Responsive Scrollable Menu

'भैया, कुछ जल रहा है...' FIR में दावा- ड्राइवर बोला, 'मरना है तो मरो' ; कुछ देर बाद चली गई 9 की जान

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड की FIR में चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. शिकायत के मुताबिक यात्रियों ने पहले ही जलने की बदबू और आग की आशंका जताई थी, लेकिन चालक-परिचालक ने बस नहीं रोकी. पढ़िए FIR में दर्ज पूरी कहानी.

Continue reading on the app

MBBS दाखिले के लिए फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र मामला, देहरादून में SIT ने एक और आरोपी को पकड़ा

दिनांक -13/09/2026 को थाना रायपुर तथा थाना क्लेमेंटाउन पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सरकार पोर्टल पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किये जाने तथा जांच के दौरान उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेज फर्जी पाये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 380/26 धारा 318(4) 338/336(2)/340(2) बीएनएस तथा थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0: 86/26 धारा: 318(4) 338/340(2)/61(2) बीएनएस के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये. थाना रायपुर पर पंजीकृत अभियोग में विवेचना के दौरान धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई विवेचना प्रचलित है. 

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं गहन परीक्षण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्रीमती जया बलोनी, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण -1 के नेतृत्व में एस०आई०टी० का गठन किया गया.  

एसआईटी टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए प्रकरण से जुडे सभी दस्तावेजों को कब्जे मे लिया गया.  एसआईटी जांच के दौरान उक्त सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में अंकित पते गलत पाये गये, जिस पर एसआईटी द्वारा सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों में जाकर प्रकरण से जुडे सभी दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया, जिनके अवलोकन से उक्त अभ्यर्थियों के मूल पतों की जानकारी प्राप्त हुई. *उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक: 21-09-26 को प्रकरण में शामिल 02 अभियुक्तों 01: रूपेश पण्डित तथा 02: अरविन्द कुमार को गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्त रूपेश की निशानदेही पर उसके मेरठ स्थित घर से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के एवज में लिये गये 08 लाख रू0 बरामद किये गये थे.*  

प्राप्त जानकारी व विवेचना के दौरान प्रकाश में आये साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी द्वारा प्रकरण में संलिप्त एक और *अभियुक्त धीरज श्रीवास्तव को मय वाहन संख्या: एम0पी0-04-वाई-0655 (कार टाटा नेक्सॉन) के गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के वाहन की तलाशी के दौरान वाहन से 558100/- रू0 बरामद हुए. उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी करने पर  अभियुक्त धीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि बरामद धनराशि उसे रूपेश पंडित द्वारा फ्रीडम फाइटर कोटे से कुछ छात्रों को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के एवज में कमीशन के तौर पर दी गई थी. 

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त धीरज श्रीवास्तव,  भोपाल में 46 सी सेक्टर इंद्रपुरी थाना पिपलानी में एमबीबीएस वे (MBBS WAY) के नाम से आफिस संचालित करता है, जिसके माध्यम से वह विभिन्न प्राईवेट युनिवर्सिटिज  में एमबीबीएस, बीटेक, बीसीए, बीबीए, बीकॉम आदि कोर्सों में कमिशन पर एडमिशन दिलवाने का काम करता था. तथा अभियुक्त रूपेश पण्डित से उसकी मुलाकात दो साल पहले श्रीमती मंजरी देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हिटाणु, उत्तरकाशी में हुई थी तथा उसके बाद से ही दोनो अभियुक्त लगातार एक दूसरे के सम्पर्क में थे. 

अभियुक्त अरविंद द्वारा अपनी पुत्री व अपने दो अन्य परिचितों के बच्चों के एमबीबीएस में दाखिले के लिये रूपेश से सम्पर्क करने पर रूपेश द्वारा इस सम्बन्ध में अपने साथी धीरज कुमार श्रीवास्तव से बात की थी, जिसके द्वारा उसे अपने एक अन्य साथी से लो मेरिट वाले बच्चों का एमबीबीएस में एडमिशन के बारे जानकारी की गई तो उसके द्वारा उन्हें उत्तराखण्ड में फ्रीडम फाइटर के कोटे में एडमिशन होने की बात बताई गई तथा उन्हें एडमिशन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अपने एक परिचित, जिसकी तहसील व कचहरी में अच्छी सेटिंग है, से मिलने हेतु बताया गया.

जिसके बाद अभियुक्त धीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा रूपेश पण्डित व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तीनो अभ्यर्थियों के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनावाये गये थे, जिसके आधार पर उक्त तीनों अभ्यर्थियों द्वारा अलग-अलग मेडीकल कालेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिये दाखिला प्राप्त किया था. एसआईटी द्वारा प्रकरण से जुडे सभी पहलुओं की गहनता से विवेचना की जा रही है, उक्त प्रकरण से जुड़े सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी. 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 

धीरज कुमार श्रीवास्तव पुत्र श्री दिवाकर कुमार श्रीवास्तव  निवासी हाउस नंबर 61, खजूरी कलान रोड, थाना पिपलानी, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश, उम्र- 37 वर्ष.

बरामदगी

1- 5,58,100/- रू0 नगद *(अभियुक्त धीरज से बरामद)* 

2- 08 लाख रू0 नगद *(अभियुक्त रूपेश की निशानदेही पर बरामद)*

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत

2- अ0उ0नि0 सुशील बलोनी

3- हे0का0 सोबन सिंह राणा

4- कां0 किशन पाल

 

Continue reading on the app

  Sports

बलौदाबाजार जिले में बाढ़ का बढ़ा खतरा : गंगरेल के गेट खुलने से उफनाई महानदी, निचले इलाकों में भरा पानी

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध के सभी गेट खोले जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे बसे कई गांवों में पानी पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों के लिए रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। कलेक्टर ने एसडीएम पलारी को विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। 

गांवों में पहुंच रही प्रशासन की टीमें
शनिवार सुबह करीब 7 बजे से प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रही हैं। संबंधित सरपंच और कोटवारों को भी स्थिति के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। राजस्व विभाग के अमले के साथ SDRF की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।

महानदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर
जमीनी स्थिति का जायजा लेने पहुंची टीम के मुताबिक दीघा से पृथ्वीराज और नगरी क्षेत्र में महानदी का पानी लगातार बढ़ता नजर आया। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के साथ आसपास के नालों में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। कुछ स्थानों पर नालों का पानी सड़कों के ऊपर से बहता दिखाई दिया। 

आने वाले घंटों में बढ़ सकती है परेशानी
गंगरेल बांध के गेट खोले जाने के बाद महानदी में पानी का बहाव बढ़ा है, जिसका असर बलौदाबाजार जिले के निचले इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और स्थिति बिगड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Sat, 26 Sep 2026 12:23:47 +0530

  Videos
See all

Manmohan Singh की जयंती पर भावुक हुए सोनिया राहुल, दी श्रद्धांजलि | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:46:50+00:00

Asian Games में भारत को एक और गोल्ड मेडल, महिला कबड्डी में ईरान को हराया | India | Iran | Gold Medal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers