Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी
अमेरिकी संघीय न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीन समाचार संस्थानों के व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिए जाने के कुछ घंटे बाद इनमें से दो संस्थानों के संवाददाताओं को वहां जाने की अनुमति दे दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर सीएनएन और एमएस नाउ के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में फिर प्रवेश मिल गया। सुबह उन्हें वहां प्रवेश से रोक दिया गया था।
अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिसके तहत तीन मीडिया प्रतिष्ठानों - सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) परिसर में आने से रोक दिया गया था। हालांकि, तीनों संस्थानों के संवाददाताओं ने कहा था कि आदेश के कुछ घंटे बाद भी उन्हें प्रवेश से रोका गया। समाचार संस्थानों ने अदालत में अर्जी देकर व्हाइट हाउस परिसर में अपने ऊपर अब भी लगे हुए प्रतिबंध के मुद्दे पर तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया।
इसमें कहा गया कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के एक एजेंट ने पत्रकारों के पहचान-पत्र जब्त कर लिए। ट्रंप और उन मीडिया संस्थानों के बीच खींचतान का यह ताजा मामला है, जिनकी कवरेज राष्ट्रपति को पसंद नहीं है।
पिता बनने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, 'हुंकार' के प्रीमियर में बिखेरा जलवा, पैपराजी ने दी नन्ही परी की बधाई
रणवीर सिंह दूसरी बार पिता बनने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर नजर आए. वह अनीत पड्डा की अपकमिंग वेब सीरीज 'हुंकार' के मुंबई प्रीमियर में पहुंचे, जहां एक्टर ऑल-व्हाइट सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे. 19 सितंबर को पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी दूसरी बेटी का स्वागत करने के बाद रणवीर के चेहरे पर पापा बनने की खुशी और उत्साह साफ छलक रहा था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








