Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स- पीटी उषा ने आवास मॉडल पर सवाल उठाया:कहा- ज्यादातर देशों ने इसका विरोध किया था, हम विलेज सिस्टम चाहते थे

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने एशियन गेम्स के आवास मॉडल पर सवाल उठाए हैं। जापान के आइची-नागोया में हो रहे गेम्स में इस बार एथलीट्स विलेज नहीं बनाया गया है। खिलाड़ी अलग-अलग जगहों पर ठहरे हैं। मुख्य आवास के तौर पर क्रूज शिप का इस्तेमाल हो रहा है। उषा ने कहा कि इस फैसले का ज्यादातर देशों ने विरोध किया था और हम विलेज सिस्टम चाहते थे। उषा बोलीं- विलेज सिस्टम हमेशा अच्छा रहता है उषा गेम्स की कोऑर्डिनेशन कमेटी का हिस्सा थीं। उन्होंने बताया कि कमेटी के ज्यादातर सदस्यों ने भी इस मॉडल पर आपत्ति जताई थी। उषा ने कहा- ‘ज्यादातर देशों ने विरोध किया था। मैंने भी किया था। विलेज सिस्टम हमेशा अच्छा रहता है।’ उषा ने बताया कि उन्होंने 1982 से अब तक ज्यादातर एथलीट्स विलेज देखे हैं। उनके मुताबिक, इस बार का शिप मॉडल उनसे बिल्कुल अलग है। ऊषा ने कहा- विलेज खिलाड़ियों को जोड़ता है उषा के मुताबिक, एथलीट्स विलेज सिर्फ रहने की जगह नहीं होता। वहां अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते हैं। उन्होंने कहा- ‘सभी लोग एक जगह आ सकते हैं, एक-दूसरे से मिल सकते हैं और घुल-मिल सकते हैं। यही चीज विलेज को खास बनाती है।’ उषा ने माना कि मौजूदा व्यवस्था में खिलाड़ियों के रहने के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। लेकिन सेंट्रलाइज्ड विलेज नहीं होने से लॉजिस्टिक्स और समन्वय मुश्किल हो सकता है। वेन्यू दूर होने से गेम्स देखना मुश्किल उषा ने गेम्स के वेन्यू के बीच दूरी को भी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पहले के एशियन गेम्स, ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में वेन्यू पास होते थे। उन्होंने कहा- ‘हमारे समय में सुविधाएं ज्यादा नहीं थीं, लेकिन वेन्यू बहुत पास होते थे। अगर एक वेन्यू से दूसरे जाना हो, तो आसानी होती थी।’ मौजूदा गेम्स के बारे में उन्होंने कहा- ‘यहां अगर मुझे शूटिंग से क्रिकेट जाना हो, तो दूसरा रास्ता लेना पड़ेगा। इसलिए कई गेम्स देखने की इच्छा हो, तो मैं सिर्फ एक वेन्यू जा सकती हूं।’ उन्होंने माना कि अलग-अलग जगहों पर आयोजन से वहां खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो सकता है। हालांकि, इससे वेन्यू तक पहुंचना मुश्किल होता है। उषा का मानना विलेज कल्चर नहीं बदलेगा’ उषा ने कहा कि जापान में अपनाया गया यह मॉडल पारंपरिक एथलीट्स विलेज का विकल्प बनने की शुरुआत नहीं है। उन्होंने कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि विलेज कल्चर बदलेगा, क्योंकि जब हम कमेटी में थे, तब किसी को भी यह विचार पसंद नहीं आया था।’ ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड:भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता; श्रीलंका को 147 रन से हराया भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली

लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान के बीच यह मुकाबला रखा गया था। जापान के सानो इंटरनेशनल ग्राउंड पर बारिश के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सका। जापानी टीम को आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने 5 रन ही दिए। इस जीत के साथ भारत ICC टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर फिर से नंबर-1 बन गया है। आखिरी ओवर मे वाइड का फैसला क्यों बदला? आखिरी ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर ने रिवर्स हिट खेलने की कोशिश की, जिसे अंपायर क्रिस थर्गेट ने वाइड दे दिया। अगली गेंद पर भी ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार भारतीय टीम ने आपत्ति जताई। लेग अंपायर क्रिस ब्राउन ने साथी अंपायर से चर्चा के बाद दूसरी वाइड का फैसला बदल दिया गया। इसके बाद जापान को 3 गेंद में 7 रन चाहिए थे, लेकिन वह 5 रन ही बना सका और भारत 2 रन से जीत गया। नियम के मुताबिक रिवर्स या स्विच हिट की कोशिश में गेंद की वाइड तय करने का तरीका सामान्य स्थिति से अलग होता है और बल्लेबाज के स्टांस बदलने की टाइमिंग भी महत्वपूर्ण हो सकती है। इस मैच में टीवी अंपायर और DRS नहीं था, इसलिए फैसला दोनों ऑन-फील्ड अंपायरों की चर्चा से बदला गया। ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ मुकाबला बारिश के कारण मैच ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसलिए ओवर्स में कटौती की गई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा जीरो, संजू सैमसन 9 रन और ईशान किशन 3 रन पर आउट हुए। इस मुकाबले का आयोजन दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। मैच का स्कोरबोर्ड इंडिया का 5-5 ओवर का पहला मैच यह टीम इंडिया का 5-5 ओवर का पहला मैच है। आमतौर पर बारिश के कारण मैच के ओवर कम किए जाते हैं। हालांकि, टी-20 इंटरनेशनल में 5-5 ओवर से कम का मैच नहीं खेला जा सकता। इससे पहले भारत 9-9 और 11-11 ओवर के मैच खेल चुका है। भारत की टी-20 इंटरनेशनल में 200वीं जीत भारत टी-20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। इसमें सुपर ओवर से मिली जीत भी शामिल हैं। भारत ने यह उपलब्धि जापान के खिलाफ सानो में 2 रन की जीत के साथ हासिल की। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह। जापान: लचलान यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा और शोमा सुगाया-स्लेटर।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani Live: Jammu Kashmir Vidhansabha | Pakistan | Bihar |War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:43:52+00:00

Viral Video | वैन चालक पर टूट पड़ा कुत्ता, VIDEO देख रह जाएंगे हैरान!| #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:37:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers