UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने आए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देख 77 देशों के डिप्लोमेट्स ने वॉकआउ कर दिया। इनमें से ज्यादातर मुस्लिम देश थे। कुछ यूरोपीय और कुछ लैटिन अमेरिकी देश भी थे। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में इजराइल के एक डिप्लोमेट ने खाली पड़ी कुर्सियों के पास जाकर लिस्ट बनानी शुरू कर दी। इजराइल का डिप्लोमेट लिस्ट में उन देशों के नाम लिख रहा था जिन्होंने वॉकआउट किया है ताकि इन देशों से आगे निपटा जाए। अब इस लिस्ट में जिस-जिस देश का नाम होगा उसके साथ बड़ा कांड होगा। आज नहीं तो उस दिन जब इनका इजराइल से वास्ता पड़ेगा। बहरहाल इसी बीच नेतन्याहू के सामने बुर्का पहनकर बैठी इस डिप्लोमेट ने भयंकर बवाल मचा दिया। बवाल भी ऐसा कि भारत में बैठे मुस्लिम भी परेशान हो गए। इस महिला डिप्लोमेट की वजह से मुस्लिम देशों की टूट सबके सामने आ गई है। वैसे इस महिला डिप्लोमेट के साथ-साथ इस युवा डिप्लोमेट के पीछे भी मुस्लिम पड़ गए हैं। मामला यहीं नहीं रुका।
इसे भी पढ़ें: Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!
यूएन में इजराइल के राजदूत अचानक ईरानी डिप्लोमेट के पास पहुंच गए और एक होश उड़ा देने वाला ऑफर दे दिया। दरअसल हर मुस्लिम देश ने न नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया। लेकिन इस मुस्लिम महिला डिप्लोमेट ने नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार नहीं किया। यह डिप्लोमेट उठकर नहीं गई। इसने नेतन याहू का पूरा भाषण सुना। दरअसल यह है यूएन में संयुक्त अरब अमीरात की डिप्लोमेट। यानी संयुक्त अरब अमीरात ने इजराइल का बहिष्कार नहीं किया। जबकि तुर्की, सऊदी अरब, कतर, ईरान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, स्पेन और आयरलैंड जैसे 77 देश उठकर चले गए। भारत ने भी इजराइल का बहिष्कार नहीं किया। मजे की बात देखिए कि तुर्की और पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान ने भी नेतन्याहू का बहिष्कार नहीं किया। यह युवा डिप्लोमेट अज़र बैजान का ही है। हैरानी की बात देखिए कि अब भारत और दुनिया भर के कई लिबरल और मुस्लिम लोग संयुक्त अरब अमीरात और अज़रान के इन डिप्लोमेट्स को गालियां दे रहे हैं। मगर संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए और फिलिस्तीन के मुद्दे को सुलझाने के लिए इजराइल के साथ बातचीत और सीधे कूटनीतिक संपर्क का रास्ता खुला रखना चाहिए। इजराइल का बहिष्कार करने से कुछ हासिल नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?
संयुक्त अरब अमीरात की बात बिल्कुल सही है। इसीलिए यह मुस्लिम देश भारत का भी दोस्त है और इजराइल का भी। बहरहाल जो लोग संयुक्त अरब अमीरात और अज़रबैजान को गालियां दे रहे हैं उन पर इजराइल ने और भी ज्यादा नमक छिड़क दिया। दरअसल संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन एक ईरानी डिप्लोमेट के पास पहुंच गए। डेनी डेनन ने ईरानी डिप्लोमेट को एक सेटेलाइट इंटरनेट डिवाइस देने की कोशिश की। इजराइयली राजदूत डेनी डेनन ने ईरानी मिशन के सदस्य नासिर असदी को यह डिवाइस देने की कोशिश की। डेनी ने कहा कि इसे अपने साथ तेहरान ले जाओ। यह इंटरनेट डिवाइस आपके बहुत काम आ सकता है। इसके जरिए ईरान के लोगों को आजादी और जानकारी तक पहुंचने का मौका मिलेगा।
रीति तिवारी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के सलमान:बोले- किसी का अपमान करने की भी एक सीमा होनी चाहिए; आपको इस पर गर्व क्यों है
सलमान खान ने रीति तिवारी को उदिति सिंह और काजी तौकीर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाई। बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान ने रीति से पूछा कि वह अपनी बातों पर गर्व क्यों कर रही हैं और कहा कि किसी का अपमान करने की भी एक लिमिट होनी चाहिए। दरअसल, हाल ही में एक डिस बैटल के दौरान रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को लेकर टिप्पणी की थी। टास्क खत्म होने के बाद भी रीति अपने बयान पर कायम रहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किए पर गर्व है और उन्हें भरोसा है कि उनके पिता भी उन पर गर्व करेंगे। सलमान ने पूछा- इस पर गर्व क्यों कर रही हैं? आने वाले वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान रीति के व्यवहार पर सवाल करते नजर आएंगे। सलमान ने कहा कि रीति काजी से जलती हैं और असुरक्षित महसूस करती हैं। इस पर रीति ने कहा कि वह काजी से नहीं जलतीं, बल्कि उन्हें एक व्यक्ति के तौर पर पसंद नहीं करतीं। इसके बाद सलमान ने टास्क के दौरान उदिति और काजी के खिलाफ की गई रीति की टिप्पणियों पर बात की। उन्होंने कहा, “डिस को भूल जाइए, मुझे समझ नहीं आता कि आपको इस पर गर्व क्यों है, लेकिन मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे खराब डिस था। किसी का अपमान करने की भी एक सीमा होनी चाहिए।” रीति ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा वह कहने का नहीं था, जो उन्होंने डिस के दौरान कहा। इस पर सलमान ने सवाल किया कि अगर उन्हें अपनी बात का मतलब ही नहीं पता था, तो उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की। सलमान ने बाकी घरवालों से भी सवाल किया सलमान ने घर के दूसरे सदस्यों से भी पूछा कि जब रीति लगातार ऐसी बातें कर रही थीं, तब किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। उन्होंने कहा, “क्या आपको नहीं लगा कि अपनी बातों से वह डिसरिस्पेक्ट की सीमा पार कर रही थीं? ये आपको चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं।” सलमान ने आसिफ से भी इस मामले में सवाल किया। आसिफ ने रीति का समर्थन किया था, जब वह उदिति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही थीं। सलमान ने पूछा कि उन्होंने रीति को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। उन्होंने आसिफ से यह भी सवाल किया कि अगर यही डिस उनकी बहन को लेकर किया गया होता, तो क्या वह ऐसे शब्दों को बर्दाश्त करते। आखिर क्या था मामला? मामला बिग बॉस 20 के एक टास्क से शुरू हुआ। घर में दो टीमों के बीच एक-दूसरे को ‘डिस’ करने का टास्क रखा गया था। पहले रीति का मुकाबला उदिति सिंह से होना था। उदिति के इनकार के बाद काजी तौकीर सामने आए। टास्क के दौरान रीति ने उदिति और काजी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी कुछ बातें शो के एडिट में म्यूट करनी पड़ीं। इसको लेकर घर में बहस भी हुई। रीति ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ये शब्द सिर्फ राइमिंग के लिए इस्तेमाल किए थे। उन्होंने इन्हें स्लैंग बताया। मामला यहीं नहीं रुका। एक दूसरे टास्क के दौरान रीति ने काजी को धमकी भी दी। उन्होंने कहा, “अगर मेरे बाप आपको यह सब करते हुए देख लेते, तो आपको पता नहीं है आपका क्या हाल होता।” रीति ने काजी से यह भी कहा, "तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं। कौन है तू, तू किससे बात कर रहा है? तेरे बाप की नौकर हूं? कौन हूं मैं, तू कौन है? मुझसे बात मत करना और मेरी तरफ देखना भी मत।" शो में शामिल हो सकते हैं मनोज तिवारी इस बीच रीति के पिता और अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी के भी बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में पहुंचने की खबर है। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज तिवारी शो में अपनी बेटी के व्यवहार को लेकर उनसे बात कर सकते हैं। इससे पहले पैपराजी से बातचीत में मनोज तिवारी से पूछा गया था कि क्या वह बिग बॉस 20 में अपनी बेटी का सफर देख रहे हैं। उन्होंने रीति के गेम को लेकर कहा था, “डर-डर के देखता हूं।” इससे पहले ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर के एपिसोड में मनोज तिवारी नजर आए थे। वह रीति तिवारी को शो में छोड़ने पहुंचे थे। मनोज तिवारी गाना गाते हुए स्टेज पर पहुंचे थे। सलमान खान ने उन्हें दोबारा शो में आने को लेकर मजाक किया था। इस पर मनोज ने बताया था कि वह खुद कंटेस्टेंट बनने नहीं, बल्कि बेटी को शो में छोड़ने आए हैं। प्रीमियर के दौरान रीति को सलमान ने घर के अंदर होने वाले झगड़ों को लेकर सलाह दी थी। उन्होंने मजाक में कहा था कि अंडों को लेकर लड़ाई मत करना। इसके बाद सलमान ने कहा था, “ऐ बाप पे मत जाना।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










