलमान ने मंच पर ही अपनी शर्ट उतारकर पेट दिखाया और कहा कि अब जो चाहे उन्हें ट्रोल कर सकता है। सलमान ने ये भी कहा कि कुछ समय पहले उन्हें गंजा कहते हुए ट्रोल किया जा रहा था, जबकि असल में वो उनकी आने वाली फिल्म का लुक था, उन्होंने कुछ समय पहले अपना दोस्त भी खो दिया था। इससे पहले कब-कब पैपराजी पर भड़के सलमान खान? पिछले कुछ महीनों में इससे पहले भी सलमान खान पैपराजी पर भड़के हैं। इसी महीने 5 सितंबर 2026 को बिग बॉस 20 के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक पैपराजी ने उन्हें 'बाबा' कहकर बुलाया और कुछ लोग फ्रेम के बीच आ रहे थे। इससे नाराज होकर सलमान ने पैपराजी को आंखें दिखाईं और कहा, "तू नहीं बताएगा... मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है, यह मेरा काम नहीं है"। उन्होंने पैप्स से स्टेज से दूरी बनाए रखने की भी हिदायत दी। अस्पताल के बाहर शोर मचाने पर डांटा इससे पहले 19 मई 2026 को सलमान किसी करीबी से मिलने अस्पताल गए थे। वह जैसे ही बाहर आए, पैपराजी तस्वीर लेने के लिए आवाज लगाने लगे। शोर होता देख, सलमान भड़क गए और जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस घटना के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर क्रिपटिक पोस्ट भी शेयर की। कुछ समय बाद जब सलमान रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तो पैपराजी ने सलमान को घेर कर माफी मांगी थी। पैपराजी के शोर से परेशान हुए सलमान रियलिटी शो बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में भी ऐसा ही हुआ। सलमान जैसे ही पोज देने पहुंचे, पैपराजी उनकी तस्वीर लेते हुए शोर करने लगे, इसके बाद सलमान ने इशारे में हल्ला न करने के लिए कहा था। भांजी डिस्टर्ब हुई तो नाराज हुए सलमान कुछ महीनों पहले सलमान खान वर्ल्ड पैडल लीग के एक इवेंट का हिस्सा बने, जिसमें उनकी भांजी आयत भी पहुंची थी। इवेंट के बाद सलमान भांजी को गोद में लिए निकल रहे थे, तभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। सलमान ने तब गुस्से में पैपराजी से दूर हटने को कहा था। आयत शर्मा सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान और अभिनेता आयुष शर्मा की बेटी हैं। मां की फोटो लेने से रोका कुछ साल पहले सलमान खान, मां के साथ भाई सोहेल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जैसे ही उनकी मां कार से उतरने को हुईं, सलमान ने इशारा कर सभी पैपराजी को वहां से हटा दिया। कब-कब सेलेब्स का हुआ पैपराजी से पंगा जरीन खान ने एक कमेंट पर लगा दी फटकार: कुछ समय पहले जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। वे हरे रंग की ड्रेस पहने हुए मीडिया के कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा की ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। जरीन खान ने कहा, "फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।" यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता है। नेहा धूपिया ने दी थी पैपराजी को चेतावनी: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ।

Continue reading on the app

  Sports

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Anantjeet Singh Naruka Jaipur: जयपुर के निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका ने कम उम्र में शूटिंग को अपना करियर बनाया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया. 14 साल की उम्र में बंदूक थामने वाले अनंतजीत ने एशियन गेम्स में भारत के लिए दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. जापान में उनके प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा में ला दिया. अब उनकी नजर लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं. Sat, 26 Sep 2026 14:34:42 +0530

  Videos
See all

TMC विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर अंडों की बौछार I Breaking I TMC #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:47:36+00:00

Amit Shah LIVE: अमित शाह की महिलाओं को सौगात | Kerala | Women Empowerment | NCCF #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers